Go Back
+ servings
homemade low sugar strawberry jam
Print Pin
No ratings yet

स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी | strawberry jam in hindi | होममेड लो शुगर स्ट्रॉबेरी जैम

आसान स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी | होममेड लो शुगर स्ट्रॉबेरी जैम
Course जैम
Cuisine अंतरराष्ट्रीय
Keyword स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes
पकाने का समय 30 minutes
कुल समय 40 minutes
Servings 1 जार
Author HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • 750 ग्राम स्ट्रॉबेरी कटी हुई
  • 1 कप 250 ग्राम चीनी
  • 1 टेबल स्पून नींबू का रस

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में 750 ग्राम स्ट्रॉबेरी और 1 कप चीनी लें। अगर आप डायट कॉन्शियस नहीं हैं, तो इसमें 3 कप (750 ग्राम) चीनी डालें।
  • मध्यम आंच पर चीनी के घुलने तक स्ट्रॉबेरी को हिलाते रहें।
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस डालें, ताकि चीनी ना जमें।
  • अच्छे से हिलाएं और 5 मिनट के लिए उबाल लें।
  • स्ट्रॉबेरी को जलने से बचाने के लिए बीच-बीच में इसे हिलाते रहें।
  • स्ट्रॉबेरी के मुलायम होने तक 10 मिनट और उबालें।
  • स्मूथ कंसिस्टेंसी मिलने तक स्ट्रॉबेरी को मैश करते रहें।
  • अब मध्यम आंच पर तब तक इसे हिलाते रहें, जब तक मिक्सचर गाढ़ा नहीं हो जाता है और झाग पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता।
  • कंसिस्टेंसी देखने के लिए एक ठंडा मेटल का चम्मच लें और ध्यान रखें कि मिक्सचर उसपर से गिरे ना। अगर गिरता है तो कुछ देर और मिक्सचर को पकाएं।
  • अब एक ग्लास के जार में जैम को डाल लें और ठंडा होने दें।
  • आखिर में, घर पर बनीं कम चीनी वाली स्ट्रॉबेरी जैम को ब्रेड / रोटी पर लगाएं और खाएं।