Go Back
+ servings
pav recipe
Print Pin
5 from 14 votes

पाव रेसिपी | pav in hindi | लड़ी पाव इन कुकर | होममेड एगलेस पाव ब्रेड

आसान पाव रेसिपी | लड़ी पाव इन कुकर | होममेड एगलेस पाव ब्रेड
कोर्स ब्रेड
पाक शैली भारतीय
कीवर्ड पाव रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes
पकाने का समय 30 minutes
आराम का समय 1 hour 20 minutes
कुल समय 2 hours
कितने लोगों के लिए 9 पाव
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • ¾ कप (185 मिली) दूध गर्म
  • 1 टी स्पून शक्कर
  • ¾ टी स्पून ड्राई यीस्ट/सूखा खमीर
  • कप (220 ग्राम) मैदा
  • ½ टी स्पून नमक
  • 1 टेबल स्पून बटर कमरे के तापमान पर
  • दूध ब्रेड पर लगाने के लिए
  • नमक या रेत बेक करने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ¾ कप गर्म दूध, 1 टीस्पून शक्कर और ¾ टीस्पून सूखा खमीर लें।
  • इसे अच्छे से मिलाएं और 5 मिनट या खमीरीकरण होने तक इसे रखा रहने दें।
  • खमीर झागदार होने पर सक्रिय हो जाता है।
  • अब इसमें 1½ कप मैदा, ½ टीस्पून नमक डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब इस मैदा को जरूरत के हिसाब से दूध डालते हुए गूंध लें।
  • मैदा को गूंध कर नर्म डौ तैयार कर लें।
  • अब इसमें 1 टेबलस्पून बटर डालें और गूँधना जारी रखें।
  • इसे कम से कम 5 मिनट तक गूंधते हुए नर्म डौ तैयार कर लें।
  • अब इस डौ को ढककर 1 घंटे के लिए रख दें।
  • एक घंटे के बाद डौ दोगुना हो जाता है जिससे पता चलता है कि ये अच्छे से फूल गया है। अब इसे दोबारा गूंधे ताकि इसके अंदर बनी गैस निकल जाए।
  • अब एक छोटी बॉल के आकार का डौ लें और डौ को छोटी छोटी बॉल के आकार में तोड़ लें। इस बात का ध्यान रखें कि डौ पर कोई निशान ना बने।
  • अब इन सभी बॉल्स को चिकनी की हुई ट्रे(आकार: 6 इंच x 3 इंच) में रखें। इन्हे ट्रे में रखते हुए इन सभी के बीच की दूरी समान रखें।
  • अब इन्हे क्लिंग कवर से ढकें/कवर करें और इसे 20 मिनट या डौ के दोगुना होने तक रखा रहने दें।
  • इसके बाद डौ के ऊपर ब्रश से बॉल्स के आकार को ख़राब किये बिना दूध लगाएं।
  • पाव को कुकर या कढ़ाई में बेक करने के लिए, कुकर या कढ़ाई में 2 कप नमक या रेत डालकर इसे समतल कर लें।
  • इसे ढक दें और 10 मिनट के लिए प्रीहीट करें ताकि इसमें ओवन जितना तापमान हो जाए।
  • अब पाव ट्रे को बर्तन में रख दें और 30 मिनट तक मध्यम आँच पर पकाएं। आप इसकी जगह ओवन को प्रीहीट करके 180 डिग्री पर 20 मिनट के लिए या फिर पाव के सुनहरा भूरा होने तक बेक कर सकते हैं।
  • जब पाव कुकर से निकाल लिया जाता है, तो इसके ऊपर बटर लगाएं, जिससे यह चमकीला दिखता है।
  • इसे गीले कपड़े से ढके ताकि पाव और भी नर्म हो जाए और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अंत में लड़ी पाव का पाव भाजी या वड़ा पाव के साथ आनंद लें।