रवा उत्तपम रेसिपी | rava uttapam in hindi | इंस्टेंट सूजी उत्तपम | सूजी उत्तपम

0

रवा उत्तपम रेसिपी | इंस्टेंट सूजी उत्तपम | सूजी उत्तपम की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक तरह का बहुत ही मशहूर साउथ इंडियन डोसा है, जोकि सूजी और सब्जियों की टॉपिंग से बनाया जाता है। यह सुबह के नाश्ते के लिए बहुत ही बढ़िया रेसिपी है, जोकि तुरंत बिना किसी खमीर के प्रयोग के बनाया जा सकता है। यह मनपसंद स्पाइसी चटनी के साथ या फिर केवल उत्तपम खाने पर भी बहुत स्वादिष्ट लगता है।
रवा उत्तपम रेसिपी

रवा उत्तपम रेसिपी | इंस्टेंट सूजी उत्तपम | सूजी उत्तपम की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। उत्तपम एक तरह से मशहूर साउथ इंडियन पाककला का पारंपरिक डोसा है, जोकि सुबह नाश्ते के रूप में खाया जाता है। यह आमतौर पर ख़ास डोसा बैटर या इडली बैटर से बनाया जाता है जिसका फर्मेंटेशन करना जरूरी होता है। लेकिन इसको बिना किसी परेशानी के बनाने का एक बहुत ही आसान तरीका है और रवा उत्तपम ऐसी ही एक बिना परेशानी बनाई जाने वाली रेसिपी है।

जैसा कि मैंने पहले बताया है कि इसमें फर्मेंटेशन और ग्राउंडिंग का कोई झंझट नहीं है। रवा या सूजी बैटर दही, मसाले और नमक मिलाकर बनाया जाता है। पारंपरिक इंस्टेंट सूजी उत्तपम रेसिपी रातभर फर्मेंटेशन और ग्राउंडिंग करके बनाई जाती है, लेकिन इस रेसिपी पोस्ट में वो सभी चरण/स्टेप्स हटा दिए हैं। मैंने इसमें किसी भी तरह के खमीर उत्पाद जैसे बेकिंग सोडा और इनो फ्रूट साल्ट का प्रयोग नहीं किया है। ये सभी उत्पाद फर्मेंटेशन की प्रक्रिया में मदद करते हैं, जोकि इस बैटर में भी मिलाया जा सकता है। लेकिन मैंने खासकर इन्हें इस रेसिपी से हटा दिया है, क्योंकि इस रेसिपी में इसकी कोई ख़ास जरूरत नहीं है। सूजी और दही के मिश्रण से इस डोसा रेसिपीज के लिए एक बढ़िया बैटर बनाया जा सकता है।

इंस्टेंट सूजी उत्तपम रेसिपीअब मैं इंस्टेंट सूजी उत्तपम रेसिपी के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। इस रेसिपी के लिए बॉम्बे रवा या मध्यम आकार की सूजी का प्रयोग करें। इसमें बांसी रवा या पतले आकार की सूजी का प्रयोग बिल्कुल ना करें, क्योंकि इससे बैटर और डोसा बनाने की विधि दोनों खराब हो जाएगी। इस पर टॉपिंग करने के लिए आप अपनी मन मर्जी की सब्जियों का प्रयोग कर सकते हैं। फिर भी ध्यान रखें कि सब्जियां बारीक कटी हुई होनी चाहिए ताकि टॉपिंग आसानी से हो जाए। मैनें इन उत्तपम को एक डिस्क की मदद से गोल आकार दिया है, जिसकी कोई ख़ास जरूरत नही होती है। आप इन्हे किसी भी आकार का बना सकते हैं।

अंत में मैं चाहूँगी कि आप रवा उत्तपम रेसिपी की इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य डोसा रेसिपी व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से वेजिटेबल उत्तपम, मैथी डोसा, रवा डोसा, घी रोस्ट डोसा, पोहा उत्तपम, सेट डोसा, ओट्स डोसा, उत्तपम, करा डोसा, टोमेटो डोसा जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मैं मेरे अन्य रेसिपीज के संग्रह के बारे में भी बताना चाहूंगी जैसे,

रवा उत्तपम वीडियो रेसिपी:

Must Read:

