Go Back
+ servings
bhapa doi recipe
Print Pin
5 from 14 votes

भापा दोई रेसिपी | bhapa doi in hindi | स्टीम्ड योगर्ट पुडिंग | बंगाली योगर्ट स्वीट रेसिपी

आसान भापा दोई रेसिपी | स्टीम्ड योगर्ट पुडिंग | बंगाली योगर्ट स्वीट रेसिपी
कोर्स डेज़र्ट
पाक शैली बेंगाली
कीवर्ड भापा दोई रेसिपी
तैयारी का समय 5 minutes
पकाने का समय 20 minutes
आराम का समय 2 hours
कुल समय 2 hours 25 minutes
कितने लोगों के लिए 4 सर्विंग्स
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • 2 कप दही
  • 1 कप कंडेस्ड मिल्क 
  • ¼ टी स्पून इलायची पाउडर
  • 2 टेबल स्पून केसर दूध
  • बटर ब्रशिंग/लगाने के लिए
  • सूखे मेवे सजाने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में छलनी और एक कपड़ा रखें।
  • इसमें 2 कप दही डालें और कसकर बाँध दें।
  • इसे 2 घंटे या पानी पूरी तरह से निकलने तक फ्रिज में रखें।
  • अब इस लटके हुए दही को एक बड़े कटोरे में निकाल लें।
  • अब इसमें 1 कप कंडेस्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • इसे व्हिस्कर से मिलाएं, जब तक कि दही और कंडेस्ड मिल्क अच्छे-से ना मिल जाएं।
  • अब इसमें ¼ टीस्पून इलायची पाउडर और 2 टेबलस्पून केसर दूध डालें।
  • अब सबकुछ अच्छे से मिलाएं।
  • अब एक छोटी कटोरी में तेल लगाकर इसे चिकना करें।
  • अब इस तैयार दही और कंडेस्ड मिल्क के मिश्रण को इस कटोरी में भरें।
  • इसपर अपनी पसंद के बारीक कटे हुए सूखे मेवों से टॉपिंग करके सजाएं।
  • अब इन्हें एल्युमीनियम फॉयल से ढक दें।
  • अब इन्हें 20 मिनट तक स्टीमर में रखकर पकाएं।
  • 20 मिनट के बाद ये अच्छे से सेट हो जाता है।
  • इसे पूरी तरह से ठंडा करें और 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अंत में भापा दोई को और सूखे मेवों से सजाकर इसका आनंद लें।