Go Back
+ servings
aate ki barfi recipe
Print Pin
5 from 14 votes

आटे की बर्फी रेसिपी | aate ki barfi in hindi | सुखड़ी | गेहूँ बर्फी | गुर पापड़ी

आसान आटे की बर्फी रेसिपी | सुखड़ी | गेहूँ बर्फी | गुर पापड़ी
कोर्स मिठाई
पाक शैली उत्तर भारतीय
कीवर्ड आटे की बर्फी रेसिपी
तैयारी का समय 5 minutes
पकाने का समय 30 minutes
कुल समय 35 minutes
कितने लोगों के लिए 12 टुकड़े
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • ½ कप (100 ग्राम) घी
  • 1 कप (160 ग्राम) गेहूँ का आटा
  • ¼ टी स्पून इलायची पाउडर
  • ½ कप (120 ग्राम) गुड़ पिसा हुआ

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में ½ कप घी लें।
  • 1 कप आटे को धीमी आंच पर भूनें।
  • धीमी आंच पर तब तक भूनते रहें, जब तक कि आटे से खुशबू ना आने लगे।
  • आटा 20 मिनट के बाद सुनहरा भूरा हो जाता है।
  • कढ़ाई को उतार कर 1 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
  • जब आटा थोड़ा गर्म हो, तब ¼ टीस्पून इलायची पाउडर और ½ कप गुड़ मिलाएँ।
  • गुड़ के पिघलने और अच्छी तरह से मिलने तक अच्छी तरह मिलाएँ। गेहूं के आटे की गर्मी गुड़ को पिघलाने के लिए काफी है।
  • ठंडा करते समय इसे ज्यादा न चलाएं, वरना इसे सेट करना मुश्किल हो जायेगा।
  • एक तेल से चिकनी ट्रे में मिश्रण को डालें और ब्लॉक के आकार में सेट करें।
  • 15 मिनट या अच्छी तरह सेट होने तक इसे यूँ ही रहने दें।
  • अब अच्छे चाकू से चौकोर टुकड़ों में काटें।
  • अंत में, आप आटे की बर्फी का भरपूर मज़ा ले सकते हैं या फिर आप इसे एक सप्ताह तक किसी एयरटाइट(वायुरोधी) डिब्बे में भरकर भी रख सकते हैं।