Go Back
+ servings
rava uttapam recipe
Print Pin
5 from 21 votes

रवा उत्तपम रेसिपी | rava uttapam in hindi | इंस्टेंट सूजी उत्तपम | सूजी उत्तपम

आसान रवा उत्तपम रेसिपी | इंस्टेंट सूजी उत्तपम | सूजी उत्तपम
कोर्स नाश्ता
पाक शैली दक्षिण भारतीय
कीवर्ड रवा उत्तपम रेसिपी
तैयारी का समय 5 minutes
पकाने का समय 15 minutes
भिगोने का समय 20 minutes
कुल समय 40 minutes
कितने लोगों के लिए 9 उत्तपम
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

बैटर के लिए:

  • 1 कप रवा दरदरी मोटी
  • ½ कप दही
  • ¾ टी स्पून नमक
  • ½  कप पानी

टॉपिंग के लिए:

  • 1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • ½ शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 गाजर कसी हुई
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून धनिया बारीक कटा हुआ
  • 1 इंच अदरक बारीक कटा हुआ
  • 1 मिर्च बारीक कटी हुई
  • कुछ करीपत्ते कटी हुई
  • ¼ टी स्पून नमक

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1 कप रवा, ½ कप दही और ¾ टीस्पून नमक लें।
  • अब सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएँ।
  • इसके बाद इसमें ½ कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएँ।
  • अब 20 मिनट तक या रवा के पानी सोखने तक इसे रखा रहने दें।
  • अब इसकी कंसिस्टेंसी को देखें और अगर जरूरी है, तो जरुरत के हिसाब से इसमें पानी डालें।
  • अब सब्जियों की टॉपिंग 1 प्याज, ½ शिमला मिर्च, 1 गाजर और 1 टमाटर को बारीक काट कर तैयार करें।
  • इसमें 2 टेबलस्पून धनिया, 1 इंच अदरक, 1 मिर्च, कुछ करीपत्ते और ¼ टीस्पून नमक भी डालें।
  • अब सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएँ।
  • अब रवा बैटर से छोटे-छोटे उत्तपम बनाएँ।
  • अब इन पर एक टेबलस्पून से तैयार टॉपिंग रखें और हल्के से दबाएँ।
  • अब एक टीस्पून तेल उत्तपम के चारो तरफ डालें।
  • इसे ढककर एक मिनट या उत्तपम के अच्छे से पकने तक पकाएं।
  • अब इसे पलट कर दोनों तरफ से पकाएं।
  • अंत में इंस्टेंट रवा उत्तपम का टमाटर सॉस या नारियल की चटनी के साथ आनंद लें।