मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी | mango popsicles in hindi | मैंगो कैंडी | मैंगो आइस पॉप्स

0

मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी | मैंगो कैंडी रेसिपी | मैंगो आइस पॉप्स रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक साधारण और आसान आइस पॉप्स(आइसक्रीम) है जोकि आम के गूदे और नारियल के दूध से बनाई जाती है। बच्चों की यह पसंदीदा रेसिपी किचन में मौजूद 3 सामान्य सामग्रियों से बनाई जा सकती है। यह ज्यूसी होती है और इसमें आम के साथ साथ नारियल का फ्लेवर भी होता है, इसलिए यह वीगन लोगो की पसंदीदा मिल्क आइस पॉप्सिकल्स रेसिपी होती है।
मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपीज

मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी | मैंगो कैंडी रेसिपी | मैंगो आइस पॉप्स रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। पॉप्सिकल्स रेसिपी गर्मियों के समय ज्यादा बनाई और पसंद की जाती है। यह विभिन्न प्रकार के फलों के फ्लेवर या कई तरह के फलों के फ्लेवर को मिलाकर बनाया जा सकता है। गर्मियों के लिए स्पेशल आइस पॉप्स रेसिपीज में से ऐसी ही एक मशहूर रेसिपी है मैंगो पॉप्सिकल्स। यह आम के गूदे और दूसरे फलों को मिलाकर बनाया जा सकता है।

मैंने मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी मेरी पिछली वाटरमेलन पॉप्सीकल रेसिपी के जैसे ही बनाई है। खासकर इसमें क्रीमी कोकोनट की परत उस रेसिपी ज्यादा है, उसके अलावा बाकी सब उसी रेसिपी के समान है। आमतौर पर पॉप्सिकल्स फलों के गूदे/रस से बनाई जाती है लेकिन मुझे ये ज्यादा रंगीन अच्छी लगती हैं। रंगीन डेज़र्ट या आइसक्रीम बच्चो को ही नहीं, बल्कि बड़े लोगो को भी आकर्षित करती है। इसमें आप इसे और आकर्षक बनाने के लिए इसके ऊपर गहरे रंग के फल जैसे अनार, टूटी फ्रूटी या काले अंगूर से टॉपिंग कर सकते हैं। सिर्फ आम के रस या गूदे से बनाए जाने पर भी ये आइस पॉप्स उतनी ही स्वादिष्ट और आकर्षक होती है।

मैंगो कैंडी रेसिपीअब मैं बेहतर और क्रीमी मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। मैं बताना चाहूँगी कि इस रेसिपी के लिए पके हुए मीठे आम का ही प्रयोग करें। खासकर अलपोंसो, नीलम, बादामी या फिर तोतापुरी आम कुछ ख़ास चुनिंदा आम हैं, जिन्हे मैं प्रयोग करने की सलाह देना चाहूँगी। अगर आपके पास पके हुए आम नहीं है तो घबराएं नहीं। आप दुकान से खरीदे हुए आम के ज्यूस से भी इसे बना सकते हैं। लेकिन इसको इस्तेमाल करने से पहले मीठे की मात्रा सही करनी पड़ सकती है। कोकोनट मिल्क पूरी तरह से आप पर नर्भर करता है, अगर आपको जरूरत नहीं है तो आप इसे मत डालें। आप इसकी जगह योगर्ट/दही का प्रयोग कर सकते हैं जिससे कि फ्रोजन मैंगो योगर्ट पॉप्सिकल्स बन जाएंगे।

अब मैं कहना चाहूँगी कि मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी के इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य मशहूर मिठाई व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से वाटरमेलन पॉप्सिकल्स, कस्टर्ड पॉप्सिकल्स, चॉकलेट आइसक्रीम, वनीला आइसक्रीम, पान कुल्फी आइसक्रीम, मटका कुल्फी, केसर पिस्ता कुल्फी कस्टर्ड आइसक्रीम जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मैं मेरे अन्य रेसिपीज के संग्रह के बारे में भी बताना चाहूँगी जैसे,

मैंगो पॉप्सिकल्स वीडियो रेसिपी:

Must Read:

मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

mango popsicles recipe

मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी | mango popsicles in hindi | मैंगो कैंडी | मैंगो आइस पॉप्स

No ratings yet
तैयारी का समय: 5 minutes
फ्रीज़िंग का समय: 8 hours
कितने लोगों के लिए: 6 सर्विंग्स
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: पॉप्सिकल्स
पाक शैली: भारतीय
कीवर्ड: मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपी | मैंगो कैंडी | मैंगो आइस पॉप्स

सामग्री

मैंगो ज्यूस के लिए:

  • 1 कप मैंगो, कटे हुए टुकड़े/क्यूब
  • ½ कप पानी
  • 1 टेबल स्पून शक्कर

अन्य सामग्री:

  • ¾ कप नारियल का दूध
  • 1 टेबल स्पून शक्कर
  • 10 अंगूर, कटे हुए

अनुदेश

  • सबसे पहले एक ब्लेंडर में 1 कप आम और 1 टेबलस्पून शक्कर लें।
  • अब इसमें ½ कप पानी डालें और इसे ब्लेंड करके ज्यूस बना लें।
  • अब इस ज्यूस को पॉप्सीकल मोल्ड में ¾ (तीन चौथाई) तक भरें।
  • इसे ढक कर 30 मिनट या इसके हल्का सा जमने तक इसे फ्रिज में रखें।
  • अब हर मोल्ड में एक टीस्पून अंगूर की स्लाइस डालें।
  • इसे ढक कर 30 मिनट या आम की परत हल्की जमने तक फ्रिज में रखें।
  • अब एक कटोरे में ¾ कप नारियल का दूध लेकर कोकोनट मिल्क की परत तैयार करें।
  • इसमें 1 टेबलस्पून शक्कर डालकर इसके घुलने तक इसे चलाएं।
  • एकबार आम की परत हल्की सी सेट हो जाए तब इसमें नारियल का दूध डाल दें।
  • अब इसे ढक दें और 8 घंटे तक के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब मोल्ड को 3 सेकंड तक गर्म पानी में डुबोएं और पोप्सिकल को निकाल लें।
  • अंत में मैंगो पॉप्सिकल्स या मैंगो कैंडी का 2-3 महीने तक आनंद लें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ मैंगो कैंडी कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक ब्लेंडर में 1 कप आम और 1 टेबलस्पून शक्कर लें।
  2. अब इसमें ½ कप पानी डालें और इसे ब्लेंड करके ज्यूस बना लें।
  3. अब इस ज्यूस को पॉप्सीकल मोल्ड में ¾ (तीन चौथाई) तक भरें।
  4. इसे ढक कर 30 मिनट या इसके हल्का सा जमने तक इसे फ्रिज में रखें।
  5. अब हर मोल्ड में एक टीस्पून अंगूर की स्लाइस डालें।
  6. इसे ढक कर 30 मिनट या आम की परत हल्की जमने तक फ्रिज में रखें।
  7. अब एक कटोरे में ¾ कप नारियल का दूध लेकर कोकोनट मिल्क की परत तैयार करें।
  8. इसमें 1 टेबलस्पून शक्कर डालकर इसके घुलने तक इसे चलाएं।
  9. एकबार आम की परत हल्की सी सेट हो जाए तब इसमें नारियल का दूध डाल दें।
  10. अब इसे ढक दें और 8 घंटे तक के लिए फ्रिज में रख दें।
  11. अब मोल्ड को 3 सेकंड तक गर्म पानी में डुबोएं और पोप्सिकल को निकाल लें।
  12. अंत में मैंगो पॉप्सिकल्स या मैंगो कैंडी का 2-3 महीने तक आनंद लें।
    मैंगो पॉप्सिकल्स रेसिपीज

टिप्पणियाँ:

  • हर स्टेप पर इसे जमाने से इसमें अच्छी परतें बनती है।
  • पोप्सिकल को आकर्षक बनाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद के फल मिला सकते हैं
  • इसमें चीनी डालना आपकी मर्जी पर निर्भर करता है, और यह आम की मिठास पर भी निर्भर करता है।
  • मैंगो पोप्सिकल रेसिपी या मैंगो कैंडी रेसिपी गर्मियों में ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।