मैंगो फ्रूटी रेसिपी | mango frooti in hindi | मैंगो फ्रूटी ड्रिंक कैसे बनाएं | मैंगो फ्रूटी

0

मैंगो फ्रूटी रेसिपी | मैंगो फ्रूटी ड्रिंक कैसे बनाएं | घर पर मैंगो फ्रूटी रेसिपी बनाने की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह कच्चे और पके हुए आम से बनाया जाने वाले एक आसान और तरो-ताज़ा करने वाला समर ड्रिंक है। आमतौर पर यह बाज़ार मे मिलने वाला लोकप्रिय ड्रिंक है, लेकिन अपने मन-पसंद आम के साथ यह घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। यह ड्रिंक आसानी से सप्ताह भर चल सकता है और इसलिए इसे पहले से बना कर रखा जा सकता है और सुबह के नाश्ते के साथ या शाम को परोसा जा सकता है।मैंगो फ्रूटी रेसिपी

मैंगो फ्रूटी रेसिपी | फ्रूटी मैंगो ड्रिंक कैसे बनाएं | घर पर बनी मैंगो फ्रूटी रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। भारत में गर्मी का मौसम बहुत गर्म हो सकता है और आसानी से 40 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसलिए, तापमान को कम करने और शरीर को पानी की कमी से बचाने के लिए, कई लोग ट्रॉपिकल फ्रूट और इससे बने जूस का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही एक लोकप्रिय ड्रिंक मैंगो फ्रूटी है, जो कच्चे और पक्के आम को मिलाकर बनाया जाता है।

इससे पहले भी मैंने कई तरह के जूस और बेवरिज की रेसिपी पोस्ट की हैं, लेकिन मैंगो ड्रिंक की रेसिपी तरो-ताज़ा करने वाली एक खास ड्रिंक है। आमतौर पर ड्रिंक पके हुए ट्रॉपिकल फ्रूट से बनते हैं। दूसरे शब्दों में जब आप रेसिपी की तुलना मैंगो जूस से करते हैं, तो वह ज़्यादातर पके हुए आम से बनाया जाता है। लेकिन मैंगो फ्रूटी की यह रेसिपी कच्चे और पके हुए, दोनों आमों से बनती है। इसलिए इसमें एक खट्टा-मीठा सा स्वाद होता है। कच्चे और पके हुए आम इस ड्रिंक को एक नया स्वाद देते हैं, जो इसे ज्यादा स्वादिष्ट बनाता है।

मैंगो फ्रूटी ड्रिंक कैसे बनाएंइसके अलावा, मैं एक परफेक्ट मैंगो रेसिपी के लिए कुछ टिप्स और सुझाव देना चाहूँगी। आप इस रेसिपी के लिए कोई भी आम ले सकते हैं। मगर आम लेते समय ध्यान रहे कि ये बहुत ज़्यादा खट्टे ना हों और पके हुए आम बहुत मीठे होने चाहिए, नहीं तो आपको इसमें ऊपर से चीनी मिलानी पड़ेगी। इसके अलावा, पके आम छिले और कटे हुए हों। अगर आपको आम छीलने में मेहनत करनी पड़े, तो समझ जाएं कि आम पूरी तरह पका नहीं है और यह ड्रिंक के लिए तैयार नहीं है। दूसरी बात यह ध्यान रखें कि आम का गूदा ब्लेंडर में डालते समय, आम के छिलके ना डालें। इससे आपके ड्रिंक में एक तरह का कड़वापन आ सकता है। साथ ही, ड्रिंक सर्व करने से पहले इसे ठंडा कर ले। आप चाहें तो इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं।

अंत में, मैं चाहूँगी कि आप इस मैंगो ड्रिंक के साथ मेरी बेवॅरिज व्यंजनों का संग्रह की रेसिपी भी देखें, जो मैंने पहले पोस्ट की हैं। इससे पहले मैंने मैंगो लस्सी, मैंगो मिल्कशेक, ठंडई, निम्बू सोडा, ग्रेप जूस, चॉकलेट मिल्कशेक, कोल्ड कॉफी, प्लेन लस्सी, मसालेदार छाछ और मसाला छास जैसी ड्रिंक्स की मज़ेदार रेसिपी बताई है। इसके अलावा, और भी कई तरह से व्यंजन की रेसिपी देख सकते हैं, जैसे

मैंगो फ्रूटी ड्रिंक वीडियो रेसिपी:

