Go Back
+ servings
urad dal laddu
Print Pin
5 from 14 votes

उरद दाल लड्डू रेसिपी | urad dal ladoo in hindi | उरद दाल लड्डू | उड़द के लड्डू

आसान उरद दाल लड्डू रेसिपी | उरद दाल लड्डू | उड़द के लड्डू
कोर्स मिठाई
पाक शैली दक्षिण भारतीय
कीवर्ड उरद दाल लड्डू रेसिपी
तैयारी का समय 5 minutes
पकाने का समय 15 minutes
कुल समय 20 minutes
कितने लोगों के लिए 12 लड्डू
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • कप उड़द की दाल
  • ½ कप चीनी
  • ½ टी स्पून इलायची पाउडर
  • ¼ कप घी
  • 2 टेबल स्पून किशमिश

अनुदेश

  • सबसे पहले, एक पैन में 1½ कप उड़द दाल लें।
  • दाल को खुशबूदार होने तक धीमी आंच पर भूनें।
  • दाल को 10 मिनट तक या इसके सुनहरा भूरा होने तक भूनते रहें।
  • इसे पूरी तरह से ठंडा करके मिक्सी में डालें।
  • बिना पानी मिलाए इसका बारीक पाउडर बनाएं।
  • गाँठ ना बनें, इसलिए आटे को छाने।
  • अब एक छोटी मिक्सी में, ½ कप चीनी लें और ब्लेंड करके एक बारीक पाउडर बनाएं।
  • उसी उड़द दाल के पाउडर में पीसी हुई चीनी मिलाएं।
  • इसके अलावा, ½ टीस्पून इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  • अब सॉस पैन में ¼ कप घी लें।
  • इसमें 2 टेबलस्पून किशमिश डालकर धीमी आंच पर भूनें, जब तक कि किशमिश फूल कर तैयार न हो जाए।
  • उड़द दाल के आटे के मिश्रण में, घी के साथ तली हुई किशमिश डालें।
  • एक नम मिश्रण बनाने के लिए अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अगर मिश्रण सूख जाए, तो एक टेबलस्पून पिघला हुआ घी डालें। अगर मिश्रण ज़्यादा गीला जाता है, तो इसे 10 मिनट के लिए रहने दें, ताकि यह गाढ़ा हो जाए।
  • अपने हाथों पर घी लगाएं और एक गेंद के आकार का लड्डू तैयार करें।
  • अंत में, उड़द की दाल के लड्डू को 2 हफ़्तों के लिए किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके इसका आनंद लें।