स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी | strawberry jam in hindi | होममेड लो शुगर स्ट्रॉबेरी जैम

0

स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी | होममेड लो शुगर स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। स्ट्रॉबेरी जैम नाश्ते के लिए विश्व स्तर पर सामान्य रूप से उपयोग किया जाता है। इसका सेवन लोग ब्रेड टोस्ट के ऊपर लगा कर करते हैं। आमतौर पर मार्केट से खरीदी गई फ्रूट जैम में अधिक चीनी होती है, लेकिन यह रेसिपी इसका आसान और हेल्दी विकल्प है।
स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी

स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी | होममेड लो शुगर स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। स्ट्रॉबेरी जैम की रेसिपी काफी आसान है और इसे स्ट्रॉबेरी के रस और गूदे से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए किसी तरह के पेक्टिन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। मिक्सचर को चीनी के साथ मध्यम आंच पर पकाया जाता है, जब तक ये खुद पेक्टिन नहीं छोड़ देता और जेली की शेप नहीं ले लेता। इसे बाद इसे शीशे के जार में रख सकते हैं, ताकि बाद में इसका इस्तेमाल कर सकें।

सच कहूं तो मैं स्ट्रॉबेरी जैम या कोई भी अन्य जैम रेसिपी को बहुत पसंद नहीं करती हूं। मैं आमतौर पर ठंडा या मीठा नाश्ता करना नहीं पसंद करती और मुझे गर्म नाश्ता पसंद है। सामान्य रूप से मैं दक्षिण भारत के नाश्ते की डिश जैसे इडली और डोसा और पोहा या उपमा पसंद करती हूं। यह मेरा साप्ताहिक रूटीन है। लेकिन मेरे एक दोस्त ने मुझे मुनक्का ब्रैड टोस्ट स्ट्रॉबेरी जैम के साथ खाने की सलाह दी। और इस वजह से मैंने इसे ट्राय करने का सोचा लेकिन मैंने देखा कि मार्केट से खरीदे गए जैम में चीनी की तादाद काफी अधिक होती है। इस वजह से मैंने तय किया कि मैं घर पर खुद इसे बनाऊंगी और इस वजह से मैं इस रेसिपी को वीडियो के साथ पोस्ट कर रही हूं।

होममेड लो शुगर स्ट्रॉबेरी जैमइसे बनाने के लिए आपको ज्यादा परेशान करने वाले स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी मैं कुछ टिप्स और सुझाव देना चाहूँगी ताकि आप परफेक्ट स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी बना सकें। सबसे पहले एक घंटे के लिए स्ट्रॉबेरी को चीनी में रख दें, ताकि ये जल्दी सकें। साथ ही चीनी की मात्रा को 750 ग्राम स्ट्रॉबेरी के लिए 1 कप से 3 कप कर लें, बाकि आप अपनी पसंद के मुताबिक चीनी की मात्रा तय कर सकते हैं। अंत में नीबूं का रस डालना ना भूलें क्योंकि यह चीनी को क्रिस्टलाइज होने से रोकेगा।

अंत में मैं यही कहना चाहूँगी कि आप मेरी अन्य सॉस और डिप्स व्यंजनों का संग्रह को जरूर देखें, जो मैं इस 3 सामग्री वाली स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी के साथ पोस्ट कर रही हूं। इसमें हुम्मूस रेसिपी के 2 तरीके, पीज़ा सॉस, टोमैटो सॉस, एगलेस मैयो, पास्ता सॉस और शेजवान सॉस रेसिपी शामिल है। साथ ही मैं आपसे निवेदन करना चाहूँगी कि आप मेरी अन्य रेसिपी संग्रह भी देखें, जैसे

होममेड स्ट्रॉबेरी जैम वीडियो रेसिपी:

Must Read:

होममेड स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

homemade low sugar strawberry jam

स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी | strawberry jam in hindi | होममेड लो शुगर स्ट्रॉबेरी जैम

No ratings yet
तैयारी का समय: 10 minutes
पकाने का समय: 30 minutes
कुल समय: 40 minutes
कितने लोगों के लिए: 1 जार
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: जैम
पाक शैली: अंतरराष्ट्रीय
कीवर्ड: स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी | होममेड लो शुगर स्ट्रॉबेरी जैम

