Go Back
+ servings
mango popsicles recipe
Print Pin
No ratings yet

मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी | mango popsicles in hindi | मैंगो कैंडी | मैंगो आइस पॉप्स

आसान मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी | मैंगो कैंडी | मैंगो आइस पॉप्स
कोर्स पॉप्सिकल्स
पाक शैली भारतीय
कीवर्ड मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी
तैयारी का समय 5 minutes
फ्रीज़िंग का समय 8 hours
कितने लोगों के लिए 6 सर्विंग्स
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

मैंगो ज्यूस के लिए:

  • 1 कप मैंगो कटे हुए टुकड़े/क्यूब
  • ½ कप पानी
  • 1 टेबल स्पून शक्कर

अन्य सामग्री:

  • ¾ कप नारियल का दूध
  • 1 टेबल स्पून शक्कर
  • 10 अंगूर कटे हुए

अनुदेश

  • सबसे पहले एक ब्लेंडर में 1 कप आम और 1 टेबलस्पून शक्कर लें।
  • अब इसमें ½ कप पानी डालें और इसे ब्लेंड करके ज्यूस बना लें।
  • अब इस ज्यूस को पॉप्सीकल मोल्ड में ¾ (तीन चौथाई) तक भरें।
  • इसे ढक कर 30 मिनट या इसके हल्का सा जमने तक इसे फ्रिज में रखें।
  • अब हर मोल्ड में एक टीस्पून अंगूर की स्लाइस डालें।
  • इसे ढक कर 30 मिनट या आम की परत हल्की जमने तक फ्रिज में रखें।
  • अब एक कटोरे में ¾ कप नारियल का दूध लेकर कोकोनट मिल्क की परत तैयार करें।
  • इसमें 1 टेबलस्पून शक्कर डालकर इसके घुलने तक इसे चलाएं।
  • एकबार आम की परत हल्की सी सेट हो जाए तब इसमें नारियल का दूध डाल दें।
  • अब इसे ढक दें और 8 घंटे तक के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब मोल्ड को 3 सेकंड तक गर्म पानी में डुबोएं और पोप्सिकल को निकाल लें।
  • अंत में मैंगो पॉप्सिकल्स या मैंगो कैंडी का 2-3 महीने तक आनंद लें।