पत्तागोभी वडा रेसिपी | cabbage vada in hindi | पत्तागोभी वडाई | पत्तागोभी दाल वडा

0

पत्तागोभी वडा रेसिपी | पत्तागोभी वडाई | पत्तागोभी दाल वडा रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक सरल और साधारण रेसिपी है जोकि पत्तागोभी और दाल से बनाई जाती है। यह रेसिपी पत्तागोभी के फ्लेवर के साथ मशहूर चना दाल वडा और मिक्स दाल वडा रेसिपी की जगह खायी जा सकती है। इस रेसिपी को चावल और दाल या रसम के साथ परोसा जा सकता है और चाय या कॉफी के साथ स्नैक के तौर पर भी खाया जा सकता है। पत्तागोभी वडा रेसिपी

पत्तागोभी वडा रेसिपी | पत्तागोभी वडाई | पत्तागोभी दाल वडा रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। दाल से बनी वडा रेसिपीज पूरे भारत में बनायी जाती हैं। इसे अधिकतर मुख्य रूप से साउथ इंडिया में बनाया जाता है। यह सामान्यतः चना दाल से बनाई जाती है, लेकिन इसे किसी भी मनपसंद दाल या दालों के मिश्रण और सब्जियों के साथ बनाया जा सकता है। ऐसी ही एक सरल और साधारण वडाई रेसिपी है पत्तागोभी वडा रेसिपी जोकि इसकी सरलता और फ्लेवर के लिए जानी जाती है।

मैंने अब तक दाल से बनाई जाने वाली कई तरह की वडा रेसिपीज पोस्ट की हैं, लेकिन पत्तागोभी वडा रेसिपी इन सबमें अनोखी है। मैंने इसमें डिल लीव्ज(सुवा पत्ता) और धनिया पत्तों का प्रयोग किया है। लेकिन ये एक अनोखी तरह की रेसिपी है जिसमें दाल के साथ साथ सब्जियों का भी प्रयोग किया जाता है। मुझे दाल के साथ डिल लीव्ज(सुवा पत्ता) का प्रयोग करना काफी पसंद है क्योंकि इससे वडा में काफी अच्छा फ्लेवर आता है। हालांकि इस पत्तागोभी वडाई रेसिपी का खुद का एक अलग फ्लेवर और स्वाद है। अगर आप चाहें तो इस रेसिपी में हर्ब्स का प्रयोग भी कर सकते है और इससे इसका स्वाद और फ्लेवर भी ज्यादा नहीं बदलेगा।

पत्तागोभी वडाईअब मैं आपको बेहतरीन वडा रेसिपी बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। सबसे पहले मैं कहना चाहूँगी कि मैंने इस रेसिपी में दालों का मिश्रण प्रयोग किया है, जिनमें चना दाल, तूर दाल और उड़द दाल है। आप इसे सिर्फ एक दाल जैसे कि चना दाल, से भी बना सकते हैं। जब आप इन्हे डीप फ्राई करें, तब आँच को धीमा या मध्यम रखें और इन्हें थोड़े-थोड़े करके फ्राई करें ताकि ये एक समान रूप से पक जाएं। अंत में, मैं कहना चाहूँगी कि आप इन्हे वायुरोधी बर्तन(एयरटाइट कंटेनर) में लम्बे समय के लिए भी रख सकते हैं। इन्हे देर तक रखने पर इनका कुरकुरापन बरकरार नहीं रहता है, इसलिए इन्हें गर्मागर्म ही परोसें और खाएं।

अंत में, मैं चाहूँगी कि पत्तागोभी वडा रेसिपी के इस पोस्ट के साथ ही आप मेरे अन्य स्नैक्स रेसिपी संग्रह को भी देखें। इनमें मुख्य रुप से पत्तागोभी पकौड़ा, काट वडा, पोहा वडा, थाइर वडाई, बोंडा, दाल वडा, साबूदाना वडा, मिर्ची वडा, इंस्टेंट ब्रेड मेदु वडा, ब्रेड वडा जैसी कई रेसिपीज शामिल है। इसके अलावा मैं मेरे अन्य रेसिपी संग्रह के बारे में भी बताना चाहूंगी जैसे,

 पत्तागोभी वडा वीडियो रेसिपी:

Must Read:

रेसिपी कार्ड पत्तागोभी वडाई रेसिपी के लिए:

cabbage vadai

पत्तागोभी वडा रेसिपी | cabbage vada in hindi | पत्तागोभी वडाई | पत्तागोभी दाल वडा

