Go Back
+ servings
mango frooti recipe
Print Pin
No ratings yet

मैंगो फ्रूटी रेसिपी | mango frooti in hindi | मैंगो फ्रूटी ड्रिंक कैसे बनाएं | मैंगो फ्रूटी

आसान मैंगो फ्रूटी रेसिपी | मैंगो फ्रूटी ड्रिंक कैसे बनाएं | मैंगो फ्रूटी
कोर्स बेवरिज
पाक शैली भारतीय
कीवर्ड मैंगो फ्रूटी रेसिपी
तैयारी का समय 5 minutes
पकाने का समय 10 minutes
कुल समय 15 minutes
कितने लोगों के लिए 6 सर्विंग्स
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • 2 कप पके हुए आम कटे हुए
  • ½ कप कच्चे आम कटे हुए
  • ½ कप चीनी
  • 6 कप पानी

अनुदेश

  • सबसे पहले, एक बड़ी कढ़ाई में 2 कप पके हुए आम लें। आप ताज़े या फ्रोज़न आम ले सकते हैं।
  • अब ½ कप कच्चा आम लें। अगर कच्चा आम ज़्यादा खट्टा है, तो इसकी मात्रा कम रखें।
  • इसके अलावा, ½ कप चीनी लें। आम की मिठास को ध्यान में रखते हुए चीनी की मात्रा तय करें।
  • अब, 2 कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • कढ़ाई को ढक दें और 10 मिनट तक उबालें या तब तक उबालें जब तक कि आम नरम ना हो जाए।
  • अब पानी को छान कर निकाल दें और इसे ठंडा होने दें। स्टॉक को रखें क्योंकि इसका इस्तेमाल बाद में करेंगे।
  • अब आम को ब्लेंडर में डालें और इसका पेस्ट बनाएं।
  • पल्प को अच्छी तरह छान लें।
  • बचे हुए स्टॉक के साथ पल्प मिक्स करें और अच्छे से फेंटें।
  • अब 4 कप पानी मिलाएं और अपनी पसंद का गाढ़ापन ध्यान में रखते हुए इसे अच्छे से फेंटे।
  • अंत में, मैंगो फ्रूटी को फ्रिज में रखें और ठंडी-ठडी ड्रिंक का महीने भर मज़ा लें।