एवोकाडो टोस्ट रेसिपी | avocado toast in hindi | एवोकाडो सैंडविच

0

एवोकाडो टोस्ट रेसिपी | एवोकाडो सैंडविच | एवोकाडो ब्रेड टोस्ट रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। इस आसान और सेहतमंद टोस्ट और सैंडविच रेसिपी को ग्वेकमोल डिप के साथ बनाया जाता है, जिसे मिर्च और हरी चटनी के साथ मसालेदार बनाया जाता है। यह सभी आवश्यक पोषक तत्वों और विटामिनों की कमी को पूरा करता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। ग्वेकमोल डिप सैंडविच और टोस्ट दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इस रेसिपी में दोनों विकल्पों के बारे में बताया गया है।
एवोकाडो टोस्ट रेसिपी

एवोकाडो टोस्ट रेसिपी | एवोकाडो सैंडविच | एवोकाडो ब्रेड टोस्ट रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। सैंडविच और टोस्ट की रेसिपी सुबह के नाश्ते और शाम के नाश्ते के लिए काफी सामान्य है। आप इन्हें आसानी से अलग-अलग टॉपिंग्स और सब्जियों के साथ बना सकते हैं। इन्ही में से एक आसान और मशहूर रेसिपी एवोकाडो टोस्टा या फिर एवोकाडो सैंडविच की है, जिसे आप सुबह नाश्ते में बना सकते हैं।

सैंडविच भले ही भारतीय क्यूजिन का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आज के वक्त में सैंडविच खाना हर कोई पसंद करता है। या तो इसे लोकल तरह से आसानी से मिलने वाली सब्जी के साथ बनाया जाता है या फिर विदेशी तरीके से। इन्ही में से एक सैंडविच रेसिपी एवोकाडो टोस्ट या एवोकाडो सैंडविच रेपिसी है, जिसे इसके स्वाद और पौष्टिक गुणों के लिए जाना जाता है। मुझे भी इसका टेस्ट काफी पसंद है और इसलिए मैं इसे सामान्य रूप से बनाने की कोशिश करती हूं। इसके अलावा, मैं व्यक्तिगत रूप से ग्लूकामोल का क्रीमी और नमकीन स्वाद पसंद करती हूं, जो इसे किसी भी सैंडविच रेसिपी के लिए ज़रूरी बनाता है।

एवोकाडो सैंडविचपरफेक्ट एवोकाडो टोस्ट और एवोकाडो सैंडविच रेसिपी बनाने के लिए, कुछ आसान और जरूरी टिप्स और सुझाव। सबसे पहले मैं आपको सुझाव दूंगी कि आप व्हाइट ब्रेड स्लाइस का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो ब्राउन और मल्टीग्रेन ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसका स्वाद व्हाइट ब्रेड जैसा नहीं होगा। दूसरा मैं ग्रिल का इस्तेमाल कर रही हूं ताकि सैंडविच अच्छे से प्रेस हो सके। आप चाहें तो इसे पैन या टोस्ट पर भी सेक सकते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से आपको टोस्ट मेकर का इस्तेमाल करने की सलाह दूंगी लेकिन आप चाहें, तो सैंडविच ग्रिल का भी प्रयोग कर सकते हैं। आखिर में सैंडविच या टोस्ट को गर्म-गर्म ही परोसें। एवोकाडो डिप मैं नमी होती है जो ब्रेड के क्रिसपिपन को खत्म कर सकती है।

आखिर में मेरे दूसरे मशहूर सैंडविच व्यंजनों व्यंजनों का संग्रह को जरूर देखें, जो मैं अपनी एवोकाडो टोस्ट रेसिपी के साथ शेयर कर रही हूं। इनमें कॉर्न पालक सैंडविच, मसाला टोस्ट, फिंगर सैंडविच, पनीर सैंडविच, आलू सैंडविच, चीज़ मसाला टोस्ट, म्योनीज़ सैंडविच और पिज्जा सैंडविच शामिल है। इसके साथ ही मैं निवेदन करूंगी कि आप मेरे अन्य रेसिपी संग्रह को भी ज़रूर देखें,

एवोकाडो टोस्ट वीडियो रेसिपी:

Must Read:

एवोकाडो टोस्ट रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

avocado toast recipe

एवोकाडो टोस्ट रेसिपी | avocado toast in hindi | एवोकाडो सैंडविच

5 from 14 votes
तैयारी का समय: 10 minutes
पकाने का समय: 2 minutes
कुल समय: 12 minutes
कितने लोगों के लिए: 2 सर्विंग्स
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: सैंडविच
पाक शैली: अंतरराष्ट्रीय
कीवर्ड: एवोकाडो टोस्ट रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान एवोकाडो टोस्ट रेसिपी | एवोकाडो सैंडविच

