पास्ता के लिए व्हाइट सॉस बनाने के लिए 2 टेबलस्पून बटर गर्म करें।
अब इसमें 3 टेबलस्पून मैदा डालें और धीमी आँच पर हल्का भूनें।
मैदा से खुशबू आने तक इसे भूने और इसका रंग बदलना नहीं चाहिए।
अब इसमें 1 कप दूध डालें और अच्छे से मिलाएं।
सॉस गाढ़ा होने तक इसे मिलाएं और इसमें गांठ नहीं बननी चाहिए।
इसके बाद इसमें 1 कप दूध और डालें, इसे मिलाना जारी रखें।
सॉस के गाढ़ा होने तक इसे मिलाना जारी रखें। अगर जरूरी हो तो व्हिस्क का प्रयोग करें ताकि इसमें गांठ ना बने। सॉस के स्मूद और क्रीमी टेक्सचर होने तक इसे पकाते रहें।
अब इसमें ½ टीस्पून काली मिर्च, ½ टीस्पून चिली फ्लेक्स, ½ टीस्पून हर्ब्स का मिश्रण और ½ टीस्पून नमक डालें।
सब कुछ अच्छे से मिलने तक इसे मिलाएं।
अब पकी हुई सब्जियां इसमें डालें और अच्छे से मिलाएं।
अब उबला हुआ पास्ता इसमें डालें और धीरे धीरे मिलाएं।
अगर सॉस गाढ़ा हो गया है, तो इसमें 2 टेबलस्पून उबले हुए पास्ता का पानी डालें।
अब सब कुछ अच्छे से मिलने तक इसे धीरे धीरे मिलाते रहे।
अंत में परोसने से पहले व्हाइट सॉस पास्ता को कद्दूकस किये हुए चीज़ से सजाएं।