Go Back
+ servings
luchi recipe
Print Pin
No ratings yet

लुची रेसिपी | luchi in hindi | पफ्ड बंगाली लुचई ब्रेड | लुचई पूरी रेसिपी

आसान लुची रेसिपी | पफ्ड बंगाली लुचई ब्रेड | लुचई पूरी रेसिपी
कोर्स नाश्ता
पाक शैली भारतीय
कीवर्ड लुची रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes
पकाने का समय 15 minutes
कुल समय 25 minutes
कितने लोगों के लिए 15 सर्विंग्स
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • 3 कप मैदा
  • ½ टी स्पून नमक
  • 1 टेबल स्पून घी
  • पानी गूंधने के लिए
  • तेल तलने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 3 कप मैदा, ½ टीस्पून नमक और 1 टेबलस्पून घी लें।
  • अब इसे मसलते हुए मिलाएं, जब तक कि ये हाथ में लेकर दबाने पर आकार ना पकडे।
  • अब इसमें धीरे-धीरे जरूरत के हिसाब से पानी डालते हुए मैदा तैयार कर लें।
  • अब इस पर तेल लगाकर 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • अब इसमें से छोटे नींबू के आकार की लोई तोड़ें और उस पर तेल लगाएं।
  • अब इसे बेलन की सहायता से एकसमान मोटाई में बेल लें। इसे ज्यादा पतला या ज्यादा मोटा ना बेलें।
  • एक कढ़ाई या फ्राई पैन में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमे एक पूरी डालें।
  • फिर इसे चम्मच से दबाकर फुला लें।
  • एकबार फूल जाने के बाद ये अपने आप पलटने लगती है। अगर नहीं पलटे तो नीचे की सतह सुनहरी होने के बाद इसे पलट दें।
  • पूरी को सुनहरा भूरा ना होने दें। इसके बाद पूरी को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि ये तेल सोख ले।
  • अंत में, अपनी मनपसंद करी के साथ लुची को परोसें।