राइस मुरुक्कू रेसिपी | rice murukku in hindi | राइस चकली | राइस फ्लोर मुरुक्कू

0

राइस मुरुक्कू रेसिपी | राइस चकली | राइस फ्लोर मुरुक्कू | राइस फ्लोर चकली रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। चावल के आटे से बना यह एक प्रसिद्ध पारंपरिक साउथ इंडियन तला हुए स्नैक रेसिपी है। इसे आमतौर पर दिवाली, गणेश चतुर्थी या अन्य त्योहारों और ख़ास मौकों पर बनाया जाता है, पर आप इसे नाश्ते के लिए भी बना सकते हैं।
राइस मुरुक्कू रेसिपी

राइस मुरुक्कू रेसिपी | राइस चकली | राइस फ्लोर मुरुक्कू | राइस फ्लोर चकली रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। इस साउथ इंडियन चकली रेसिपी को बनाने के कई तरीके हैं। इन्हे आमतौर पर चावल और उड़द दाल के आटे और मिर्च पाउडर और जीरा जैसे मसलों से बनाया जाता है। पर इस इंस्टेंट रेसिपी को हमने बारीक चावल के आटे और भुने हुए चना दाल पाउडर से बनाया है।

मैंने उड़द दाल पाउडर और चावल के आटे से बनी इंस्टेंट और स्पाइस चकली रेसिपी पोस्ट की है। पर मुझे तिल, भुने चना दाल और चावल के आटे से बनी एक सरल रेसिपी को भी शेयर करना था। इस रेसिपी को आप बेसन डालकर अधिक नरम और मैदा डालकर क्रिस्पी भी बना सकते हैं। मैंने बटर मुरुक्कू की रेसिपी शेयर की है, जिसमें बेसन डालकर मैंने रेसिपी को अघिक नरम किया था। लेकिन इस बार मुझे क्रिस्पी रेसिपी बनानी थी इसलिए मैंने बेसन का उपयोग नहीं किया है। पारंपरिक चकली की तुलना में यह चकली दिखने में अच्छे हैं इसलिए बच्चों को भी यह रेसिपी पसंद आएगी।

राइस चकलीराइस मुरुक्कू रेसिपी बनाने के लिए मैं कुछ टिप्स देने चाहूंगी। इस रेसिपी के लिए बारीक मुरुक्कू का इस्तेमाल करें। आमतौर पर दो किस्म के चावल के आटे मिलते हैं – मोटे और बारीक। मोटे चावल से बने मुरुक्कू ज़्यादा तेल सोखते हैं। चकली को तलते वक्त उनके लाल या भूरे होने का इंतज़ार न करें क्योंकि हम उड़द दाल का उपयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए पूरी तरह से पकने पर भी चकली सफ़ेद ही दिखेगी। इस मुरुक्कू को एक महीने तक डिब्बे में बंद रखकर खाया जा सकता है। डिब्बे को सूखे और गरम जगह पर रखें।

राइस मुरुक्कू रेसिपी के इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य स्नैक्स रेसिपी व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इसमें बटर मुरुक्कू, कारा सेव, स्पाइसी बूंदी, ओमापोडी, शंकरपाली, साउथ इंडियन मिक्सचर, मेथी पुरी, मूंगफली मसाला, स्पाइसी मुरमुरा और नमक पारे जैसे रेसिपीज शामिल हैं। अन्य संग्रहों को भी देखें, जैसे,

राइस मुरुक्कू वीडियो रेसिपी:

Must Read:

राइस मुरुक्कू रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

rice chakli

राइस मुरुक्कू रेसिपी | rice murukku in hindi | राइस चकली | राइस फ्लोर मुरुक्कू

5 from 14 votes
तैयारी का समय: 10 minutes
पकाने का समय: 30 minutes
कुल समय: 40 minutes
कितने लोगों के लिए: 15 मुरुक्कू
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: स्नैक्स
पाक शैली: दक्षिण भारतीय
कीवर्ड: राइस मुरुक्कू रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान राइस मुरुक्कू रेसिपी | राइस चकली | राइस फ्लोर मुरुक्कू

सामग्री

  • कप चावल का आटा, बारीक
  • 2 टेबल स्पून मक्खन, नरम
  • एक चुटकी हींग
  • 1 टी स्पून तिल
  • ¼ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ½ टी स्पून नमक
  • ½ कप भुना चना दाल / पुटनी / पोट्टुकदलाई
  • पानी, गूंधने के लिए
  • तेल, तलने के लिए

