Go Back
+ servings
cabbage vadai
Print Pin
No ratings yet

पत्तागोभी वडा रेसिपी | cabbage vada in hindi | पत्तागोभी वडाई | पत्तागोभी दाल वडा

पत्तागोभी वडा रेसिपी | cabbage vada in hindi | पत्तागोभी वडाई | पत्तागोभी दाल वडा
Course स्नैक्स
Cuisine दक्षिण भारतीय
Keyword पत्तागोभी वडा रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes
पकाने का समय 20 minutes
Servings 15 टुकड़े
Author HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • ¾ कप चना दाल
  • ¼ कप उड़द दाल
  • ¼ कप तूर दाल
  • पानी भिगोने के लिए
  • 2 कप पत्तागोभी बारीक कटी हुई
  • 1 मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 टेबल स्पून धनिया बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून डिल लीव्ज (सुवा पत्ता) बारीक कटा हुआ
  • कुछ करीपत्ते बारीक कटे हुए
  • 1 टी स्पून जीरा
  • चुटकीभर हींग
  • 1 टी स्पून नमक
  • तेल तलने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ¾ कप चना दाल, ¼ कप उड़द दाल और ¼ कप तूर दाल लें।
  • अब इन्हें 2 घंटे के लिए अच्छे से भिगोने के लिए रख दें।
  • अब पानी को पूरी तरह से निथार(निकाल) दें और 10 मिनट के लिए रख दें।
  • अब इसे ब्लेंडर में डालकर बिना पानी मिलाये एक दरदरा पेस्ट बना लें।
  • अब इस मिश्रण को बड़े कटोरे में निकाल लें।
  • अब इसमें 2 कप पत्तागोभी, 1 मिर्ची, 2 टेबलस्पून धनिया, 2 टेबलस्पून डिल लीव्ज(सुवा पत्ता), कुछ करी पत्ते, 1 टीस्पून जीरा, चुटकीभर हींग और 1 टीस्पून नमक डालें।
  • अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसका एक नरम मिश्रण बना लें और अगर मिश्रण में पानी ज्यादा है तो चावल का आटा मिलाएं।
  • हाथों पर तेल लगा कर चिकना कर लें और छोटी-छोटी बॉल बना लें और वडा को फैला दें।
  • अब इन्हें गर्म तेल में डीप फ्राई करें। या फिर ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करके 25 मिनट तक या सुनहरा और कुरकुरा होने तक बेक करें।
  • समय-समय पर इसे चलाते रहें और दाल वडा को सुनहरा-कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
  • अब तैयार पत्तागोभी वडा गर्मागर्म मसाला चाय के साथ परोसें।