सूजी उत्तपम रेसिपी बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

rava uttapam recipe

रवा उत्तपम रेसिपी | rava uttapam in hindi | इंस्टेंट सूजी उत्तपम | सूजी उत्तपम

HEBBARS KITCHEN
आसान रवा उत्तपम रेसिपी | इंस्टेंट सूजी उत्तपम | सूजी उत्तपम
5 from 21 votes
Tweet Share
तैयारी का समय 5 minutes
पकाने का समय 15 minutes
भिगोने का समय 20 minutes
कुल समय 40 minutes
Course नाश्ता
Cuisine दक्षिण भारतीय
कितने लोगों के लिए 9 उत्तपम

सामग्री
  

बैटर के लिए:

  • 1 कप रवा, दरदरी मोटी
  • ½ कप दही
  • ¾ टी स्पून नमक
  • ½  कप पानी

टॉपिंग के लिए:

  • 1 प्याज़, बारीक कटा हुआ
  • ½ शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 गाजर, कसी हुई
  • 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 1 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 1 मिर्च, बारीक कटी हुई
  • कुछ करीपत्ते, कटी हुई
  • ¼ टी स्पून नमक

अनुदेश
 

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1 कप रवा, ½ कप दही और ¾ टीस्पून नमक लें।
  • अब सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएँ।
  • इसके बाद इसमें ½ कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएँ।
  • अब 20 मिनट तक या रवा के पानी सोखने तक इसे रखा रहने दें।
  • अब इसकी कंसिस्टेंसी को देखें और अगर जरूरी है, तो जरुरत के हिसाब से इसमें पानी डालें।
  • अब सब्जियों की टॉपिंग 1 प्याज, ½ शिमला मिर्च, 1 गाजर और 1 टमाटर को बारीक काट कर तैयार करें।
  • इसमें 2 टेबलस्पून धनिया, 1 इंच अदरक, 1 मिर्च, कुछ करीपत्ते और ¼ टीस्पून नमक भी डालें।
  • अब सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएँ।
  • अब रवा बैटर से छोटे-छोटे उत्तपम बनाएँ।
  • अब इन पर एक टेबलस्पून से तैयार टॉपिंग रखें और हल्के से दबाएँ।
  • अब एक टीस्पून तेल उत्तपम के चारो तरफ डालें।
  • इसे ढककर एक मिनट या उत्तपम के अच्छे से पकने तक पकाएं।
  • अब इसे पलट कर दोनों तरफ से पकाएं।
  • अंत में इंस्टेंट रवा उत्तपम का टमाटर सॉस या नारियल की चटनी के साथ आनंद लें।

Tried this recipe?Mention @HebbarsKitchen or tag #hebbarskitchen!

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ रवा उत्तपम कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1 कप रवा, ½ कप दही और ¾ टीस्पून नमक लें।
  2. अब सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएँ।
  3. इसके बाद इसमें ½ कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएँ।
  4. अब 20 मिनट तक या रवा के पानी सोखने तक इसे रखा रहने दें।
  5. अब इसकी कंसिस्टेंसी को देखें और अगर जरूरी है, तो जरुरत के हिसाब से इसमें पानी डालें।
  6. अब सब्जियों की टॉपिंग 1 प्याज, ½ शिमला मिर्च, 1 गाजर और 1 टमाटर को बारीक काट कर तैयार करें।
  7. इसमें 2 टेबलस्पून धनिया, 1 इंच अदरक, 1 मिर्च, कुछ करीपत्ते और ¼ टीस्पून नमक भी डालें।
  8. अब सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएँ।
  9. अब रवा बैटर से छोटे-छोटे उत्तपम बनाएँ।
  10. अब इन पर एक टेबलस्पून से तैयार टॉपिंग रखें और हल्के से दबाएँ।
  11. अब एक टीस्पून तेल उत्तपम के चारो तरफ डालें।
  12. इसे ढककर एक मिनट या उत्तपम के अच्छे से पकने तक पकाएं।
  13. अब इसे पलट कर दोनों तरफ से पकाएं।
  14. अंत में इंस्टेंट रवा उत्तपम का टमाटर सॉस या नारियल की चटनी के साथ आनंद लें।
    रवा उत्तपम रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • ध्यान रखें कि बैटर अच्छे से गला हुआ हो, नहीं तो डोसा सख्त बनेगा।
  • बैटर की कंसिस्टेंसी को जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर सही कर लें।
  • इसे सेहतमंद बनाने के लिए अपनी पसंद की सब्जियों का प्रयोग करें।
  • इंस्टेंट रवा उत्तपम रेसिपी गर्मागर्म परोसने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।
5 from 21 votes (21 ratings without comment)