दालगोना कॉफ़ी रेसिपी | dalgona coffee in hindi | दालगोना कॉफ़ी 2 वेज़

0

दालगोना कॉफ़ी रेसिपी | दालगोना कॉफ़ी 2 वेज़ | कोल्ड और कोको पाउडर कॉफ़ी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह हाल ही में मशहूर हुई एक कॉफ़ी रेसिपी है, जोकि इसकी क्रीमी टॉपिंग की वजह से जानी जाती है। यह साउथ कोरिया की मशहूर कॉफ़ी है जोकि बराबर मात्रा में शक्कर, इंस्टैंट कॉफ़ी पाउडर और गर्म पानी से बनाई जाती है। यह पारंपरिक रूप से कॉफ़ी की तरह ही बनाई जाती है, लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से लोगों ने इसे कई तरह से बनाया है और इस पोस्ट में, मैं इसे बनाने के 2 तरीके बताऊँगी। दालगोना कॉफ़ी रेसिपी

दालगोना कॉफ़ी रेसिपी | दालगोना कॉफ़ी 2 वेज़ | कोल्ड और कोको पाउडर कॉफ़ी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। कॉफ़ी को दुनिया भर में कई प्रकार से बनाया जाता है। इसे आमतौर पर सुबह या शाम को दिनभर की थकान के बाद दिमाग को तरोताजा करने के लिए बनाया जाता है। हालाँकि इसे दोस्तों और परिवार के साथ भी बनाकर पिया जा सकता है। ऐसी ही एक वायरल ड्रिंक, खासकर कोविड-19 के लॉकडाउन में, दालगोना कॉफ़ी है।

यह रेसिपी साउथ कोरिया की है, लेकिन इस लॉकडाउन में यह बहुत वायरल हो गई। मुझे लगता है मैंने पोस्ट करने में देरी कर दी है क्योंकि यह पहले ही कई शेफ और यूट्यूब क्रिएटर्स ने पोस्ट कर दी होगी। इस रेसिपी के लिए मुझसे बहुत लोगों ने पूछा और इसलिए मैंने इसे पोस्ट करने के बारे में सोचा। मुझे यह रेसिपी नार्थ इंडिया की फेंटी हुई कॉफ़ी के जैसी ही लगती है। लेकिन इन दोनों में एक ख़ास अंतर है। इस रेसिपी में बहुत ठंडे दूध के ऊपर सिल्की टेक्सचर वाली व्हिप्ड क्रीम की टॉपिंग की जाती है, लेकिन इंडियन तरीके में एक ग्लास में ठंडा दूध और व्हिप्ड (फेंटी हुई) क्रीम मिलाई जाती है। इस पोस्ट में पारंपरिक दालगोना कॉफ़ी के अलावा मैंने इसे कोको पाउडर से भी बनाया है, जो आजकल लोगों को काफी पसंद आ रही है।

दालगोना कॉफ़ी 2 वेज़अब मैं दालगोना कॉफ़ी रेसिपी बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। इस रेसिपी पोस्ट में मैंने दालगोना कॉफ़ी का ठंडा तरीका बताया है। लेकिन इस कॉफ़ी को गर्म दूध के साथ भी बनाया जा सकता है। मुझे यह ठंडे तरीके से बनाई जाने पर ज्यादा अच्छी लगती है और इसलिए मैं ये पोस्ट कर रही हूँ। इसमें बदलाव के लिए आप इसमें कोको पाउडर या अपनी पसंद का कोई भी फ्लेवर मिला सकते हैं। आप इसमें होर्लिक्स पाउडर, माइलो पाउडर या फिर बॉर्नवीटा पाउडर भी डाल सकते हैं। यह रेसिपी आमतौर पर व्हिप्ड क्रीम को ठंडे दूध में मिला कर परोसी जाती है। लेकिन आप इसे व्हिप्ड क्रीम की टॉपिंग को बिना दूध में मिलाए भी परोस सकते हैं और चम्मच से इसे खाया जा सकता है।

अब मैं कहना चाहूँगी कि दालगोना कॉफ़ी रेसिपी की इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य बेवॅरिज व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से आम पना, कशाया, टर्मेरिक मिल्क, हॉट चॉकलेट, कैपेचीनो, जिंजर टी, कोल्ड कॉफ़ी, वाटरमेलन ज्यूस, फालूदा, मैंगो फ्रूटी जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मैं मेरी अन्य रेसिपीज के संग्रह के बारे में भी बताना चाहूँगी, जैसे,

दालगोना कॉफ़ी वीडियो रेसिपी:

Must Read:

दालगोना कॉफ़ी 2 वेज़ रेसिपी बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

dalgona coffee recipe

दालगोना कॉफ़ी रेसिपी | dalgona coffee in hindi | दालगोना कॉफ़ी 2 वेज़

5 from 14 votes
तैयारी का समय: 2 minutes
फेंटने का समय: 8 minutes
कुल समय: 10 minutes
कितने लोगों के लिए: 2 परोसना
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: बेवरिज
पाक शैली: अंतरराष्ट्रीय
कीवर्ड: दालगोना कॉफ़ी रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान दालगोना कॉफ़ी रेसिपी | दालगोना कॉफ़ी 2 वेज़

सामग्री

दालगोना कॉफ़ी मिश्रण के लिए:

  • ¼ कप इंस्टेंट कॉफ़ी पाउडर
  • ¼ कप शक्कर
  • 3 टेबल स्पून पानी
  • 1 टी स्पून कोको पाउडर, चॉकलेटी फ्लेवर के लिए

परोसने के लिए/एक कप कॉफ़ी बनाने के लिए:

