Go Back
+ servings
Print Pin
No ratings yet

रवा चकली रेसिपी | rava chakli in hindi | रवा मुरुक्कू | सूजी चकली | सूजी मुरुक्कू

आसान रवा चकली रेसिपी | रवा मुरुक्कू | सूजी चकली | सूजी मुरुक्कू
कोर्स स्नैक्स
पाक शैली दक्षिण भारतीय
कीवर्ड रवा चकली रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes
पकाने का समय 40 minutes
कुल समय 50 minutes
कितने लोगों के लिए 40 चकली
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

रवा आटा के लिए:

  • 2 कप पानी
  • 1 कप रवा / सूजी बारीक
  • 2 टेबल स्पून मक्खन

अन्य सामग्री:

  • 2 कप चावल का आटा
  • 1 टेबल स्पून तिल
  • 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • चुटकी हींग
  • 1 टी स्पून नमक
  • ¼ कप पानी गूंधने के लिए
  • तेल तलने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले, एक बड़ी कड़ाही में 2 कप पानी उबाल लें।
  • जैसे ही पानी उबलता है, 1 कप रवा धीरे से डालें।
  • रवा डालते वक्त पानी को चलाते रहे, ताकि कोई गाँठ ना पड़े।
  • जब रवा पानी सोखने लगे तो 2 टेबलस्पून मक्खन डालें।
  • तबतक चलाते रहे, जबतक रवा पूरी तरह से पानी सोख ना ले और कढ़ाई से अलग ना होने लगे।
  • रवा को एक बड़े कटोरे में डालें और हल्का ठंडा होने दें।
  • 2 कप चावल का आटा, 1 टेबलस्पून तिल, 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग और 1 टीस्पून नमक डालें।
  • इसे अच्छे से मिलाएं ताकि नरम आटा तैयार हो जाए।
  • ¼ कप पानी डालें और आटा गूंध लें।
  • आटा नरम होने तक ज़रूरत अनुसार पानी डालकर गूंधें।
  • तारे की बनावट का साँचा ले और उसे चकली मेकर में लगाएं।
  • चकली मेकर को तेल से चिकना बना लें। इससे आटा मोल्ड में चिपकता नहीं।
  • आटे को बेलनाकार में बना लें और चकली मेकर के अंदर डालें।
  • ढक्कन बंद करके चकली बनाना शुरू करें।
  • गीले कपडे या बटर पेपर पर छोटे चकली दबाकर चकली मेकर से निकालें।
  • दोनों के अंत के भाग को चिपका दें ताकि वे तलते वक्त अलग ना हो जाए।
  • एक बार में एक मुरुक्कू लें और इसे गर्म तेल में डालें। या पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए सेकें।
  • मुरुक्कू को पलटें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक तलें।
  • इन्हे पेपर टॉवल के ऊपर रखकर इनका अतिरिक्त तेल निकालें।
  • अंत में, क्रिस्पी रवा मुरुक्कू / सूजी चकली को मसाला चाय या मसाला दूध के साथ परोसें।