No ratings yet
तैयारी का समय: 10 minutes
पकाने का समय: 20 minutes
कितने लोगों के लिए: 15 टुकड़े
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: स्नैक्स
पाक शैली: दक्षिण भारतीय
कीवर्ड: पत्तागोभी वडा रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
पत्तागोभी वडा रेसिपी | cabbage vada in hindi | पत्तागोभी वडाई | पत्तागोभी दाल वडा

सामग्री

  • ¾ कप चना दाल
  • ¼ कप उड़द दाल
  • ¼ कप तूर दाल
  • पानी, भिगोने के लिए
  • 2 कप पत्तागोभी, बारीक कटी हुई
  • 1 मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून डिल लीव्ज (सुवा पत्ता), बारीक कटा हुआ
  • कुछ करीपत्ते, बारीक कटे हुए
  • 1 टी स्पून जीरा
  • चुटकीभर हींग
  • 1 टी स्पून नमक
  • तेल, तलने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ¾ कप चना दाल, ¼ कप उड़द दाल और ¼ कप तूर दाल लें।
  • अब इन्हें 2 घंटे के लिए अच्छे से भिगोने के लिए रख दें।
  • अब पानी को पूरी तरह से निथार(निकाल) दें और 10 मिनट के लिए रख दें।
  • अब इसे ब्लेंडर में डालकर बिना पानी मिलाये एक दरदरा पेस्ट बना लें।
  • अब इस मिश्रण को बड़े कटोरे में निकाल लें।
  • अब इसमें 2 कप पत्तागोभी, 1 मिर्ची, 2 टेबलस्पून धनिया, 2 टेबलस्पून डिल लीव्ज(सुवा पत्ता), कुछ करी पत्ते, 1 टीस्पून जीरा, चुटकीभर हींग और 1 टीस्पून नमक डालें।
  • अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसका एक नरम मिश्रण बना लें और अगर मिश्रण में पानी ज्यादा है तो चावल का आटा मिलाएं।
  • हाथों पर तेल लगा कर चिकना कर लें और छोटी-छोटी बॉल बना लें और वडा को फैला दें।
  • अब इन्हें गर्म तेल में डीप फ्राई करें। या फिर ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करके 25 मिनट तक या सुनहरा और कुरकुरा होने तक बेक करें।
  • समय-समय पर इसे चलाते रहें और दाल वडा को सुनहरा-कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
  • अब तैयार पत्तागोभी वडा गर्मागर्म मसाला चाय के साथ परोसें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ पत्तागोभी वडा कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ¾ कप चना दाल, ¼ कप उड़द दाल और ¼ कप तूर दाल लें।
  2. अब इन्हें 2 घंटे के लिए अच्छे से भिगोने के लिए रख दें।
  3. अब पानी को पूरी तरह से निथार(निकाल) दें और 10 मिनट के लिए रख दें।
  4. अब इसे ब्लेंडर में डालकर बिना पानी मिलाये एक दरदरा पेस्ट बना लें।
  5. अब इस मिश्रण को बड़े कटोरे में निकाल लें।
  6. अब इसमें 2 कप पत्तागोभी, 1 मिर्ची, 2 टेबलस्पून धनिया, 2 टेबलस्पून डिल लीव्ज(सुवा पत्ता), कुछ करी पत्ते, 1 टीस्पून जीरा, चुटकीभर हींग और 1 टीस्पून नमक डालें।
  7. अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
  8. इसका एक नरम मिश्रण बना लें और अगर मिश्रण में पानी ज्यादा है तो चावल का आटा मिलाएं।
  9. हाथों पर तेल लगा कर चिकना कर लें और छोटी-छोटी बॉल बना लें और वडा को फैला दें।
  10. अब इन्हें गर्म तेल में डीप फ्राई करें। या फिर ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करके 25 मिनट तक या सुनहरा और कुरकुरा होने तक बेक करें।
  11. समय-समय पर इसे चलाते रहें और दाल वडा को सुनहरा-कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
  12. अब तैयार पत्तागोभी वडा गर्मागर्म मसाला चाय के साथ परोसें।
     पत्तागोभी वडा रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • अगर पत्तागोभी में ज्यादा नमी है तो सारा पानी निचोड़ लें।
  • पीसते करते समय इसमें पानी ना मिलाएँ नहीं तो मिश्रण ज्यादा पतला हो जाएगा।
  • इन्हें मध्यम आँच पर तलें ताकि इसमें कुरकुरापन और गहरा सुनहरा रंग आ जाए।
  • एयरटाइट कंटेनर(वायुरोधी बर्तन) में रखकर पत्तागोभी वडा 2 दिन तक खा सकते हैं।