  • कुछ आइस क्यूब
  • 2 कप दूध, ठंडा

अनुदेश

दालगोना मिश्रण तैयार करना:

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ¼ कप इंस्टेंट कॉफ़ी पाउडर और ¼ कप शक्कर लें।
  • अब इसमें 3 टेबलस्पून गर्म पानी डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसे अच्छे से मिलाएं, ताकि सबकुछ अच्छे से मिल जाए।
  • अब व्हिस्क की मदद से इसे धीरे धीरे फेंटे।
  • इसे एक ही तरफ घुमाते हुए मिलाएं ताकि इसमें हवा अच्छे से मिले।
  • इसे मिलाते रहें जब तक कि मिश्रण हल्का और गाढ़ा ना हो जाए।
  • 7-8 मिनट बाद मिश्रण क्रीमी हो जाता है, जिससे इसका टेक्सचर स्मूद सिल्की हो जाता है।
  • अंत में दालगोना मिश्रण तैयार है और इसे अब अलग रख दें।

दालगोना कॉफ़ी बनाना:

  • एक बड़े गिलास में कुछ आइस क्यूब डालें।
  • इसमें 1 कप ठंडा दूध डालें जो मग को ¾ तक भर देगा।
  • इसमें 2 टेबलस्पून तैयार दालगोना मिश्रण धीरे धीरे डालें।
  • इसे एकसमान रूप से ग्लास के किनारों तक फैला दें।
  • अंत में इसके ऊपर कॉफ़ी पाउडर छिड़कें और दालगोना कॉफ़ी का आनंद लें।

दालगोना चॉको कॉफ़ी तैयार करना:

  • सबसे पहले एक छोटे कटोरे में 2 टेबलस्पून तैयार दालगोना मिश्रण लें।
  • अब इसमें एक टीस्पून कोको पाउडर डालकर मिलाएं।
  • इसे मिलाते रहें, जब तक कि ये स्मूद और सिल्की ना हो जाए और फिर इसे एक तरफ रख दें।
  • अब एक बड़े कप में कुछ आइस क्यूब लें।
  • इसमें 1 कप ठंडा दूध डालें, जिससे मग ¾ तक भर जाएगा।
  • अब इसमें 2 टेबलस्पून तैयार दालगोना कोको मिश्रण धीरे धीरे डालें।
  • अब इसे ग्लास के किनारों तक एक समान रूप से फैला दें।
  • अंत में इसके ऊपर कोको पाउडर छिड़कें और दालगोना चॉकलेट कॉफ़ी का आनंद लें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ दालगोना कॉफ़ी कैसे बनाएं:

दालगोना मिश्रण तैयार करना:

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ¼ कप इंस्टेंट कॉफ़ी पाउडर और ¼ कप शक्कर लें।
  2. अब इसमें 3 टेबलस्पून गर्म पानी डालें और अच्छे से मिलाएं।
  3. अब इसे अच्छे से मिलाएं, ताकि सबकुछ अच्छे से मिल जाए।
  4. अब व्हिस्क की मदद से इसे धीरे धीरे फेंटे।
  5. इसे एक ही तरफ घुमाते हुए मिलाएं ताकि इसमें हवा अच्छे से मिले।
  6. इसे मिलाते रहें जब तक कि मिश्रण हल्का और गाढ़ा ना हो जाए।
  7. 7-8 मिनट बाद मिश्रण क्रीमी हो जाता है, जिससे इसका टेक्सचर स्मूद सिल्की हो जाता है।
  8. अंत में दालगोना मिश्रण तैयार है और इसे अब अलग रख दें।
    दालगोना कॉफ़ी रेसिपी

दालगोना कॉफ़ी बनाना:

  1. एक बड़े गिलास में कुछ आइस क्यूब डालें।
  2. इसमें 1 कप ठंडा दूध डालें जो मग को ¾ तक भर देगा।
  3. इसमें 2 टेबलस्पून तैयार दालगोना मिश्रण धीरे धीरे डालें।
  4. इसे एकसमान रूप से ग्लास के किनारों तक फैला दें।
  5. अंत में इसके ऊपर कॉफ़ी पाउडर छिड़कें और दालगोना कॉफ़ी का आनंद लें।

दालगोना चॉको कॉफ़ी तैयार करना:

  1. सबसे पहले एक छोटे कटोरे में 2 टेबलस्पून तैयार दालगोना मिश्रण लें।
  2. अब इसमें एक टीस्पून कोको पाउडर डालकर मिलाएं।
  3. इसे मिलाते रहें, जब तक कि ये स्मूद और सिल्की ना हो जाए और फिर इसे एक तरफ रख दें।
  4. अब एक बड़े कप में कुछ आइस क्यूब लें।
  5. इसमें 1 कप ठंडा दूध डालें, जिससे मग ¾ तक भर जाएगा।
  6. अब इसमें 2 टेबलस्पून तैयार दालगोना कोको मिश्रण धीरे धीरे डालें।
  7. अब इसे ग्लास के किनारों तक एक समान रूप से फैला दें।
  8. अंत में इसके ऊपर कोको पाउडर छिड़कें और दालगोना चॉकलेट कॉफ़ी का आनंद लें।

टिप्पणियाँ:

  • इसमें इंस्टेंट कॉफ़ी पाउडर ही डालें और इसे कॉफ़ी बीन पाउडर से नहीं बनाएं।
  • इसमें शक्कर की मात्रा अपने स्वादानुसार रखें।
  • इसमें सिल्की स्मूद कंसिस्टेंसी लाने के लिए इसे धीरे धीरे फेंटे।
  • दालगोना कॉफ़ी को गर्म दूध से भी बनाया जा सकता है।