Go Back
+ servings
rice chakli
Print Pin
5 from 14 votes

राइस मुरुक्कू रेसिपी | rice murukku in hindi | राइस चकली | राइस फ्लोर मुरुक्कू

आसान राइस मुरुक्कू रेसिपी | राइस चकली | राइस फ्लोर मुरुक्कू
कोर्स स्नैक्स
पाक शैली दक्षिण भारतीय
कीवर्ड राइस मुरुक्कू रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes
पकाने का समय 30 minutes
कुल समय 40 minutes
कितने लोगों के लिए 15 मुरुक्कू
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • कप चावल का आटा बारीक
  • 2 टेबल स्पून मक्खन नरम
  • एक चुटकी हींग
  • 1 टी स्पून तिल
  • ¼ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ½ टी स्पून नमक
  • ½ कप भुना चना दाल / पुटनी / पोट्टुकदलाई
  • पानी गूंधने के लिए
  • तेल तलने के लिए

अनुदेश

  • एक बड़े बाउल में 2½ कप चावल का आटा, 2 टेबलस्पून मक्खन, चुटकी भर हिंग, 1 टीस्पून तिल, ¼ टीस्पून मिर्च पाउडर और ½ टीस्पून नमक लें।
  • एक छोटे ब्लेंडर/मिक्सी में ½ कप भुना हुआ चना दाल लें।
  • बिना पानी मिलाए बारीक पाउडर बनाएं।
  • उसी कटोरे में भुना चना दाल पाउडर डालें और पुतानी के छोटे टुकड़ों को छान लें।
  • अच्छे से मिलाएं।
  • आवश्यकता अनुसार पानी डालकर नरम आटा बनाए। मोल्ड लेकर जब आप चकली को आकर देंगें तो अगर आटा सख्त हुआ तो चकली टूट जाएंगे और नरम हुआ तो वह अधिक तेल सोख लेंगे। इसलिए नरम आटा ही गूंधें।
  • सितारे के आकर के मोल्ड को चकली मेकर पर लगाएं।
  • चकली मेकर पर तेल लगाएं। इससे आटा मोल्ड पर चिपकता नहीं।
  • आटे से बेलनाकार बनाएं और आटे को चकली मेकर में डालें।
  • ढक्कन बंद करके चकली बनाएं।
  • गीले कपडे पर या बटर पेपर पर दबाकर छोटे स्पाइरल आकर के चकली बनाएं।
  • कोनो को बंद करें ताकि तलते वक्त चकली टूट ना जाए।
  • एक बार में एक मुरुक्कू लें और उसे गरम तेल में डालें। आप इसे 15 मिनट के लिए प्रीहीट ओवन में 180 सेल्सियस पर भी सेक सकते हैं।
  • मुरुक्कू को पलटकर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक तलें।
  • पेपर टॉवल पर अधिक तेल निकालें।
  • मसाला दूध या चाय के साथ क्रिस्पी राइस मुरुक्कू या चकली परोसें।