Go Back
+ servings
chilli garlic lachha paratha
Print Pin
No ratings yet

गार्लिक पराठा रेसिपी | garlic paratha in hindi | चिली गार्लिक लच्छा पराठा

आसान गार्लिक पराठा रेसिपी | चिली गार्लिक लच्छा पराठा
कोर्स पराठा
पाक शैली उत्तर भारतीय
कीवर्ड गार्लिक पराठा रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes
पकाने का समय 20 minutes
कुल समय 30 minutes
कितने लोगों के लिए 8 परांठा
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

आटा गूंधने के लिए:

  • 3 कप गेहूँ का आटा
  • 1 टी स्पून लहसुन पेस्ट
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 टी स्पून तेल
  • 1 कप गर्म पानी
  • गुनगुना पानी गूंधने के लिए

गार्लिक बटर के लिए:

  • 3 टेबल स्पून बटर पिघला हुआ
  • 4 लहसुन बारीक कटा हुआ
  • 2 मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 टेबल स्पून धनिया बारीक कटा हुआ

अन्य सामग्री:

  • गेहूँ का आटा बुरकने के लिए
  • तेल सेकने के लिए

अनुदेश

गार्लिक पराठे का आटा तैयार करना:

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 3 कप गेहूं का आटा, 1 टीस्पून गार्लिक पेस्ट, 2 टेबलस्पून तेल और 1 टीस्पून नमक लें।
  • अब इन सबको अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें 1 कप गर्म पानी डालकर चम्मच से मिलाएं।
  • अब इसे 5 मिनट के लिए नम होने के लिए रख दें।
  • अब इसमें जरूरत के हिसाब से गर्म पानी मिलाते हुए एक नर्म आटा गूंध लें।

गार्लिक बटर तैयार करना:

  • सबसे पहले एक छोटे कटोरे में 3 टेबलस्पून पिघला हुआ बटर लें और 4 लहसुन, 2 मिर्च और 2 टेबलस्पून धनिया मिलाएं।
  • गार्लिक बटर मिश्रण बनाने के लिए इसे अच्छे से मिलाएं।

गार्लिक पराठा बनाना:

  • सबसे पहले एक बड़ी बॉल के आकार की लोई तोड़ें और इसे बेल कर फैला लें। इस पर थोड़ा गेहूँ का आटा भी बुरकें।
  • इसके बाद इसकी पतली चपाती बेल लें और जितना हो सके इसे उतना पतला बेलें।
  • अब इस पर ब्रश की मदद से गार्लिक बटर लगाएं और थोड़ा गेहूँ का आटा छिड़कें, यह पराठे को परतदार बनाने में मदद करता है।
  • अब इसे उँगलियों की सहायता से मोड़ते हुए प्लीट बना लें।
  • अब इस प्लीटेड रोटी को स्विस रोल की तरह रोल करें।
  • इसके बाद इसके अंतिम सिरे को दबा कर बंद कर दें।
  • अब इस रोल की हुई बॉल के ऊपर थोड़ा-सा आटा छिड़कें और इसे थोड़ा मोटा बेल लें। इसे ज्यादा पतला ना बेलें क्योंकि इससे इसकी परत ख़राब हो जायेगी।
  • अब इस रोल किये हुए पराठे को एक गर्म तवे पर डाल दें। एक मिनट के बाद इसे पलट दें और दूसरी तरफ से पकाएं।
  • जब ये दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने लगे, तो इस पर तेल लगाएं।
  • इसके बाद इसे पलटते हुए दोनों तरफ से पकाएं।
  • अंत में गार्लिक पराठा को तुरंत गर्मागर्म पसंद की करी के साथ परोसें।