एवोकाडो टोस्ट रेसिपी | avocado toast in hindi | एवोकाडो सैंडविच
आसान एवोकाडो टोस्ट रेसिपी | एवोकाडो सैंडविच
Keyword एवोकाडो टोस्ट रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes minutes पकाने का समय 2 minutes minutes कुल समय 12 minutes minutes
एवोकाडो मिश्रण के लिए:
- 1 पका हुआ एवोकाडो
- 1 लहसुन बारीक कटा हुआ
- ½ टी स्पून कालीमिर्च कुचली हुई
- ¼ टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून नींबू का रस
- 2 टेबल स्पून प्याज बारीक कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून धनिया बारीक कटा हुआ
टोस्ट के लिए
- 1 ब्रेड स्लाइस व्हाइट या ब्राउन
- ½ टी स्पून मक्खन
- ¼ टी स्पून मिक्स्ड हर्ब्स
- ¼ टी स्पून चिली फ्लेक्स
सैंडविच के लिए:
- 2 ब्रेड स्लाइस व्हाइट या ब्राउन
- 2 टी स्पून हरी चटनी
- 3 टमाटर के स्लाइस
- ¼ टी स्पून मिक्स्ड हर्ब्स
- ¼ टी स्पून चिली फ्लेक्स
- 1 टी स्पून मक्खन
सबसे पहले एक बड़े कटोरे में एक एवोकाडो लें और अच्छे से मैश कर लें।
अब 1 तुरी लहसून, ½ टीस्पून कालीमिर्च, ¼ टीस्पून नमक, 1 टीस्पून नींबू का रस, 2 टेबलस्पून प्याज और 2 टेबलस्पून धनिया डालें।
अच्छे से मिला लें और निश्चित करें कि मसाले अच्छे से मिल गए और अब आपका एवोकाडो मिश्रण तैयार है।
एवोकाडो टोस्ट सैंडविच की तैयारी:
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के दोनों तरफ मक्खन लगा लें।
ब्रेड को तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।
अब ब्रेड के स्लाइस को तिकोनाकार में या अपने पसंदीदा आकार में काट लें।
एवोकाडो मिश्रण को अच्छे से ब्रेड पर फैला दें।
साथ ही ¼ टीस्पून मिक्स्ड हर्ब्स और ¼ चिली फ्लेक्स को ब्रेड स्लाइस पर ऊपर से छिड़क दें।
और बस आपका एवोकाडो टोस्ट सुबह के नाश्ते के लिए तैयार है।