Go Back
+ servings
parotta recipe
Print Pin
4.94 from 15 votes

परोटा रेसिपी | parotta in hindi | केरला पराठा | मालाबार पराठा

आसान परोटा रेसिपी | केरला पराठा रेसिपी | मालाबार पराठा
कोर्स पराठा
पाक शैली केरला
कीवर्ड परोटा रेसिपी
तैयारी का समय 15 minutes
पकाने का समय 30 minutes
आराम का समय 2 hours
कुल समय 2 hours 45 minutes
कितने लोगों के लिए 7 परोटा
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • 3 कप मैदा
  • 2 टेबल स्पून रवा / सूजी महीन
  • 1 टेबल स्पून चीनी
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून घी
  • पानी सानने के लिए
  • तेल भिगोने और भूनने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में 3 कप मैदा, 2 टेबलस्पून रवा, 1 टेबलस्पून चीनी, 1 टीस्पून नमक और 2 टेबलस्पून घी लें।
  • क्रम्बल करें और जब तक कि आटा नम न हो जाए, तब तक अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब पानी डालें और आटा गूंधना शुरू करें।
  • धीरे-धीरे पानी डालें और स्मूथ और मुलायम आटा गूंध लें।
  • आगे 2 टेबलस्पून तेल डालें, कवर करें और 1 घंटे के लिए एक तरफ रख दें।
  • 1 घंटे के बाद, फिर से आटा गूंधें।
  • जब तक आटा सारा तेल सोख न ले, तब तक गूंधें।
  • अब एक कटोरे में गेंद के आकार का आटा बनाके रखें।
  • अब ¼ कप तेल डालें, कवर करें और 1 घंटे के लिए भिगोएँ।
  • अब गेंद लें और धीरे से रोल करें।
  • जितना संभव हो उतना खीचके पतला और ज्यादा फैलाइए।
  • एक तेज चाकू का उपयोग करके पतली स्ट्रिप्स में काटें।
  • स्ट्रिप्स को एक साथ लाएं और थोड़ा खींचें।
  • अब स्पाइरल से रोल करें, और सुनिश्चित करें कि सभी स्ट्रिप्स बरकरार रहे।
  • हाथ को ग्रीस करके पैट करें और आटा को फैलाएं।
  • थोड़ा मोटा रोल करें, और सुनिश्चित करें कि लेयर बरकरार रहे।
  • अब गर्म तवा पर रोल किया हुआ परोटा रखें। तवा को अच्छी तरह से ग्रीस करना सुनिश्चित करें।
  • मध्यम आंच पर जब तक बेस पक न जाए, तब तक पकाएं।
  • पलटें और ½ टीस्पून तेल फैलाएं।
  • मध्यम आंच पर दोनों तरफ सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
  • परोटा को धीरे से क्रश करें, इससे लेयर को अलग करने में मदद मिलती है।
  • अंत में, चना करी के साथ केरला परोठा का आनंद लें।