Go Back
+ servings
rava toast recipe
Print Pin
5 from 21 votes

रवा टोस्ट रेसिपी | rava toast in hindi | सूजी टोस्ट रेसिपी | ब्रेड रवा टोस्ट 

आसान रवा टोस्ट रेसिपी | सूजी टोस्ट रेसिपी | ब्रेड रवा टोस्ट
कोर्स नाश्ता
पाक शैली भारतीय
कीवर्ड रवा टोस्ट रेसिपी
तैयारी का समय 15 minutes
पकाने का समय 10 minutes
कुल समय 25 minutes
कितने लोगों के लिए 4 सर्विंग्स
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • ½ कप बॉम्बे रवा / सूजी
  • ¼ कप दही
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • ¼ कप पानी
  • 2 टेबल स्पून प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 3 टेबल स्पून शिमला मिर्च लाल और हरी
  • 2 टेबल स्पून गाजर कद्दूकस किया हुआ
  • 1 टेबल स्पून धनिया बारीक कटा हुआ
  • ½ टी स्पून चीनी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 4 ब्रेड स्लाइस भूरा / सफेद
  • 4 टी स्पून हरी चटनी
  • 2 टी स्पून बटर

अनुदेश

  • सबसे पहले, एक छोटे से मिक्सिंग बाउल में ½ कप रवा, ¼ कप दही और ¼ कप पानी लें।
  • सारी सामग्रियों को अच्छे से मिलकर घोल बनाएं।
  • अब इसमें 1 हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून प्याज, 2 टेबलस्पून टमाटर, 3 टेबलस्पून शिमला मिर्च, 2 टेबलस्पून गाजर और 1 टेबलस्पून धनिया मिलाएं।
  • फिर स्वाद के लिए ½ टीस्पून चीनी और नमक भी डालें।
  • सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसे 10-15 मिनट के लिए या जब तक रवा नरम न हो जाए, तब तक अलग रखें।
  • अब ब्रेड स्लाइस के ऊपर हरी चटनी फैलाएं।
  • अब तैयार किया हुआ रवा बैटर फैलाएं।
  • इसे गर्म तवे के ऊपर टोस्ट करें।
  • साथ ही, ब्रेड के दूसरी तरफ बटर फैलाएं।
  • रवा की तरफ वाले ब्रेड के अच्छी तरह से सिक जाने के बाद उसे पलट दें।
  • बटर वाली साइड से ब्रेड को सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें।
  • अंत में रवा टोस्ट को अपने मनपसंद आकार में काटें और नाश्ते के लिए परोसें।