Go Back
+ servings
papdi recipe
Print Pin
5 from 14 votes

पापड़ी रेसिपी | papdi in hindi | पापड़ी फॉर चाट | हाउ टू मेक फ्राइड पापड़ी

आसान पापड़ी रेसिपी | पापड़ी फॉर चाट | हाउ टू मेक फ्राइड पापड़ी
कोर्स स्नैक्स
पाक शैली भारतीय स्ट्रीट फूड
कीवर्ड पापड़ी रेसिपी
तैयारी का समय 10 minutes
पकाने का समय 30 minutes
कुल समय 40 minutes
कितने लोगों के लिए 50 पापड़ी
लेखक HEBBARS KITCHEN

सामग्री

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • ¼ कप रवा / सूजी बारीक
  • 1 टी स्पून अजवाईन
  • ¾ टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • ½ कप पानी
  • तेल तलने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले, एक बड़े मिक्सिंग बाउल में 2 कप गेहूं का आटा और ¼ कप रवा लें।
  • इसमें 1 टीस्पून अजवाईन, ¾ टीस्पून नमक और 2 टीस्पून तेल डालें।
  • एक नरम आटा बनाते हुए, अच्छे से मिलाएं।
  • आवश्यकता अनुसार पानी डालकर आटे को अच्छी तरह मिलाएँ।
  • सख्त आटा गूंधें।
  • गुंधे आटे की दो बराबर लोइयां बनाएं। हर लोई पर थोड़ा आटा लगाकर उसे पूरी के जितना मोटा बेलें। 
  • पापड़ी को फूलने से रोकने के लिए उसमें कांटेदार चम्मच(फोर्क) चुभाएं।
  • कुकी कटर से छोटे गोल आकार में आटे को काटें।
  • पपड़ी को मध्यम गर्म तेल में तलें। वैकल्पिक रूप से, 15-20 मिनट के लिए 180 डिग्री पर पहले से गरम ओवन में सेंके।
  • धीमी आंच पर पपड़ी तले। इसमें लगभग 1-2 मिनट लगते हैं।
  • अब धीमी से मध्यम आंच पर तब तक तलते रहें, जब तक वे खस्ता और सुनहरी न हो जाएं।
  • अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए किचन पेपर पर पापड़ी को रखें।
  • आखिर में, पापड़ी को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके एक महीने के लिए शाम की चाय या पापड़ी चाट के साथ परोसें।