गार्लिक पराठा रेसिपी | garlic paratha in hindi | चिली गार्लिक लच्छा पराठा

0

गार्लिक पराठा रेसिपी | चिली गार्लिक लच्छा पराठा | लहसुन का पराठा रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक आसान और फ्लेवरयुक्त चपाती है, जोकि गेहूँ आटे और मिर्च और लहसुन से बनाई जाती है। ये लंच और डिनर में खाने के लिए पारंपरिक मिक्स पराठा या सब्जियों के भरावन से बनाये जाने वाले पराठे से ज्यादा सेहतमंद है। यह दही और अचार के साथ-साथ आसानी से परोसा जा सकता है क्योंकि इसमें पहले से ही जरूरी मसाले मौजूद होते हैं, लेकिन फिर भी इसे किसी भी तरह की करी के साथ परोसा जा सकता है।
गार्लिक पराठा रेसिपी

गार्लिक पराठा रेसिपी | चिली गार्लिक लच्छा पराठा | लहसुन का पराठा रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। पराठा रेसिपीज पूरे भारत में बनाई जाती हैं और हर जगह इसका अपना अलग स्वाद होता है। सब्जियों को पकाकर और मसल कर भरवाँ पराठे बनाना आम है और फिर इन्हें मनपसंद करी के साथ परोसते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई प्रकार के पराठे होते हैं, लच्छा पराठा और गार्लिक पराठा इन्हीं में से एक है।

सच कहूँ तो मुझे पराठे कुछ ख़ास पसंद नहीं हैं और मुझे सादा चपाती या रोटी ज्यादा पसंद है। लेकिन मेरे पति को रोजाना रोटी और चपाती की जगह डिनर में कुछ अलग खाना पसंद है। इसलिए मैं दिन प्रतिदिन डिनर के लिए कई तरह के पराठे बनाने लगी। खासकर मैं कई तरह के लच्छा पराठे बनाने लगी क्योंकि इन्हें बनाना सब्जियों से बनाये जाने वाले पराठों से आसान है। चिली गार्लिक लच्छा पराठा ऐसी ही एक आसान रेसिपी है, जो अक्सर हमारे घर में बनाई जाती है। इसमें सारे जरूरी मसाले होते हैं और इसलिए इसे सिर्फ गाढ़े दही या अचार के साथ भी खाया जा सकता है।

चिली गार्लिक लच्छा पराठाअब मैं गार्लिक पराठा रेसिपी बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण व आसान सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। मैंने इसे गेहूँ के आटे से बनाया है क्योंकि यह आसानी से पच जाता है और सेहतमंद भी होता है। आप इसे मैदा से भी बना सकते हैं, जैसा कि रेस्टॉरेंट्स और होटल्स में बनाया जाता है। अगर आपको परत बनाने में समय लगता है, तो आप उसी आटे से सादा चपाती या रोटी भी बना सकते हैं। आप इस रेसिपी में बदलाव के लिए इसमें पराठे के ऊपर बारीक कटे लहसुन और पिघले हुए बटर के साथ मिर्च से टॉपिंग कर सकते हैं। वैसे ये रेसिपी गार्लिक नान से मिलती-जुलती ही है। आपको पराठे के एक तरफ पानी लगाकर तवे पर चिपकाने की जरूरत हो सकती है और इसे फिर नान की तरह फ्राई करें।

अब मैं कहना चाहूँगी कि गार्लिक पराठा रेसिपी के इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य इंडियन पराठा रेसिपी व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से पुदीना पराठा, मिंट पराठा, मालाबार पराठा, गोभी पराठा, आलू पराठा, आलू गोभी पराठा, मूली पराठा, सूजी का पराठा और दाल पराठा जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मेरे अन्य रेसिपीज के संग्रह को भी देखें जैसे,

गार्लिक पराठा वीडियो रेसिपी:

Must Read:

चिली गार्लिक लच्छा पराठा बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

chilli garlic lachha paratha

गार्लिक पराठा रेसिपी | garlic paratha in hindi | चिली गार्लिक लच्छा पराठा

No ratings yet
तैयारी का समय: 10 minutes
पकाने का समय: 20 minutes
कुल समय: 30 minutes
कितने लोगों के लिए: 8 परांठा
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: पराठा
पाक शैली: उत्तर भारतीय
कीवर्ड: गार्लिक पराठा रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान गार्लिक पराठा रेसिपी | चिली गार्लिक लच्छा पराठा

सामग्री

आटा गूंधने के लिए:

  • 3 कप गेहूँ का आटा
  • 1 टी स्पून लहसुन पेस्ट
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 टी स्पून तेल
  • 1 कप गर्म पानी
  • गुनगुना पानी , गूंधने के लिए

गार्लिक बटर के लिए:

  • 3 टेबल स्पून बटर, पिघला हुआ
  • 4 लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • 2 मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ

अन्य सामग्री:

  • गेहूँ का आटा, बुरकने के लिए
  • तेल, सेकने के लिए

अनुदेश

गार्लिक पराठे का आटा तैयार करना:

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 3 कप गेहूं का आटा, 1 टीस्पून गार्लिक पेस्ट, 2 टेबलस्पून तेल और 1 टीस्पून नमक लें।
  • अब इन सबको अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें 1 कप गर्म पानी डालकर चम्मच से मिलाएं।
  • अब इसे 5 मिनट के लिए नम होने के लिए रख दें।
  • अब इसमें जरूरत के हिसाब से गर्म पानी मिलाते हुए एक नर्म आटा गूंध लें।

