Go Back
+ servings
cheese recipe in 30 minutes
Print Pin
5 from 14 votes

चीज़ रेसिपी इन 30 मिनट | cheese in 30 minutes in hindi

आसान चीज़ रेसिपी इन 30 मिनट
कोर्स चीज़
पाक शैली अंतरराष्ट्रीय
कीवर्ड चीज़ रेसिपी इन 30 मिनट
तैयारी का समय 5 minutes
पकाने का समय 20 minutes
कुल समय 25 minutes
कितने लोगों के लिए 400 गामा
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • 3 लीटर फुल क्रीम दूध वसा रहित दूध
  • ½ कप सिरका
  • 1 टेबल स्पून नमक

अनुदेश

  • सबसे पहले 3 लीटर फुल क्रीम दूध लें। ध्यान रहे कि दूध वसा रहित या फिर कच्चा हो।
  • दूध को हल्का गर्म होने तक हिलाते रहें। दूध का तापमान लगभग 45 डिग्री होना चाहिए।
  • अब गैस बंद कर दें और इसमें ½ कप सिरका मिलाएं।
  • अब इसे 25 सेकेंड के लिए घुमाएं। इसे जरूरत से ज्यादा न घुमाएं क्योंकि उससे दही फट सकता है।
  • अब इसे ढक दें और 20 मिनट के लिए या फिर तब तक छोड़ दें जब तक दही पूरी तरह से अलग न हो जाए।
  • चलनी पर रख कर दही को धीरे से निचोड़ें और पानी अलग कर लें।
  • दही में से निकले पानी में 1 टेबलस्पून नमक डालें और अच्छे से मिला लें।
  • पानी को अच्छे से गर्म करें लेकिन उसे उबाले नहीं। पानी का तापमान 80 डिग्री सेलसियस हो।
  • गैस बंद कर दें और इसमें दही को मिला लें।
  • अच्छे से इसे गर्म पानी में 5 मिनट के लिए मिलाएं। अब धीरे से बचे हुए पानी को निकाल दें।
  • अब इसे 5 बार गर्म पानी में डुबोएं।
  • इस स्टेप को तब तक दोहराएं जब तक दही चीज़ी और स्मूथ न हो जाए। इसे ज्यादा खींचे नहीं वरना आपका चीज़ रबड़ जैसा हो जाएगा।
  • अब इसे बर्फ के पानी में मिलाएं और 2 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • चीज़ को क्लिंग रैप करें और 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • आखिर में आपका मोज़रेला चीज़ तैयार है। यदि आप इसे फ्रिज में स्टोर करते हैं तो आप इसे 1 हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं।