रवा टोस्ट रेसिपी | rava toast in hindi | सूजी टोस्ट रेसिपी | ब्रेड रवा टोस्ट 

0

रवा टोस्ट रेसिपी | सूजी टोस्ट रेसिपी | ब्रेड रवा टोस्ट की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। मूल रूप से, यह एक ब्रेड टोस्ट रेसिपी है जिसे रवा या सूजी के बैटर से तैयार किया जाता है, इसे एगलेस फ्रेंच टोस्ट रेसिपी के रूप में भी जाना जाता है। यह एक ब्रेकफास्ट रेसिपी है और यह लंच बॉक्स या टिफिन बॉक्स रेसिपी भी हो सकती है।
रवा टोस्ट रेसिपी

रवा टोस्ट रेसिपी | सूजी टोस्ट रेसिपी | ब्रेड रवा टोस्ट रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। मूल रूप से, यह एक स्नैक्स रेसिपी है जिसे सूजी और दही के बैटर से बनाया जाता है। इसे सूखे मसालों और बारीक कटी सब्जियों से बनाया जाता है। इस रेसिपी को कुछ मिनटों में ही थोड़ी-सी सामग्री से तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा, यह नाश्ते और दोपहर के भोजन के लिए बच्चों के लंच बॉक्स की रेसिपी भी हो सकती है।

अपने कॉलेज के दिनों में मैंने यह रेसिपी खूब बनाई थी, लेकिन शादी के बाद मैं इसे पूरी तरह से भूल गयी। जब मुझे इस रेसिपी को बनाने की रिक्वेस्ट आयी, तब मुझे इसका ध्यान हुआ। सूजी टोस्ट में 2 ब्रेड रवा टोस्ट के बीच में आलू टिक्की डालकर मैं उसे सैंडविच के रूप में बनीती थी। आलू टिक्की की जगह वेज कटलेट या प्याज के पकोड़े भी स्वादिष्ट लगते हैं।

सूजी टोस्ट और सूजी टोस्ट रेसिपीरवा टोस्ट बनाने के लिए मैं कुछ सुझाव देने चाहूंगी। इस रेसिपी के लिए मैंने साधारण व्हाइट ब्रेड या सैंडविच ब्रेड के स्लाइसेस का इस्तेमाल किया है। आप चाहें तो ब्राउन या मल्टी ग्रेन ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्ज़ियों को डालना आप पर निर्भर करता है और आप चाहें तो चुकंदर, ककड़ी, मक्का और लेट्यूस भी डाल सकते हैं। तैयार किए हुए रवा बैटर को ब्रेड के दोनों तरफ ना लगाएं, क्योंकि इससे ब्रेड नरम हो जाता है।

इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य सैंडविच व्यंजनों व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इसमें बॉम्बे सैंडविच, वेज सैंडविच, चिली चीज़ टोस्ट, क्रीम चीज़ सैंडविच, दही सैंडविच, ब्रेड पिज़्ज़ा और आलू ग्रिल्ड सैंडविच रेसिपी शामिल हैं। इसके अलावा मेरे अन्य व्यंजनों के संग्रह को भी देखें, जैसे,

रवा टोस्ट रेसिपी | सूजी टोस्ट वीडियो रेसिपी:

Must Read:

सूजी टोस्ट रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

rava toast recipe

रवा टोस्ट रेसिपी | rava toast in hindi | सूजी टोस्ट रेसिपी | ब्रेड रवा टोस्ट 

5 from 21 votes
तैयारी का समय: 15 minutes
पकाने का समय: 10 minutes
कुल समय: 25 minutes
कितने लोगों के लिए: 4 सर्विंग्स
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: नाश्ता
पाक शैली: भारतीय
कीवर्ड: रवा टोस्ट रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान रवा टोस्ट रेसिपी | सूजी टोस्ट रेसिपी | ब्रेड रवा टोस्ट

सामग्री

  • ½ कप बॉम्बे रवा / सूजी
  • ¼ कप दही
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • ¼ कप पानी
  • 2 टेबल स्पून प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 3 टेबल स्पून शिमला मिर्च, लाल और हरी
  • 2 टेबल स्पून गाजर, कद्दूकस किया हुआ
  • 1 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
  • ½ टी स्पून चीनी
  • नमक , स्वाद अनुसार
  • 4 ब्रेड स्लाइस, भूरा / सफेद
  • 4 टी स्पून हरी चटनी
  • 2 टी स्पून बटर

अनुदेश

  • सबसे पहले, एक छोटे से मिक्सिंग बाउल में ½ कप रवा, ¼ कप दही और ¼ कप पानी लें।
  • सारी सामग्रियों को अच्छे से मिलकर घोल बनाएं।
  • अब इसमें 1 हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून प्याज, 2 टेबलस्पून टमाटर, 3 टेबलस्पून शिमला मिर्च, 2 टेबलस्पून गाजर और 1 टेबलस्पून धनिया मिलाएं।
  • फिर स्वाद के लिए ½ टीस्पून चीनी और नमक भी डालें।
  • सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसे 10-15 मिनट के लिए या जब तक रवा नरम न हो जाए, तब तक अलग रखें।
  • अब ब्रेड स्लाइस के ऊपर हरी चटनी फैलाएं।
  • अब तैयार किया हुआ रवा बैटर फैलाएं।
  • इसे गर्म तवे के ऊपर टोस्ट करें।
  • साथ ही, ब्रेड के दूसरी तरफ बटर फैलाएं।
  • रवा की तरफ वाले ब्रेड के अच्छी तरह से सिक जाने के बाद उसे पलट दें।
  • बटर वाली साइड से ब्रेड को सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें।
  • अंत में रवा टोस्ट को अपने मनपसंद आकार में काटें और नाश्ते के लिए परोसें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ ब्रेड रवा टोस्ट कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले, एक छोटे से मिक्सिंग बाउल में ½ कप रवा, ¼ कप दही और ¼ कप पानी लें।
  2. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिलकर घोल बनाएं।
  3. अब इसमें 1 हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून प्याज, 2 टेबलस्पून टमाटर, 3 टेबलस्पून शिमला मिर्च, 2 टेबलस्पून गाजर और 1 टेबलस्पून धनिया मिलाएं।
  4. फिर स्वाद के लिए ½ टीस्पून चीनी और नमक भी डालें।
  5. सबकुछ अच्छी तरह मिलाएं।
  6. इसे 10-15 मिनट के लिए या जब तक रवा नरम न हो जाए, तब तक अलग रखें।
  7. अब ब्रेड स्लाइस के ऊपर हरी चटनी फैलाएं।
  8. अब तैयार किया हुआ रवा बैटर फैलाएं।
  9. इसे गर्म तवे के ऊपर टोस्ट करें।
  10. साथ ही, ब्रेड के दूसरी तरफ बटर फैलाएं।
  11. रवा की तरफ वाले ब्रेड के अच्छी तरह से सिक जाने के बाद उसे पलट दें।
  12. बटर वाली साइड से ब्रेड को सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें।
  13. अंत में रवा टोस्ट को अपने मनपसंद आकार में काटें और नाश्ते के लिए परोसें।
    रवा टोस्ट रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • बैटर में अपनी पसंद की सब्ज़ियां डालें।
  • रवा बैटर को दोनों तरफ फ़ैलाने से टोस्ट थोड़ा नरम हो जाता है लेकिन वह स्वादिष्ट बनता है।
  • अगर आपको हरी चटनी पसंद ना हो, तो इसे ना डालें। इसकी जगह आप टमाटर के सॉस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • रवा टोस्ट को मध्यम आंच पर सकें, वरना टोस्ट क्रिस्पी नहीं होगा।
5 from 21 votes (21 ratings without comment)