Go Back
+ servings
nimbu paani recipe
Print Pin
No ratings yet

निम्बू पानी रेसिपी | nimbu paani in hindi | ताजा लाइम ज्यूस | निम्बू या लिम्बु शरबत

आसान निम्बू पानी रेसिपी | ताजा लाइम ज्यूस | निम्बू या लिम्बु शरबत
कोर्स बेवरिज
पाक शैली भारतीय
कीवर्ड निम्बू पानी रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes
पकाने का समय 5 minutes
कुल समय 15 minutes
कितने लोगों के लिए 2 सर्विंग्स
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

अदरक-पुदीना निम्बू शरबत के लिए:

  • 7 बर्फ के टुकड़े
  • 1 इंच अदरक (कुचला हुआ)
  • 5 मिंट / पुदीना की पत्तियां (लगभग कटी हुई)
  • 1 टेबल स्पून पाउडर चीनी
  • ½ निम्बू का रस
  • नमक (स्वादअनुसार)
  • ¼ टी स्पून काली मिर्च (कुचला हुआ)
  • 1 स्लाइस निम्बू
  • 1 गिलास ठंडा पानी

गुलाब के स्वाद निम्बू शरबत के लिए:

  • 7 बर्फ के टुकड़े
  • 1 टी स्पून पाउडर चीनी
  • 3 टेबल स्पून गुलाब का शरबत / रूह अफ्ज़ा
  • ½ निम्बू का रस
  • 1 स्लाइस निम्बू
  • 1 गिलास सोडा वाटर

अनुदेश

अदरक-पुदीना निम्बू शरबत बनाने की विधि:

  • सबसे पहले, एक जार में 7 बर्फ के टुकड़े लें।
  • इसके अलावा 1 इंच क्रश्ड अदरक और 5 कटा हुआ पुदीना के पत्ते डालें।
  • 1 टेबलस्पून पाउडर चीनी भी मिलाएं।
  • निम्बू के रस को स्क्वीज़ करें।
  • स्वाद के लिए नमक डालें, ¼ टीस्पून क्रश्ड काली मिर्च और 1 स्लाइस नींबू डालें।
  • 1 गिलास ठंडे पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • अंत में अदरक-पुदीना निम्बू शरबत परोसने के लिए तैयार है।

गुलाब की स्वादवाले निम्बू शरबत रेसिपी:

  • सबसे पहले, एक जार में 7 बर्फ के टुकड़े लें।
  • 1 टीस्पून पाउडर चीनी भी मिलाएं।
  • और 3 टेबलस्पून गुलाब सिरप / रूह अफ्ज़ा डालें।
  • ½ निम्बू के रस को स्कीज़ करें और निम्बू का एक स्लाइस डालें।
  • 1 गिलास ठंडे सोडा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • अंत में अच्छी तरह से मिलाएं और गुलाब के स्वाद वाला निम्बू शरबत सर्व करने के लिए तैयार है।