Go Back
+ servings
mathura peda recipe
Print Pin
5 from 14 votes

मथुरा पेड़ा रेसिपी | mathura peda in hindi | मथुरा पेड़े | मथुरा के पेड़े

आसान मथुरा पेड़ा रेसिपी | mathura peda in hindi | मथुरा पेड़े | मथुरा के पेड़े
कोर्स मिठाई
पाक शैली मथुरा
कीवर्ड मथुरा पेड़ा रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes
पकाने का समय 1 hour
कुल समय 1 hour 10 minutes
कितने लोगों के लिए 12 पेड़ा
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

तत्काल खोया/मावा के लिए:

  • 1 टी स्पून घी
  • 1 कप दूध
  • 2 कप दूध पाउडर

अन्य सामग्री:

  • 1 टी स्पून घी
  • 6 टेबल स्पून दूध
  • ½ कप शक्कर पाउडर
  • ¼ टी स्पून नटमेग / जायफल पाउडर
  • ¼ टी स्पून इलाइची पाउडर

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में 1 टीस्पून घी गर्म करें और फिर इसमें 1 कप दूध मिलाएं।
  • अब इसमें 2 कप दूध पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं ताकि इसमें कोई गाँठ न रह जाए।
  • इसे धीमी आँच पर लगातार हिलाते रहे।
  • यह मिश्रण अब गाढ़ा होने लगता है।
  • 10 मिनट के बाद मिश्रण कढ़ाई की सतह से अलग होने लगता है।
  • मिश्रण को मिलाते रहे जब तक कि यह इकठ्ठा न हो जाए, और फिर मावा तैयार है।
  • अब 1 टीस्पून घी मिलाएं और मावे को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  • मावे को पकाते रहें जब तक की इसके छोटे छोटे टुकड़े न हो जाएं।
  • जब यह मिश्रण पूरी तरह से सूख जाए तब इसमें 2 टेबलस्पून दूध मिलाएं।
  • इसे मध्यम आँच पर भूनते रहें।
  • 40 मिनट के बाद मिश्रण रंग बदलना शुरू कर देगा। इसका रंग सुनहरा भूरा होने तक इसे पकाते रहें।
  • इसे हल्का-सा ठंडा होने दें और दरदरा होने तक पीसें।
  • अब इसमें ½ कप शक्कर का पाउडर, ¼ नटमेग/जायफल पाउडर, ¼ इलाइची पाउडर मिलाएं।
  • अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सबकुछ अच्छी तरह से मिल जाए।
  • इसके बाद इसमें 2 टेबलस्पून दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • नमीयुक्त टेक्सचर के लिए दूध मिलाना जरुरी है।
  • अब एक छोटी बॉल के आकार जितना पेड़ा मिश्रण ले और इसे मनचाहा आकार दें।
  • अब इसे शक्कर में डाल कर घुमायें जिससे इसके ऊपर एक शक्कर की परत चढ़ जायेगी।
  • अब अंत में, मथुरा पेड़ा का आनंद लीजिये या आप इसे फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक प्रयोग कर सकते हैं।