Go Back
+ servings
how to make homemade mango ice cream
Print Pin
No ratings yet

मैंगो आइस क्रीम रेसिपी | mango ice cream in hindi | घर का बना मैंगो आइस क्रीम

आसान मैंगो आइस क्रीम रेसिपी | घर का बना मैंगो आइस क्रीम
कोर्स आइस क्रीम
पाक शैली अंतरराष्ट्रीय
कीवर्ड मैंगो आइस क्रीम रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes
फ्रीज़िंग का समय 8 hours
कुल समय 8 hours 10 minutes
कितने लोगों के लिए 15 स्कूप
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • 2 कप गाढ़ी क्रीम 35% दुग्ध वसा/मिल्क फैट
  • ½ कप पीसी हुई चीनी
  • ¾ कप आम का गूदा
  • 3 बूँद पीला फ़ूड कलर वैकल्पिक/ऑप्शनल

अनुदेश

  • एक बड़े कटोरे में 2 कप गाढ़ी क्रीम लें। आप अमूल क्रीम या व्हीपिंग क्रीम 35% मिल्क फैट के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • अब इसमें ½ पीसी हुई चीनी डालें और 2 मिनट तक या उभार आने तक फेंटें।
  • इसके बाद इसमें ¾ कप आम का गूदा डालें। मैंगो पल्प बनाने के लिए 2 आमों को बिना पानी मिलाये ब्लेंड करके स्मूद प्यूरी बना लें।
  • अब इसे 2 मिनट या मिश्रण के क्रीमी होने तक इस दोबारा फेंटें(व्हिस्क करें)।
  • अगर आप चाहें तो इसमें गहरा पीला रंग लाने के लिए 3 बूँद पीला फ़ूड कलर मिलाएं।
  • अब रंग को इसमें अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसे फ्रीजर-सेफ जार में निकाल लें।
  • अब इसका ढक्कन बंद करके इसे 8 घंटे या इसके अच्छे से जमने तक इसे फ्रिज में रख दें।
  • अब आइस क्रीम स्कूपर को गर्म पानी में डालकर इससे आइस क्रीम निकालें।
  • अंत में मैंगो आइस क्रीम को टूटी फ्रूटी से सजाकर परोसें।