Go Back
+ servings
mullu murukku recipe
Print Pin
No ratings yet

मुल्लु मुरुक्कु रेसिपी | mullu murukku in hindi | मुल्लु थेंकुझाल | दाल चकली

easy mullu murukku recipe | mullu thenkuzhal | dal chakli | muthusaram
तैयारी का समय 15 minutes
पकाने का समय 40 minutes
कितने लोगों के लिए 20 मुरुक्कु
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • कप चावल का आटा
  • ½ कप उड़द का आटा
  • 2 टेबल स्पून तिल
  • ½ टी स्पून अजवाइन
  • चुटकीभर हींग
  • 2 टेबल स्पून बटर नर्म किया हुआ
  • 1 टी स्पून नमक
  • ½ कप नारियल का दूध गाढ़ा
  • पानी गूंधने के लिए
  • तेल तलने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2½ कप चावल का आटा और ½ कप उड़द का आटा लेकर मिलायें।
  • इसके बाद इसमें ½ टीस्पून अजवाइन, चुटकीभर हींग, 2 टेबलस्पून बटर और 1 टीस्पून नमक मिलाएं।
  • अब सब कुछ अच्छे से मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें ½ कप नारियल का दूध डालें और इसे अच्छे से आटे में मिलाएँ। अगर आपको इसका फ्लेवर पसंद है, तो आप और नारियल का दूध मिला सकते हैं।
  • अब इसमें आवश्यकता अनुसार पानी मिलाएँ और आटे को गूंधें।
  • इसमें पानी मिलाते हुए आटे को गूंधकर नरम डौ(गुंधा आटा) तैयार कर लें।
  • अब स्टार मोल्ड को चकली मेकर में फिट कर दें।
  • अब चकली मेकर पर तेल लगा कर इसे चिकना कर लें, ऐसा करने से डौ(गुंधा आटा) मोल्ड पर चिपकता नहीं है।
  • इसके बाद डौ(गुंधा आटा) से एक सिलेंडर जैसा आकार(बेलनाकार) बनाकर उसे मेकर में डाल दें।
  • अब ढक्कन को कसकर बंद कर दें और चकली बनाना शुरू करें।
  • अब इसे दबाकर स्पाइरल शेप बनाते हुए, गीले कपडे या बटर पेपर पर चकलियाँ बनाएं।
  • चकली के अंतिम सिरे को दबा कर बंद कर दें, ताकि यह डीप फ्राई करते समय फैले नहीं।
  • अब एक समय पर एक मुरुक्कु लें और गर्म तेल में डाल दें। या फिर पहले से गर्म किये हुए ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए बेक कर लें।
  • मुरुक्कू को पलटें और मध्यम आँच पर दोनो तरफ से कुरकुरा होने तक फ्राई करें।
  • इसके बाद इन्हें पेपर टॉवल पर निकाल लें, ताकि पेपर इनमें से तेल सोख ले।
  • इसेक बाद कुरकुरे मुल्लु मुरुक्कु/मुल्लु थेंकुझाल को मसाला चाय या मसाला दूध के साथ परोसे और आनंद लें।