Must Read:

मैंगो फ्रूटी रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

mango frooti recipe

मैंगो फ्रूटी रेसिपी | mango frooti in hindi | मैंगो फ्रूटी ड्रिंक कैसे बनाएं | मैंगो फ्रूटी

No ratings yet
तैयारी का समय: 5 minutes
पकाने का समय: 10 minutes
कुल समय: 15 minutes
कितने लोगों के लिए: 6 सर्विंग्स
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: बेवरिज
पाक शैली: भारतीय
कीवर्ड: मैंगो फ्रूटी रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान मैंगो फ्रूटी रेसिपी | मैंगो फ्रूटी ड्रिंक कैसे बनाएं | मैंगो फ्रूटी

सामग्री

  • 2 कप पके हुए आम, कटे हुए
  • ½ कप कच्चे आम, कटे हुए
  • ½ कप चीनी
  • 6 कप पानी

अनुदेश

  • सबसे पहले, एक बड़ी कढ़ाई में 2 कप पके हुए आम लें। आप ताज़े या फ्रोज़न आम ले सकते हैं।
  • अब ½ कप कच्चा आम लें। अगर कच्चा आम ज़्यादा खट्टा है, तो इसकी मात्रा कम रखें।
  • इसके अलावा, ½ कप चीनी लें। आम की मिठास को ध्यान में रखते हुए चीनी की मात्रा तय करें।
  • अब, 2 कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • कढ़ाई को ढक दें और 10 मिनट तक उबालें या तब तक उबालें जब तक कि आम नरम ना हो जाए।
  • अब पानी को छान कर निकाल दें और इसे ठंडा होने दें। स्टॉक को रखें क्योंकि इसका इस्तेमाल बाद में करेंगे।
  • अब आम को ब्लेंडर में डालें और इसका पेस्ट बनाएं।
  • पल्प को अच्छी तरह छान लें।
  • बचे हुए स्टॉक के साथ पल्प मिक्स करें और अच्छे से फेंटें।
  • अब 4 कप पानी मिलाएं और अपनी पसंद का गाढ़ापन ध्यान में रखते हुए इसे अच्छे से फेंटे।
  • अंत में, मैंगो फ्रूटी को फ्रिज में रखें और ठंडी-ठडी ड्रिंक का महीने भर मज़ा लें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ मैंगो फ्रूटी कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले, एक बड़ी कढ़ाई में 2 कप पके हुए आम लें। आप ताज़े या फ्रोज़न आम ले सकते हैं।
  2. अब ½ कप कच्चा आम लें। अगर कच्चा आम ज़्यादा खट्टा है, तो इसकी मात्रा कम रखें।
  3. इसके अलावा, ½ कप चीनी लें। आम की मिठास को ध्यान में रखते हुए चीनी की मात्रा तय करें।
  4. अब, 2 कप पानी डालें और अच्छे से मिलाएं।
  5. कढ़ाई को ढक दें और 10 मिनट तक उबालें या तब तक उबालें जब तक कि आम नरम ना हो जाए।
  6. अब पानी को छान कर निकाल दें और इसे ठंडा होने दें। स्टॉक को रखें क्योंकि इसका इस्तेमाल बाद में करेंगे।
  7. अब आम को ब्लेंडर में डालें और इसका पेस्ट बनाएं।
  8. पल्प को अच्छी तरह छान लें।
  9. बचे हुए स्टॉक के साथ पल्प मिक्स करें और अच्छे से फेंटें।
  10. अब 4 कप पानी मिलाएं और अपनी पसंद का गाढ़ापन ध्यान में रखते हुए इसे अच्छे से फेंटे।
  11. अंत में, मैंगो फ्रूटी को फ्रिज में रखें और ठंडी-ठडी ड्रिंक का महीने भर मज़ा लें।
    मैंगो फ्रूटी रेसिपी

 टिप्पणियाँ:

  • पहली बात, मीठेपन को ध्यान में रखते हुए चीनी मिलाएं।
  • अगर आपके पास समय की कमी है, तो आम को प्रेशर कुकर में डाल कर तीन सीटी लगा सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप पल्प को आइसक्रीम ट्रे में डाल कर फ्रीज़ कर सकते हैं और जमने पर मैंगो कैंडी का मज़ा ले सकते है।
  • मैंगो फ्रूटी का सबसे ज़्यादा मज़ा तब आता है, जब यह थोड़ा खट्टा-मीठा और ठंडा होता है।