सामग्री

एवोकाडो मिश्रण के लिए:

  • 1 पका हुआ एवोकाडो
  • 1 लहसुन, बारीक कटा हुआ
  •  ½ टी स्पून कालीमिर्च, कुचली हुई
  • ¼ टी स्पून नमक
  • 1 टी स्पून नींबू का रस
  • 2 टेबल स्पून प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ

टोस्ट के लिए

  • 1 ब्रेड स्लाइस, व्हाइट या ब्राउन
  • ½ टी स्पून मक्खन
  • ¼ टी स्पून मिक्स्ड हर्ब्स
  • ¼ टी स्पून चिली फ्लेक्स

सैंडविच के लिए:

  • 2 ब्रेड स्लाइस, व्हाइट या ब्राउन
  • 2 टी स्पून हरी चटनी
  • 3 टमाटर के स्लाइस
  • ¼ टी स्पून मिक्स्ड हर्ब्स
  • ¼ टी स्पून चिली फ्लेक्स
  • 1 टी स्पून मक्खन

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में एक एवोकाडो लें और अच्छे से मैश कर लें।
  • अब 1 तुरी लहसून, ½ टीस्पून कालीमिर्च, ¼ टीस्पून नमक, 1 टीस्पून नींबू का रस, 2 टेबलस्पून प्याज और 2 टेबलस्पून धनिया डालें।
  • अच्छे से मिला लें और निश्चित करें कि मसाले अच्छे से मिल गए और अब आपका एवोकाडो मिश्रण तैयार है।

एवोकाडो टोस्ट सैंडविच की तैयारी:

  • सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के दोनों तरफ मक्खन लगा लें।
  • ब्रेड को तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।
  • अब ब्रेड के स्लाइस को तिकोनाकार में या अपने पसंदीदा आकार में काट लें।
  • एवोकाडो मिश्रण को अच्छे से ब्रेड पर फैला दें।
  • साथ ही ¼ टीस्पून मिक्स्ड हर्ब्स और ¼ चिली फ्लेक्स को ब्रेड स्लाइस पर ऊपर से छिड़क दें।
  • और बस आपका एवोकाडो टोस्ट सुबह के नाश्ते के लिए तैयार है।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ एवोकाडो सैंडविच कैसे बनाए:

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में एक एवोकाडो लें और अच्छे से मैश कर लें।
  2. अब 1 तुरी लहसून, ½ टीस्पून कालीमिर्च, ¼ टीस्पून नमक, 1 टीस्पून नींबू का रस, 2 टेबलस्पून प्याज और 2 टेबलस्पून धनिया डालें।
  3. अच्छे से मिला लें और निश्चित करें कि मसाले अच्छे से मिल गए और अब आपका एवोकाडो मिश्रण तैयार है।
    एवोकाडो टोस्ट रेसिपी

एवोकाडो टोस्ट सैंडविच की तैयारी:

  1. सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के दोनों तरफ मक्खन लगा लें।
  2. ब्रेड को तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।
  3. अब ब्रेड के स्लाइस को तिकोनाकार में या अपने पसंदीदा आकार में काट लें।
    एवोकाडो टोस्ट रेसिपी
  4. एवोकाडो मिश्रण को अच्छे से ब्रेड पर फैला दें।
    एवोकाडो टोस्ट रेसिपी
  5. साथ ही ¼ टीस्पून मिक्स्ड हर्ब्स और ¼ चिली फ्लेक्स को ब्रेड स्लाइस पर ऊपर से छिड़क दें।
    एवोकाडो टोस्ट रेसिपी
  6. और बस आपका एवोकाडो टोस्ट सुबह के नाश्ते के लिए तैयार है।
    एवोकाडो टोस्ट रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • इसमें नींबू का रस मिलाने से एवोकाडो का रंग नहीं बदलता है।
  • साथ ही हरी चटनी डालने से यह ज्यादा मसालेदार बनता है।
  • अगर आप डायट कॉन्शियस हैं तो ब्रेड पर मक्खन न लगाएं।
  • एवोकाडो टोस्ट और एवोकाडो सैंडविच क्रिस्पी होने पर ज्यादा स्वादिस्ट लगता है।
5 from 14 votes (14 ratings without comment)