सामग्री

  • 750 ग्राम स्ट्रॉबेरी, कटी हुई
  • 1 कप 250 ग्राम चीनी
  • 1 टेबल स्पून नींबू का रस

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में 750 ग्राम स्ट्रॉबेरी और 1 कप चीनी लें। अगर आप डायट कॉन्शियस नहीं हैं, तो इसमें 3 कप (750 ग्राम) चीनी डालें।
  • मध्यम आंच पर चीनी के घुलने तक स्ट्रॉबेरी को हिलाते रहें।
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस डालें, ताकि चीनी ना जमें।
  • अच्छे से हिलाएं और 5 मिनट के लिए उबाल लें।
  • स्ट्रॉबेरी को जलने से बचाने के लिए बीच-बीच में इसे हिलाते रहें।
  • स्ट्रॉबेरी के मुलायम होने तक 10 मिनट और उबालें।
  • स्मूथ कंसिस्टेंसी मिलने तक स्ट्रॉबेरी को मैश करते रहें।
  • अब मध्यम आंच पर तब तक इसे हिलाते रहें, जब तक मिक्सचर गाढ़ा नहीं हो जाता है और झाग पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता।
  • कंसिस्टेंसी देखने के लिए एक ठंडा मेटल का चम्मच लें और ध्यान रखें कि मिक्सचर उसपर से गिरे ना। अगर गिरता है तो कुछ देर और मिक्सचर को पकाएं।
  • अब एक ग्लास के जार में जैम को डाल लें और ठंडा होने दें।
  • आखिर में, घर पर बनीं कम चीनी वाली स्ट्रॉबेरी जैम को ब्रेड / रोटी पर लगाएं और खाएं।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ स्ट्रॉबेरी जैम कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में 750 ग्राम स्ट्रॉबेरी और 1 कप चीनी लें। अगर आप डायट कॉन्शियस नहीं हैं, तो इसमें 3 कप (750 ग्राम) चीनी डालें।
  2. मध्यम आंच पर चीनी के घुलने तक स्ट्रॉबेरी को हिलाते रहें।
  3. 1 टेबलस्पून नींबू का रस डालें, ताकि चीनी ना जमें।
  4. अच्छे से हिलाएं और 5 मिनट के लिए उबाल लें।
  5. स्ट्रॉबेरी को जलने से बचाने के लिए बीच-बीच में इसे हिलाते रहें।
  6. स्ट्रॉबेरी के मुलायम होने तक 10 मिनट और उबालें।
  7. स्मूथ कंसिस्टेंसी मिलने तक स्ट्रॉबेरी को मैश करते रहें।
  8. अब मध्यम आंच पर तब तक इसे हिलाते रहें, जब तक मिक्सचर गाढ़ा नहीं हो जाता है और झाग पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता।
  9. कंसिस्टेंसी देखने के लिए एक ठंडा मेटल का चम्मच लें और ध्यान रखें कि मिक्सचर उसपर से गिरे ना। अगर गिरता है तो कुछ देर और मिक्सचर को पकाएं।
  10. अब एक ग्लास के जार में जैम को डाल लें और ठंडा होने दें।
  11. आखिर में, घर पर बनीं कम चीनी वाली जैम को ब्रेड / रोटी पर लगाएं और खाएं।
    स्ट्रॉबेरी जैम रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • सबसे पहले, स्ट्रॉबेरी को बारीक काट लें और पकाने के समय को कम करने के लिए इसकी प्यूरी बना लें। हालांकि, मुझे अपने स्ट्रॉबेरी जैम में स्ट्रॉबेरी के कुछ टुकड़े पसंद हैं।
  • साथ ही आप स्ट्रॉबेरी की जगह रस्पबैरी या ब्लैकबेरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी पसंद की जैम बना सकते हैं।
  • साथ ही यह जैम एक महीने या एक से ज्यादा महीने तक खा सकते हैं, अगर आप इसे फ्रिज में रखें।
  • आखिर में घर पर स्ट्रॉबेरी जैम बनाते वक्त इसे हिलाते रहें, नहीं तो यह नीचे से जल सकती है।