Go Back
+ servings
namak mirch paratha recipe
Print Pin
No ratings yet

नमक मिर्च पराठा रेसिपी | namak mirch paratha in hindi | नमक मिर्च का पराठा

आसान नमक मिर्च पराठा रेसिपी | नमक मिर्च का पराठा
कोर्स पराठा
पाक शैली राजस्थान
कीवर्ड नमक मिर्च पराठा रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes
पकाने का समय 15 minutes
कितने लोगों के लिए 10 परांठा
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

आटा गूंधने के लिए:

  • 2 कप गेहूँ का आटा
  • ½ टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • पानी गूंधने के लिए

भरावन के लिए:

  • घी
  • जीरा
  • सूखा पुदीना
  • कश्मीरी लाल मिर्च
  • नमक

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप गेहूँ का आटा, ½ टीस्पून नमक और 2 टेबलस्पून तेल लें और इन सभी को अच्छे से मिलाएं।
  • इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाते हुए नर्म आटा गूंध लें।
  • आटे को कम से कम 5 मिनट तक गूंधे और फिर 20 मिनट के लिए रख दें।
  • अब इसमें से एक बॉल के आकार की लोई लें और उस पर आटा लगाएं।
  • इसे मध्यम मोटाई में बेल लें।
  • इसके ऊपर थोड़ा सा घी, जीरा, सूखा पुदीना, मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें।
  • अब इन सभी मसालों को अच्छे से मिलाते हुए इस पर फैलाएं।
  • अब इसे आधा मोड़ लें और उँगलियों पर लगे मसाले को इस पर लगाएं।
  • अब इसे दोबारा मोड़ हल्का सा दबा कर तिकोना आकार दें। इस दौरान इसे ज़्यादा ना दबाएं।
  • इस पर थोड़ा सा आटा लगाकर धीरे से बेलना शुरू करें।
  • तिकोना पराठा बेलें या अपने मनपसंद आकार में इसे बना सकते हैं।
  • अब इस बेले हुए पराठे को गर्म तवे पर डाल दें और एक मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद जब यह एक तरफ से थोड़ा पक जाए, तो नमक मिर्च पराठे को पलट दें।
  • इसके दोनों तरफ ½ टीस्पून तेल / घी लगाकर हल्का सा दबाएं।
  • इसे एक या दो बार और पलटें, जब तक कि ये दोनों तरफ से अच्छे से ना सिक जाए।
  • अंत में, नमक मिर्च पराठा को रायता और अचार के साथ परोसें।