Go Back
+ servings
how to make butter recipe, ghee recipe, buttermilk & whipped cream from cream
Print Pin
5 from 14 votes

मक्खन, घी, छाछ और व्हिप्ड क्रीम रेसिपी | how to make butter, ghee, buttermilk

आसान मक्खन, घी, छाछ और व्हिप्ड क्रीम रेसिपी
कोर्स टिप्स
पाक शैली भारतीय
कीवर्ड मक्खन, घी, छाछ और व्हिप्ड क्रीम रेसिपी
तैयारी का समय 5 minutes
पकाने का समय 30 minutes
कुल समय 35 minutes
कितने लोगों के लिए 500 ग्राम
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • 1.2 लीटर प्योर क्रीम 35% मिल्क फैट

अनुदेश

मक्खन और छाछ बनाने की तैयारी:

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1.2 लीटर क्रीम लें। आप इसके लिए किसी भी तरह की हेवी क्रीम, विह्पिंग क्रीम या फिर घर पर बनी क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें कम से कम 35% दूध हो ताकि आपको अच्छा नतीजा मिले।
  • एक हैंड बीटर से धीमी स्पीड पर इसे बीट करें। आप चाहें तो मिक्सर या फुड प्रोसेसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • क्रीम मोटी होने लगेगी और आप इसे तब तक बीट करते रहें, जब तक वह ऊपर तक न आ जाए। बस आपकी विहप्ड क्रीम तैयार है।
  • अब इसे धीमी स्पीड पर 10 मिनट के लिए बीट करें।
  • विहप्ड क्रीम अब वापस नीचे आने लगेगी और इसका वॉल्यूम कम हो जाएगा।
  • तब तक बीट करते रहें, जब तक ये हल्के पीले रंग की न हो जाए।
  • लगभग 20 मिनट बाद इसमें से पानी अलग हो जाएगा और मक्खन और छाछ तैयार हो जाएगा।
  • किनारों को खुरचें और मक्खन को इकट्ठा कर लें।
  • आपका मक्खन और छाछ तैयार है। आप अपने इस छाछ को ग्लास के जार में रख सकते हैं और 3-4 दिन बाद इससे कड़ी या केक बना सकते हैं।
  • अब बटर को इकट्ठा करें और उसमें से पानी निचोड़ लें।
  • इसे ठंडे पानी में डालें और निचोड़ लें ताकि इसमें बची हुई छाछ भी निकल जाए।
  • अपने मक्खन को सही आकार दें और बटर पेपर में लपेट कर रख दें।
  • इसे 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आप इस मक्खन का 2 हफ्तों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसको पराठों पर लगा सकते हैं या फिर खाना पकाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

घी की तैयारी:

  • घी बनाने के लिए एक बड़ी कढ़ाई में मक्खन लें।
  • गैस को मध्यम आंच पर रखें और मक्खन को पिघला लें।
  • तब तक हिलाएं जब तक मक्खन का रंग न बदल जाए।
  • अब इसे एक मिनट तक या फिर तब तक उबालें, जब तक ये हलका भूरा और खुशबूदार न हो जाए। साथ ही इसमें बनने वाले बुलबुले पारदर्शी न हो जाए।
  • अब इसे ठंडा कर लें और घी को निकाल लें।
  • अंत में आपकी छाछ, मक्खन और घी तैयार है।