अनुदेश

  • एक बड़े बाउल में 2½ कप चावल का आटा, 2 टेबलस्पून मक्खन, चुटकी भर हिंग, 1 टीस्पून तिल, ¼ टीस्पून मिर्च पाउडर और ½ टीस्पून नमक लें।
  • एक छोटे ब्लेंडर/मिक्सी में ½ कप भुना हुआ चना दाल लें।
  • बिना पानी मिलाए बारीक पाउडर बनाएं।
  • उसी कटोरे में भुना चना दाल पाउडर डालें और पुतानी के छोटे टुकड़ों को छान लें।
  • अच्छे से मिलाएं।
  • आवश्यकता अनुसार पानी डालकर नरम आटा बनाए। मोल्ड लेकर जब आप चकली को आकर देंगें तो अगर आटा सख्त हुआ तो चकली टूट जाएंगे और नरम हुआ तो वह अधिक तेल सोख लेंगे। इसलिए नरम आटा ही गूंधें।
  • सितारे के आकर के मोल्ड को चकली मेकर पर लगाएं।
  • चकली मेकर पर तेल लगाएं। इससे आटा मोल्ड पर चिपकता नहीं।
  • आटे से बेलनाकार बनाएं और आटे को चकली मेकर में डालें।
  • ढक्कन बंद करके चकली बनाएं।
  • गीले कपडे पर या बटर पेपर पर दबाकर छोटे स्पाइरल आकर के चकली बनाएं।
  • कोनो को बंद करें ताकि तलते वक्त चकली टूट ना जाए।
  • एक बार में एक मुरुक्कू लें और उसे गरम तेल में डालें। आप इसे 15 मिनट के लिए प्रीहीट ओवन में 180 सेल्सियस पर भी सेक सकते हैं।
  • मुरुक्कू को पलटकर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक तलें।
  • पेपर टॉवल पर अधिक तेल निकालें।
  • मसाला दूध या चाय के साथ क्रिस्पी राइस मुरुक्कू या चकली परोसें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ राइस फ्लोर चकली कैसे बनाएं:

  1. एक बड़े बाउल में 2½ कप चावल का आटा, 2 टेबलस्पून मक्खन, चुटकी भर हिंग, 1 टीस्पून तिल, ¼ टीस्पून मिर्च पाउडर और ½ टीस्पून नमक लें।
  2. एक छोटे ब्लेंडर/मिक्सी में ½ कप भुना हुआ चना दाल लें।
  3. बिना पानी मिलाए बारीक पाउडर बनाएं।
  4. उसी कटोरे में भुना चना दाल पाउडर डालें और पुतानी के छोटे टुकड़ों को छान लें।
  5. अच्छे से मिलाएं।
  6. आवश्यकता अनुसार पानी डालकर नरम आटा बनाए। मोल्ड लेकर जब आप चकली को आकर देंगें तो अगर आटा सख्त हुआ तो चकली टूट जाएंगे और नरम हुआ तो वह अधिक तेल सोख लेंगे। इसलिए नरम आटा ही गूंधें।
  7. सितारे के आकर के मोल्ड को चकली मेकर पर लगाएं।
  8. चकली मेकर पर तेल लगाएं। इससे आटा मोल्ड पर चिपकता नहीं।
  9. आटे से बेलनाकार बनाएं और आटे को चकली मेकर में डालें।
  10. ढक्कन बंद करके चकली बनाएं।
  11. गीले कपडे पर या बटर पेपर पर दबाकर छोटे स्पाइरल आकर के चकली बनाएं।
  12. कोनो को बंद करें ताकि तलते वक्त चकली टूट ना जाए।
  13. एक बार में एक मुरुक्कू लें और उसे गरम तेल में डालें। आप इसे 15 मिनट के लिए प्रीहीट ओवन में 180 सेल्सियस पर भी सेक सकते हैं।
  14. मुरुक्कू को पलटकर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक तलें।
  15. पेपर टॉवल पर अधिक तेल निकालें।
  16. मसाला दूध या चाय के साथ क्रिस्पी राइस मुरुक्कू या चकली परोसें।
    राइस मुरुक्कू रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • बारीक चावल के आटे से ही मुरुक्कू का आटा ठीक तरीके से बनेगा।
  • पुतानी पाउडर (भुने हुए चने की दाल पाउडर) की जगह आप बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • चकली के कुरकुरे होने तक तलें। ज़्यादा तलने पर यह जल जाएंगे।
  • डिब्बे में बंद रखने पर राइस मुरुक्कू या चकली रेसिपी को एक महीने तक खाया जा सकता है।