मुल्लु मुरुक्कु रेसिपी | mullu murukku in hindi | मुल्लु थेंकुझाल | दाल चकली रेसिपी

0

मुल्लु मुरुक्कु रेसिपी | मुल्लु थेंकुझाल | दाल चकली | मुथुसरम रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक आकर्षक और सरल डीप फ्राइड स्नैक रेसिपी है, जोकि चावल के आटे और उड़द की दाल के आटे से बनाई जाती है। यह दूसरी पारंपरिक चकली और मुरुक्कु रेसिपी के मुकाबले ज्यादा कुरकुरी होती है, इसलिए इसका नाम मुल्लु रखा गया। यह एक ऐसी रेसिपी है, जिसे त्योहारों के समय अपनी पसंद की मिठायों के साथ बनाना और परोसना दोनों ही आसान है।
मुल्लु मुरुक्कु रेसिपी

मुल्लु मुरुक्कु रेसिपी | मुल्लु थेंकुझाल | दाल चकली | मुथुसरम रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। चली और मुरुक्कु रेसिपीज बहुत ही सामान्य है और इन्हें सामान्य तौर पर त्योहारों के समय ही बनाया जाता है। इसे दूसरी सामग्रियों से विभिन्न आकारों में और विभिन्न उत्सवों पर भी बनाया जा सकता है। ऐसी ही सरल और आकर्षक मुरुक्कु रेसिपी पारंपरिक तमिलनाडु या तमिल पाककला से है, जिसका नाम है मुल्लू मुरुक्कु।

चकली या मुरुक्कु रेसिपीज पूरे भारत भर में मशहूर हैं, खासकर साउथ और वेस्टर्न इंडिया में। मैंने कुछ चकली या मुरुक्कु रेसिपीज मेरे ब्लॉग में पोस्ट की हैं और मुल्लु मुरुक्कु उन्हीं में से एक है। वैसे इस रेसिपी में प्रयोग की जाने वाली सामग्री में कोई खास बदलाव नहीं है। बस इसमें इतना सा बदलाव है कि इसे बनाने में शेपर का प्रयोग किया जाता है। वास्तविकता में इसमें पारंपरिक चावल और दाल के मिश्रण का ही प्रयोग किया जाता है। पारंपरिक विधि में भीगे हुए चावल और उड़द दाल का प्रयोग किया जाता है। लेकिन मैंने चावल का आटा और उड़द दाल का आटा प्रयोग किया है, इससे यह जल्दी बन जाता है। अगर आप चाहें, तो आप भीगे हुए चावल और उड़द दाल भी प्रयोग कर सकते हैं।

मुल्लु थेंकुझाल

अब मैं आपको कुरकुरे मुल्लु मुरुक्कु रेसिपी बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहुँगी। मैंने इस रेसिपी में बाजार से खरीदा हुआ नारियल का दूध(कोकोनट मिल्क) प्रयोग किया है और इसे बाकी की सूखी सामग्री में डाल कर नरम डौ(गुंधा आटा) तैयार कर लिया। वैसे आप घर पर बनाया हुआ नरियल का दूध भी प्रयोग कर सकते हैं, इसके लिए ताज़ा नारियल को कसकर उसमें से दूध निकाल सकते हैं। मसालों की बात करें, तो इसमें आप अपनी मनमर्जी के मसाले मिला सकते हैं और आप काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और स्वीट पैपरिका स्पाइस पाउडर भी डाल सकते हैं। इन्हें थोड़ा थोड़ा करके धीमी आँच पर डीप फ्राई करें, ताकि ये एक समान रूप से पक जाएं। आप इन चकलियों को एयरटाइट कंटेनर में भरकर लम्बे समय तक प्रयोग कर सकते हैं।

अंत में, मैं कहना चाहूँगी कि मुल्लु मुरुक्कु रेसिपी की इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य बेकरी रेसिपी व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इसमें मुख्य रूप से रवा चकली, मूंग दाल चकली, इंस्टेंट चकली, थेंकुझाल मुरुक्कु, बटर मुरुक्कु, राइस मुरुक्कु, पालक चकली, कोडुबले, रिबन पकौड़ा, बोंडा सूप जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मैं मेरे अन्य रेसिपी संग्रह के बारे में भी बताना चाहूँगी जैसे,

मुल्लु मुरुक्कु वीडियो रेसिपी:

Must Read:

रेसिपी कार्ड मुल्लु मुरुक्कु रेसिपी के लिए:

mullu murukku recipe

मुल्लु मुरुक्कु रेसिपी | mullu murukku in hindi | मुल्लु थेंकुझाल | दाल चकली

No ratings yet
तैयारी का समय: 15 minutes
पकाने का समय: 40 minutes
कितने लोगों के लिए: 20 मुरुक्कु
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
easy mullu murukku recipe | mullu thenkuzhal | dal chakli | muthusaram

