निम्बू पानी रेसिपी | nimbu paani in hindi | ताजा लाइम ज्यूस | निम्बू या लिम्बु शरबत
आसान निम्बू पानी रेसिपी | ताजा लाइम ज्यूस | निम्बू या लिम्बु शरबत
Keyword निम्बू पानी रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes minutes पकाने का समय 5 minutes minutes कुल समय 15 minutes minutes
अदरक-पुदीना निम्बू शरबत के लिए:
- 7 बर्फ के टुकड़े
- 1 इंच अदरक (कुचला हुआ)
- 5 मिंट / पुदीना की पत्तियां (लगभग कटी हुई)
- 1 टेबल स्पून पाउडर चीनी
- ½ निम्बू का रस
- नमक (स्वादअनुसार)
- ¼ टी स्पून काली मिर्च (कुचला हुआ)
- 1 स्लाइस निम्बू
- 1 गिलास ठंडा पानी
गुलाब के स्वाद निम्बू शरबत के लिए:
- 7 बर्फ के टुकड़े
- 1 टी स्पून पाउडर चीनी
- 3 टेबल स्पून गुलाब का शरबत / रूह अफ्ज़ा
- ½ निम्बू का रस
- 1 स्लाइस निम्बू
- 1 गिलास सोडा वाटर
अदरक-पुदीना निम्बू शरबत बनाने की विधि:
सबसे पहले, एक जार में 7 बर्फ के टुकड़े लें।
इसके अलावा 1 इंच क्रश्ड अदरक और 5 कटा हुआ पुदीना के पत्ते डालें।
1 टेबलस्पून पाउडर चीनी भी मिलाएं।
निम्बू के रस को स्क्वीज़ करें।
स्वाद के लिए नमक डालें, ¼ टीस्पून क्रश्ड काली मिर्च और 1 स्लाइस नींबू डालें।
1 गिलास ठंडे पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
अंत में अदरक-पुदीना निम्बू शरबत परोसने के लिए तैयार है।
गुलाब की स्वादवाले निम्बू शरबत रेसिपी:
सबसे पहले, एक जार में 7 बर्फ के टुकड़े लें।
1 टीस्पून पाउडर चीनी भी मिलाएं।
और 3 टेबलस्पून गुलाब सिरप / रूह अफ्ज़ा डालें।
½ निम्बू के रस को स्कीज़ करें और निम्बू का एक स्लाइस डालें।
1 गिलास ठंडे सोडा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
अंत में अच्छी तरह से मिलाएं और गुलाब के स्वाद वाला निम्बू शरबत सर्व करने के लिए तैयार है।