गार्लिक बटर तैयार करना:

  • सबसे पहले एक छोटे कटोरे में 3 टेबलस्पून पिघला हुआ बटर लें और 4 लहसुन, 2 मिर्च और 2 टेबलस्पून धनिया मिलाएं।
  • गार्लिक बटर मिश्रण बनाने के लिए इसे अच्छे से मिलाएं।

गार्लिक पराठा बनाना:

  • सबसे पहले एक बड़ी बॉल के आकार की लोई तोड़ें और इसे बेल कर फैला लें। इस पर थोड़ा गेहूँ का आटा भी बुरकें।
  • इसके बाद इसकी पतली चपाती बेल लें और जितना हो सके इसे उतना पतला बेलें।
  • अब इस पर ब्रश की मदद से गार्लिक बटर लगाएं और थोड़ा गेहूँ का आटा छिड़कें, यह पराठे को परतदार बनाने में मदद करता है।
  • अब इसे उँगलियों की सहायता से मोड़ते हुए प्लीट बना लें।
  • अब इस प्लीटेड रोटी को स्विस रोल की तरह रोल करें।
  • इसके बाद इसके अंतिम सिरे को दबा कर बंद कर दें।
  • अब इस रोल की हुई बॉल के ऊपर थोड़ा-सा आटा छिड़कें और इसे थोड़ा मोटा बेल लें। इसे ज्यादा पतला ना बेलें क्योंकि इससे इसकी परत ख़राब हो जायेगी।
  • अब इस रोल किये हुए पराठे को एक गर्म तवे पर डाल दें। एक मिनट के बाद इसे पलट दें और दूसरी तरफ से पकाएं।
  • जब ये दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने लगे, तो इस पर तेल लगाएं।
  • इसके बाद इसे पलटते हुए दोनों तरफ से पकाएं।
  • अंत में गार्लिक पराठा को तुरंत गर्मागर्म पसंद की करी के साथ परोसें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ गार्लिक पराठा कैसे बनाएं:

गार्लिक पराठे का आटा तैयार करना:

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 3 कप गेहूं का आटा, 1 टीस्पून गार्लिक पेस्ट, 2 टेबलस्पून तेल और 1 टीस्पून नमक लें।
  2. अब इन सबको अच्छे से मिलाएं।
  3. अब इसमें 1 कप गर्म पानी डालकर चम्मच से मिलाएं।
  4. अब इसे 5 मिनट के लिए नम होने के लिए रख दें।
  5. अब इसमें जरूरत के हिसाब से गर्म पानी मिलाते हुए एक नर्म आटा गूंध लें।
    गार्लिक पराठा रेसिपी

गार्लिक बटर तैयार करना:

  1. सबसे पहले एक छोटे कटोरे में 3 टेबलस्पून पिघला हुआ बटर लें और 4 लहसुन, 2 मिर्च और 2 टेबलस्पून धनिया मिलाएं।
  2. गार्लिक बटर मिश्रण बनाने के लिए इसे अच्छे से मिलाएं।

गार्लिक पराठा बनाना:

  1. सबसे पहले एक बड़ी बॉल के आकार की लोई तोड़ें और इसे बेल कर फैला लें। इस पर थोड़ा गेहूँ का आटा भी बुरकें।
  2. इसके बाद इसकी पतली चपाती बेल लें और जितना हो सके इसे उतना पतला बेलें।
  3. अब इस पर ब्रश की मदद से गार्लिक बटर लगाएं और थोड़ा गेहूँ का आटा छिड़कें, यह पराठे को परतदार बनाने में मदद करता है।
  4. अब इसे उँगलियों की सहायता से मोड़ते हुए प्लीट बना लें।
    गार्लिक पराठा रेसिपी
  5. अब इस प्लीटेड रोटी को स्विस रोल की तरह रोल करें।
    गार्लिक पराठा रेसिपी
  6. इसके बाद इसके अंतिम सिरे को दबा कर बंद कर दें।
    गार्लिक पराठा रेसिपी
  7. अब इस रोल की हुई बॉल के ऊपर थोड़ा-सा आटा छिड़कें और इसे थोड़ा मोटा बेल लें। इसे ज्यादा पतला ना बेलें क्योंकि इससे इसकी परत ख़राब हो जायेगी।
    गार्लिक पराठा रेसिपी
  8. अब इस रोल किये हुए पराठे को एक गर्म तवे पर डाल दें। एक मिनट के बाद इसे पलट दें और दूसरी तरफ से पकाएं।
    गार्लिक पराठा रेसिपी
  9. जब ये दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने लगे, तो इस पर तेल लगाएं।
    गार्लिक पराठा रेसिपी
  10. इसके बाद इसे पलटते हुए दोनों तरफ से पकाएं।
    गार्लिक पराठा रेसिपी
  11. अंत में गार्लिक पराठा को तुरंत गर्मागर्म पसंद की करी के साथ परोसें।
    गार्लिक पराठा रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • पराठे को परतदार बनाने के लिए गेहूँ के आटे की जगह मैदा का प्रयोग करें।
  • इसे एकसमान रूप से पकाने के लिए मध्यम आँच पर पकाएं।
  • आटे में गार्लिक पेस्ट मिलाने से पराठा और भी स्वादिष्ट बनता है।
  • गार्लिक पराठा परतदार बनने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।