सामग्री

  • कप चावल का आटा
  • ½ कप उड़द का आटा
  • 2 टेबल स्पून तिल
  • ½ टी स्पून अजवाइन
  • चुटकीभर हींग
  • 2 टेबल स्पून बटर, नर्म किया हुआ
  • 1 टी स्पून नमक
  • ½ कप नारियल का दूध, गाढ़ा
  • पानी, गूंधने के लिए
  • तेल, तलने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2½ कप चावल का आटा और ½ कप उड़द का आटा लेकर मिलायें।
  • इसके बाद इसमें ½ टीस्पून अजवाइन, चुटकीभर हींग, 2 टेबलस्पून बटर और 1 टीस्पून नमक मिलाएं।
  • अब सब कुछ अच्छे से मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें ½ कप नारियल का दूध डालें और इसे अच्छे से आटे में मिलाएँ। अगर आपको इसका फ्लेवर पसंद है, तो आप और नारियल का दूध मिला सकते हैं।
  • अब इसमें आवश्यकता अनुसार पानी मिलाएँ और आटे को गूंधें।
  • इसमें पानी मिलाते हुए आटे को गूंधकर नरम डौ(गुंधा आटा) तैयार कर लें।
  • अब स्टार मोल्ड को चकली मेकर में फिट कर दें।
  • अब चकली मेकर पर तेल लगा कर इसे चिकना कर लें, ऐसा करने से डौ(गुंधा आटा) मोल्ड पर चिपकता नहीं है।
  • इसके बाद डौ(गुंधा आटा) से एक सिलेंडर जैसा आकार(बेलनाकार) बनाकर उसे मेकर में डाल दें।
  • अब ढक्कन को कसकर बंद कर दें और चकली बनाना शुरू करें।
  • अब इसे दबाकर स्पाइरल शेप बनाते हुए, गीले कपडे या बटर पेपर पर चकलियाँ बनाएं।
  • चकली के अंतिम सिरे को दबा कर बंद कर दें, ताकि यह डीप फ्राई करते समय फैले नहीं।
  • अब एक समय पर एक मुरुक्कु लें और गर्म तेल में डाल दें। या फिर पहले से गर्म किये हुए ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए बेक कर लें।
  • मुरुक्कू को पलटें और मध्यम आँच पर दोनो तरफ से कुरकुरा होने तक फ्राई करें।
  • इसके बाद इन्हें पेपर टॉवल पर निकाल लें, ताकि पेपर इनमें से तेल सोख ले।
  • इसेक बाद कुरकुरे मुल्लु मुरुक्कु/मुल्लु थेंकुझाल को मसाला चाय या मसाला दूध के साथ परोसे और आनंद लें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ मुल्लु मुरुक्कु कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2½ कप चावल का आटा और ½ कप उड़द का आटा लेकर मिलायें।
  2. इसके बाद इसमें ½ टीस्पून अजवाइन, चुटकीभर हींग, 2 टेबलस्पून बटर और 1 टीस्पून नमक मिलाएं।
  3. अब सब कुछ अच्छे से मिलाएं।
  4. इसके बाद इसमें ½ कप नारियल का दूध डालें और इसे अच्छे से आटे में मिलाएँ। अगर आपको इसका फ्लेवर पसंद है, तो आप और नारियल का दूध मिला सकते हैं।
  5. अब इसमें आवश्यकता अनुसार पानी मिलाएँ और आटे को गूंधें।
  6. इसमें पानी मिलाते हुए आटे को गूंधकर नरम डौ(गुंधा आटा) तैयार कर लें।
  7. अब स्टार मोल्ड को चकली मेकर में फिट कर दें।
  8. अब चकली मेकर पर तेल लगा कर इसे चिकना कर लें, ऐसा करने से डौ(गुंधा आटा) मोल्ड पर चिपकता नहीं है।
  9. इसके बाद डौ(गुंधा आटा) से एक सिलेंडर जैसा आकार(बेलनाकार) बनाकर उसे मेकर में डाल दें।
  10. अब ढक्कन को कसकर बंद कर दें और चकली बनाना शुरू करें।
  11. अब इसे दबाकर स्पाइरल शेप बनाते हुए, गीले कपडे या बटर पेपर पर चकलियाँ बनाएं।
  12. चकली के अंतिम सिरे को दबा कर बंद कर दें, ताकि यह डीप फ्राई करते समय फैले नहीं।
  13. अब एक समय पर एक मुरुक्कु लें और गर्म तेल में डाल दें। या फिर पहले से गर्म किये हुए ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए बेक कर लें।
  14. मुरुक्कू को पलटें और मध्यम आँच पर दोनो तरफ से कुरकुरा होने तक फ्राई करें।
  15. इसके बाद इन्हें पेपर टॉवल पर निकाल लें, ताकि पेपर इनमें से तेल सोख ले।
  16. इसेक बाद कुरकुरे मुल्लु मुरुक्कु / मुल्लु थेंकुझाल को मसाला चाय या मसाला दूध के साथ परोसे और आनंद लें।
    मुल्लु मुरुक्कु रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • ध्यान रखें कि उड़द और चावल का आटा बारीक पिसा हुआ हो।
  • नारियल दूध डालना आपकी मर्ज़ी पर निर्भर करता है। हालाँकि ये फ्लेवर को बढ़ा देता है।
  • कुरकुरी चकली बनाने के लिए इन्हें मध्यम आँच पर कम से कम 15 मिनट तक फ्राई करें।
  • मुल्लु मुरुक्कु / मुल्लु थेंकुझाल रेसिपी एयरटाइट कंटेनर में एक महीने तक सुरक्षित बनी रहती है।