मथुरा पेड़ा रेसिपी | mathura peda in hindi | मथुरा पेड़े | मथुरा के पेड़े

0

मथुरा पेड़ा रेसिपी | मथुरा पेड़े | मथुरा का पेड़ा | मथुरा के पेड़े रेसिपी फोटो और वीडियो के साथ। यह मावा और शक्कर से बनायी गयी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। जैसा कि नाम से ही दिखता है कि यह रेसिपी उत्तर भारत के मथुरा शहर से है और इसे अधिकतर जन्माष्ठमी के अवसर पर बनाया जाता है। सफ़ेद पेड़े की तुलना में इसका रंग मावे को शक्कर के साथ भूनने की वजह से भूरा हो जाता है।
मथुरा पेड़ा रेसिपी

मथुरा पेड़ा रेसिपी | मथुरा पेड़े | मथुरा का पेड़ा | मथुरा के पेड़े रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। दूध से बनी मिठाइयाँ पूरे भारत भर में विभिन्न अवसरों पर बनायी जाती हैं। बंगाल की दूध की मिठाइयां सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, लेकिन कुछ अन्य जगहों पर भी दूध से तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती है। ऐसी ही एक सरल और स्वादिष्ट दूध से बनी मिठाई है मथुरा पेड़ा जो इसके स्वाद, टेक्सचर और फ्लेवर के लिए काफी मशहूर है।

पेड़ा रेसिपीज पूरे भारत भर में बहुत ही आम है, जोकि विभिन्न आकारों और टेक्सचर्स में पायी जाती हैं। लेकिन उन सभी में से मथुरा पेड़ा और धारवाड़ पेड़ा सबसे अलग है। ये दोनों ही दूध को शक्कर के साथ पकाने की वजह से भूरे रंग के होते हैं। इसको बनाने की प्रक्रिया बहुत ही धीमी और स्थिर होती है जिसमें दूध को लगातार चलाना पड़ता है। यह किसी भी नौसिखिये या पेशेवर दोनों के लिए काफी थकाऊ काम हो सकता है। लेकिन इसके बाद का परिणाम बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होता है। मुझे खुद पेड़ा रेसिपीज इतनी ख़ास पसंद नहीं है, लेकिन मथुरा पेड़े और धारवाड़ पेड़े में मेरी एक ख़ास दिलचस्पी है।

मथुरा पेड़े

अब मैं आपको बेहतरीन मथुरा पेड़े बनाने के लिए कुछ तरीके और सुझाव बताना चाहूँगी। सबसे पहले, मैं हमेशा फुल क्रीम दूध पाउडर का प्रयोग करने की सलाह देती हूँ। फुल क्रीम दूध से मावा अच्छा बनता है जोकि इस रेसिपी के लिए बेहद ज़रूरी है। फिर भी आप स्किम (बिना क्रीम का दूध) दूध भी प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन इससे मावा बनाने के लिए आपको ज्यादा समय और दूध की ज़रूरत पड़ती है। दूसरा, मैंने दूध पाउडर से मावा(इंस्टेंट मावा) बना लिया। पेड़े बनाने के लिए आप बाजार से भी मावा खरीद सकते है। और अब अंत में, आप इन पेड़ों को कोई भी मनचाहा आकार दे सकते हैं।

अंत में, मैं चाहूँगी कि आप मथुरा पेड़ा रेसिपी के इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य इंडियन स्वीट्स रेसिपी संग्रह को भी देखें। इसमें मुख्य रूप से मिल्क पेड़ा, पेड़ा, धारवाड़ पेड़ा, अशोका हलवा, शीरा, करादंतु, आटे की पिन्नी, ब्लैक हलवा, थाम्बिट्टू, बेसन हलवा जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मैं अपनी अन्य रेसिपी संग्रह के बारे में भी बताना चाहूंगी, जैसे

मथुरा पेड़ा वीडियो रेसिपी:

Must Read:

रेसिपी कार्ड मथुरा पेड़ा रेसिपी के लिए:

mathura peda recipe

मथुरा पेड़ा रेसिपी | mathura peda in hindi | मथुरा पेड़े | मथुरा के पेड़े

5 from 14 votes
तैयारी का समय: 10 minutes
पकाने का समय: 1 hour
कुल समय: 1 hour 10 minutes
कितने लोगों के लिए: 12 पेड़ा
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: मिठाई
पाक शैली: मथुरा
कीवर्ड: मथुरा पेड़ा रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान मथुरा पेड़ा रेसिपी | mathura peda in hindi | मथुरा पेड़े | मथुरा के पेड़े

सामग्री

तत्काल खोया/मावा के लिए:

  • 1 टी स्पून घी
  • 1 कप दूध
  • 2 कप दूध पाउडर

अन्य सामग्री:

  • 1 टी स्पून घी
  • 6 टेबल स्पून दूध
  • ½ कप शक्कर पाउडर
  • ¼ टी स्पून नटमेग / जायफल पाउडर
  • ¼ टी स्पून इलाइची पाउडर

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में 1 टीस्पून घी गर्म करें और फिर इसमें 1 कप दूध मिलाएं।
  • अब इसमें 2 कप दूध पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं ताकि इसमें कोई गाँठ न रह जाए।
  • इसे धीमी आँच पर लगातार हिलाते रहे।
  • यह मिश्रण अब गाढ़ा होने लगता है।
  • 10 मिनट के बाद मिश्रण कढ़ाई की सतह से अलग होने लगता है।
  • मिश्रण को मिलाते रहे जब तक कि यह इकठ्ठा न हो जाए, और फिर मावा तैयार है।
  • अब 1 टीस्पून घी मिलाएं और मावे को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  • मावे को पकाते रहें जब तक की इसके छोटे छोटे टुकड़े न हो जाएं।
  • जब यह मिश्रण पूरी तरह से सूख जाए तब इसमें 2 टेबलस्पून दूध मिलाएं।
  • इसे मध्यम आँच पर भूनते रहें।
  • 40 मिनट के बाद मिश्रण रंग बदलना शुरू कर देगा। इसका रंग सुनहरा भूरा होने तक इसे पकाते रहें।
  • इसे हल्का-सा ठंडा होने दें और दरदरा होने तक पीसें।
  • अब इसमें ½ कप शक्कर का पाउडर, ¼ नटमेग/जायफल पाउडर, ¼ इलाइची पाउडर मिलाएं।
  • अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सबकुछ अच्छी तरह से मिल जाए।
  • इसके बाद इसमें 2 टेबलस्पून दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • नमीयुक्त टेक्सचर के लिए दूध मिलाना जरुरी है।
  • अब एक छोटी बॉल के आकार जितना पेड़ा मिश्रण ले और इसे मनचाहा आकार दें।
  • अब इसे शक्कर में डाल कर घुमायें जिससे इसके ऊपर एक शक्कर की परत चढ़ जायेगी।
  • अब अंत में, मथुरा पेड़ा का आनंद लीजिये या आप इसे फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक प्रयोग कर सकते हैं।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोट के साथ मथुरा पेड़े कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में 1 टीस्पून घी गर्म करें और फिर इसमें 1 कप दूध मिलाएं।
    मथुरा पेड़ा रेसिपी
  1. अब इसमें 2 कप दूध पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं ताकि इसमें कोई गाँठ न रह जाए।
  2. इसे धीमी आँच पर लगातार हिलाते रहे।
  3. यह मिश्रण अब गाढ़ा होने लगता है।
  4. 10 मिनट के बाद मिश्रण कढ़ाई की सतह से अलग होने लगता है।
  5. मिश्रण को मिलाते रहे जब तक कि यह इकठ्ठा न हो जाए, और फिर मावा तैयार है।
  6. अब 1 टीस्पून घी मिलाएं और मावे को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  7. मावे को पकाते रहें जब तक की इसके छोटे छोटे टुकड़े न हो जाएं।
  8. जब यह मिश्रण पूरी तरह से सूख जाए तब इसमें 2 टेबलस्पून दूध मिलाएं।
  9. इसे मध्यम आँच पर भूनते रहें।
  10. 40 मिनट के बाद मिश्रण रंग बदलना शुरू कर देगा। इसका रंग सुनहरा भूरा होने तक इसे पकाते रहें।
  11. इसे हल्का-सा ठंडा होने दें और दरदरा होने तक पीसें।
  12. अब इसमें ½ कप शक्कर का पाउडर, ¼ नटमेग/जायफल पाउडर, ¼ इलाइची पाउडर मिलाएं।
  13. अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सबकुछ अच्छी तरह से मिल जाए।
  14. इसके बाद इसमें 2 टेबलस्पून दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  15. नमीयुक्त टेक्सचर के लिए दूध मिलाना जरुरी है।
  16. अब एक छोटी बॉल के आकार जितना पेड़ा मिश्रण ले और इसे मनचाहा आकार दें।
  17. अब इसे शक्कर में डाल कर घुमायें जिससे इसके ऊपर एक शक्कर की परत चढ़ जायेगी।
    मथुरा पेड़ा रेसिपी
  18. अब अंत में, मथुरा पेड़ा का आनंद लीजिये या आप इसे फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक प्रयोग कर सकते हैं।
    मथुरा पेड़ा रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • सबसे पहले, आप दुकान से खरीदा हुआ या ताजा दूध से बना मावा प्रयोग कर सकते हैं।
  • मिश्रण को सूखने ना दें, इसमें दूध मिलाना ना भूलें।
  • आप शक्कर के पाउडर की जगह तगार का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • अंत में सबसे ख़ास बात यह है कि मथुरा पेड़ा नम होने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।