Go Back
+ servings
avocado toast recipe
Print Pin
5 from 14 votes

एवोकाडो टोस्ट रेसिपी | avocado toast in hindi | एवोकाडो सैंडविच

आसान एवोकाडो टोस्ट रेसिपी | एवोकाडो सैंडविच
कोर्स सैंडविच
पाक शैली अंतरराष्ट्रीय
कीवर्ड एवोकाडो टोस्ट रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes
पकाने का समय 2 minutes
कुल समय 12 minutes
कितने लोगों के लिए 2 सर्विंग्स
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

एवोकाडो मिश्रण के लिए:

  • 1 पका हुआ एवोकाडो
  • 1 लहसुन बारीक कटा हुआ
  •  ½ टी स्पून कालीमिर्च कुचली हुई
  • ¼ टी स्पून नमक
  • 1 टी स्पून नींबू का रस
  • 2 टेबल स्पून प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून धनिया बारीक कटा हुआ

टोस्ट के लिए

  • 1 ब्रेड स्लाइस व्हाइट या ब्राउन
  • ½ टी स्पून मक्खन
  • ¼ टी स्पून मिक्स्ड हर्ब्स
  • ¼ टी स्पून चिली फ्लेक्स

सैंडविच के लिए:

  • 2 ब्रेड स्लाइस व्हाइट या ब्राउन
  • 2 टी स्पून हरी चटनी
  • 3 टमाटर के स्लाइस
  • ¼ टी स्पून मिक्स्ड हर्ब्स
  • ¼ टी स्पून चिली फ्लेक्स
  • 1 टी स्पून मक्खन

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में एक एवोकाडो लें और अच्छे से मैश कर लें।
  • अब 1 तुरी लहसून, ½ टीस्पून कालीमिर्च, ¼ टीस्पून नमक, 1 टीस्पून नींबू का रस, 2 टेबलस्पून प्याज और 2 टेबलस्पून धनिया डालें।
  • अच्छे से मिला लें और निश्चित करें कि मसाले अच्छे से मिल गए और अब आपका एवोकाडो मिश्रण तैयार है।

एवोकाडो टोस्ट सैंडविच की तैयारी:

  • सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के दोनों तरफ मक्खन लगा लें।
  • ब्रेड को तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।
  • अब ब्रेड के स्लाइस को तिकोनाकार में या अपने पसंदीदा आकार में काट लें।
  • एवोकाडो मिश्रण को अच्छे से ब्रेड पर फैला दें।
  • साथ ही ¼ टीस्पून मिक्स्ड हर्ब्स और ¼ चिली फ्लेक्स को ब्रेड स्लाइस पर ऊपर से छिड़क दें।
  • और बस आपका एवोकाडो टोस्ट सुबह के नाश्ते के लिए तैयार है।