Go Back
+ servings
dalgona coffee recipe
Print Pin
5 from 14 votes

दालगोना कॉफ़ी रेसिपी | dalgona coffee in hindi | दालगोना कॉफ़ी 2 वेज़

आसान दालगोना कॉफ़ी रेसिपी | दालगोना कॉफ़ी 2 वेज़
कोर्स बेवरिज
पाक शैली अंतरराष्ट्रीय
कीवर्ड दालगोना कॉफ़ी रेसिपी
तैयारी का समय 2 minutes
फेंटने का समय 8 minutes
कुल समय 10 minutes
कितने लोगों के लिए 2 परोसना
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

दालगोना कॉफ़ी मिश्रण के लिए:

  • ¼ कप इंस्टेंट कॉफ़ी पाउडर
  • ¼ कप शक्कर
  • 3 टेबल स्पून पानी
  • 1 टी स्पून कोको पाउडर चॉकलेटी फ्लेवर के लिए

परोसने के लिए/एक कप कॉफ़ी बनाने के लिए:

  • कुछ आइस क्यूब
  • 2 कप दूध ठंडा

अनुदेश

दालगोना मिश्रण तैयार करना:

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ¼ कप इंस्टेंट कॉफ़ी पाउडर और ¼ कप शक्कर लें।
  • अब इसमें 3 टेबलस्पून गर्म पानी डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसे अच्छे से मिलाएं, ताकि सबकुछ अच्छे से मिल जाए।
  • अब व्हिस्क की मदद से इसे धीरे धीरे फेंटे।
  • इसे एक ही तरफ घुमाते हुए मिलाएं ताकि इसमें हवा अच्छे से मिले।
  • इसे मिलाते रहें जब तक कि मिश्रण हल्का और गाढ़ा ना हो जाए।
  • 7-8 मिनट बाद मिश्रण क्रीमी हो जाता है, जिससे इसका टेक्सचर स्मूद सिल्की हो जाता है।
  • अंत में दालगोना मिश्रण तैयार है और इसे अब अलग रख दें।

दालगोना कॉफ़ी बनाना:

  • एक बड़े गिलास में कुछ आइस क्यूब डालें।
  • इसमें 1 कप ठंडा दूध डालें जो मग को ¾ तक भर देगा।
  • इसमें 2 टेबलस्पून तैयार दालगोना मिश्रण धीरे धीरे डालें।
  • इसे एकसमान रूप से ग्लास के किनारों तक फैला दें।
  • अंत में इसके ऊपर कॉफ़ी पाउडर छिड़कें और दालगोना कॉफ़ी का आनंद लें।

दालगोना चॉको कॉफ़ी तैयार करना:

  • सबसे पहले एक छोटे कटोरे में 2 टेबलस्पून तैयार दालगोना मिश्रण लें।
  • अब इसमें एक टीस्पून कोको पाउडर डालकर मिलाएं।
  • इसे मिलाते रहें, जब तक कि ये स्मूद और सिल्की ना हो जाए और फिर इसे एक तरफ रख दें।
  • अब एक बड़े कप में कुछ आइस क्यूब लें।
  • इसमें 1 कप ठंडा दूध डालें, जिससे मग ¾ तक भर जाएगा।
  • अब इसमें 2 टेबलस्पून तैयार दालगोना कोको मिश्रण धीरे धीरे डालें।
  • अब इसे ग्लास के किनारों तक एक समान रूप से फैला दें।
  • अंत में इसके ऊपर कोको पाउडर छिड़कें और दालगोना चॉकलेट कॉफ़ी का आनंद लें।