नमक मिर्च पराठा रेसिपी | namak mirch paratha in hindi | नमक मिर्च का पराठा

0

नमक मिर्च पराठा रेसिपी | नमक मिर्च का पराठा | नमक मिर्ची पराठा रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक रोचक और आसान पराठा रेसिपी है, जोकि नमक और मिर्च पाउडर जैसी आम सामग्रियों से बनाई जाती है। यह रोटी और चपाती की जगह बिना किसी चटनी और सब्जी के खाया जा सकता है। यह रेसिपी राजस्थानी पाककला से आती है, जो खासकर पश्चिम भारत में बनाई और खायी जाती है।
नमक मिर्च पराठा रेसिपी

नमक मिर्च पराठा रेसिपी | नमक मिर्च का पराठा | नमक मिर्ची पराठा रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। रोटी और चपाती के बाद पराठे भारतीय भोजन का प्रमुख हिस्सा है। ये आमतौर पर इसके साथ खाये जाने के लिए बनाई जाने वाली चटनी या करी बनाने के लिए की जाने वाली ज्यादा मेहनत को कम करने के लिए बनाये जाते हैं क्योंकि इसमें सब्जियों का भरावन प्रयोग किया जाता है। पराठा रेसिपीज को मसालों के साथ बनाने के लिए इसमें बदलाव किये गए हैं और नमक मिर्च पराठा ऐसी ही एक रेसिपी है।

मुझे भरवां पराठे बहुत पसंद है और मैं इसे मेरे डिनर या लंचबॉक्स के आमतौर पर बनती हूँ। इसका मुख्य कारण है कि आमतौर पर इसके साथ खाने के लिए किसी भी करी या चटनी की आवश्यकता नहीं होती है। इससे पकाने का समय बच जाता है और इसे किसी अचार या सादा दही के साथ परोसा जा सकता है। नमक मिर्च पराठा के साथ किसी चटनी या करी की जरूरत हो सकती है क्योंकि ये बहुत ही आम सामग्रियों से बनाया जाता है और यह हर एक की पसंद पर निर्भर करता है। मुझे इसके साथ खाने के लिए किसी भी चटनी या करी की जरूरत नहीं होती, लेकिन आप इसे बची हुई करी या फिर सूखी सब्जी के साथ परोस सकते हैं।

नमक मिर्च का पराठाअब मैं बेहतरीन नमक मिर्च पराठा बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। मसालों की बात करें, तो मैंने इसमें सूखा पुदीना पाउडर प्रयोग किया है, लेकिन आप इसकी जगह दूसरा मसाला भी प्रयोग कर सकते हैं। पुदीना की जगह आप सबसे बेहतर सौंफ, अजवाइन और कसूरी मेथी प्रयोग कर सकते हैं। मैंने इन पराठों को तिकोना आकार दिया है, जोकि इसके लिए बेहतर आकार होता है। आप इसे गोल या चौकोर भी बना सकते हैं। आप पराठे को कुरकुरा होने तक सेकें और इसे एक कप चाय या कॉफ़ी के साथ स्नैक के तौर पर परोस सकते हैं। अगर आप इसे लंच या डिनर के लिए बना रहे हैं तो इसे नर्म बनाएं।

अब मैं कहना चाहूँगी कि नमक मिर्च पराठा रेसिपी के इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य पराठा रेसिपी व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से कैबेज पराठा, मसाला पराठा, गार्लिक पराठा, टोमेटो पराठा, आलू पराठा, परोट्टा, पुदीना पराठा, बीटरूट पराठा, सूजी का पराठा, पालक पराठा जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मैं अपनी अन्य रेसिपीज के संग्रह के बारे में भी बताना चाहूँगी जैसे,

नमक मिर्च पराठा वीडियो रेसिपी:

Must Read:

नमक मिर्च का पराठा रेसिपी बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

namak mirch paratha recipe

नमक मिर्च पराठा रेसिपी | namak mirch paratha in hindi | नमक मिर्च का पराठा

No ratings yet
तैयारी का समय: 10 minutes
पकाने का समय: 15 minutes
कितने लोगों के लिए: 10 परांठा
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: पराठा
पाक शैली: राजस्थान
कीवर्ड: नमक मिर्च पराठा रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान नमक मिर्च पराठा रेसिपी | नमक मिर्च का पराठा

सामग्री

आटा गूंधने के लिए:

  • 2 कप गेहूँ का आटा
  • ½ टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • पानी, गूंधने के लिए

भरावन के लिए:

  • घी
  • जीरा
  • सूखा पुदीना
  • कश्मीरी लाल मिर्च
  • नमक

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप गेहूँ का आटा, ½ टीस्पून नमक और 2 टेबलस्पून तेल लें और इन सभी को अच्छे से मिलाएं।
  • इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाते हुए नर्म आटा गूंध लें।
  • आटे को कम से कम 5 मिनट तक गूंधे और फिर 20 मिनट के लिए रख दें।
  • अब इसमें से एक बॉल के आकार की लोई लें और उस पर आटा लगाएं।
  • इसे मध्यम मोटाई में बेल लें।
  • इसके ऊपर थोड़ा सा घी, जीरा, सूखा पुदीना, मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें।
  • अब इन सभी मसालों को अच्छे से मिलाते हुए इस पर फैलाएं।
  • अब इसे आधा मोड़ लें और उँगलियों पर लगे मसाले को इस पर लगाएं।
  • अब इसे दोबारा मोड़ हल्का सा दबा कर तिकोना आकार दें। इस दौरान इसे ज़्यादा ना दबाएं।
  • इस पर थोड़ा सा आटा लगाकर धीरे से बेलना शुरू करें।
  • तिकोना पराठा बेलें या अपने मनपसंद आकार में इसे बना सकते हैं।
  • अब इस बेले हुए पराठे को गर्म तवे पर डाल दें और एक मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद जब यह एक तरफ से थोड़ा पक जाए, तो नमक मिर्च पराठे को पलट दें।
  • इसके दोनों तरफ ½ टीस्पून तेल / घी लगाकर हल्का सा दबाएं।
  • इसे एक या दो बार और पलटें, जब तक कि ये दोनों तरफ से अच्छे से ना सिक जाए।
  • अंत में, नमक मिर्च पराठा को रायता और अचार के साथ परोसें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ नमक मिर्च पराठा कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप गेहूँ का आटा, ½ टीस्पून नमक और 2 टेबलस्पून तेल लें और इन सभी को अच्छे से मिलाएं।
  2. इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाते हुए नर्म आटा गूंध लें।
  3. आटे को कम से कम 5 मिनट तक गूंधे और फिर 20 मिनट के लिए रख दें।
  4. अब इसमें से एक बॉल के आकार की लोई लें और उस पर आटा लगाएं।
  5. इसे मध्यम मोटाई में बेल लें।
  6. इसके ऊपर थोड़ा सा घी, जीरा, सूखा पुदीना, मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें।
  7. अब इन सभी मसालों को अच्छे से मिलाते हुए इस पर फैलाएं।
  8. अब इसे आधा मोड़ लें और उँगलियों पर लगे मसाले को इस पर लगाएं।
  9. अब इसे दोबारा मोड़ हल्का सा दबा कर तिकोना आकार दें। इस दौरान इसे ज़्यादा ना दबाएं।
  10. इस पर थोड़ा सा आटा लगाकर धीरे से बेलना शुरू करें।
  11. तिकोना पराठा बेलें या अपने मनपसंद आकार में इसे बना सकते हैं।
  12. अब इस बेले हुए पराठे को गर्म तवे पर डाल दें और एक मिनट तक पकाएं।
  13. इसके बाद जब यह एक तरफ से थोड़ा पक जाए, तो नमक मिर्च पराठे को पलट दें।
  14. इसके दोनों तरफ ½ टीस्पून तेल / घी लगाकर हल्का सा दबाएं।
  15. इसे एक या दो बार और पलटें, जब तक कि ये दोनों तरफ से अच्छे से ना सिक जाए।
  16. अंत में, नमक मिर्च पराठा को रायता और अचार के साथ परोसें।
    नमक मिर्च पराठा रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • इसमें तीखापन लाने के लिए मिर्च पाउडर ज्यादा डालें।
  • घी से बनाने से पराठा स्वादिष्ट और परतदार बनता है।
  • इसमें बदलाव के लिए आप पुदीना की जगह कसूरी मेथी का प्रयोग भी कर सकते हैं।
  • नमक मिर्च पराठा कुरकुरा और तीखा मसालेदार बनाने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।