घेवर रेसिपी | ghevar in hindi | घर पर ही बनाइये घेवर | जयपुर घेवर

0

घेवर रेसिपी | हाउ टू मेक क्रिस्पी एंड पोरस घेवर एट होम रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह राजस्थान की एक अनोखी और क्रिस्पी पारंपरिक रेसिपी है, जो मुख्यतः मैदा और चीनी की चाशनी से बनायी जाती है। यह एक गोलाकार मिठाई केक रेसिपी है, जिसका टेक्सचर छेद वाला होता है और यह खासकर चाशनी में डुबोकर या इसके ऊपर दूध रबड़ी डालकर परोसा जाता है। यह क्लासिक इंडियन स्वीट रेसिपी खासकर तीज या रक्षा बंधन जैसे त्योहारों के समय या सर्दियों के दौरान या नॉर्थ इंडिया में बरसात के मौसम में बनायी जाती है। घेवर रेसिपी

घेवर रेसिपी | हाउ टू मेक क्रिस्पी एंड पोरस घेवर एट होम रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। यह एक मशहूर शहद के छत्ते जैसे आकार की डेजर्ट रेसिपी है, जो राजस्थान और हरियाणा की पाक-कला से आती है। आजकल लोग हलवाई या स्टोर से ही घेवर खरीदते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसे बनाने में बहुत ही मेहनत लगती है और यह रेसिपी बनाना बहुत ही मुश्किल है। हालाँकि ये रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है। बस आपको थोड़ी बहुत सावधानियाँ बरतने की ज़रूरत होती है।

हलवाई या जो भी इस रेसिपी को स्टोर के लिए बनाते हैं, वो लोग एक ख़ास तरह के गोलाकार उपकरण का प्रयोग करते हैं। इसलिए लोग सोचते हैं, इसे घर के बर्तनों से बनाना बहुत मुश्किल है। हालाँकि वैसी ही समान क्वालिटी का घेवर पैन का इस्तेमाल करके घर पर भी बनाया जा सकता है। घेवर के बैटर को एक तेल से भरे पैन में थोड़े अंतराल पर डाला जाता है। एक बात का ध्यान रखें कि बैटर की मात्रा लगभग 2 टेबलस्पून होनी चाहिए और इसे कम से कम 8-10 सेंटीमीटर की ऊँचाई से डालकर पैन में भरना होता है। नहीं तो, घेवर में छेद वाला/पोरस टेक्सचर नहीं आएगा और यह पैन के पैंदे में चिपक भी सकता है। इसे तलते समय यह ध्यान रखें कि यह तैरता रहे और तली में ना बैठे।

घर पर ही बनाइये घेवरअब मैं घेवर रेसिपी के लिए कुछ सलाह और सुझाव देना चाहूँगी। बैटर बनाने से पहले मैदा को अच्छे से छान लें। घी को बर्फ पर रगड़ते रहें, जब तक कि इसकी कंसिस्टेंसी गाढ़ी क्रीम जैसी ना हो जाए। ऐसा करने से बैटर मैं हवा के बुलबुले बन जाते हैं। इससे इसमें पोरस टेक्सचर आता है। घेवर कई तरह से परोसा जा सकता है। इसे सादा चाशनी, या फिर मावा, रबड़ी, मलाई, सूखे मेवे, केवड़ा और चाँदी पेपर के साथ भी परोसा जा सकता है।

अब मैं कहना चाहूँगी कि घेवर रेसिपी के इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य इंडियन मिठाई बनाने की विधि व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से मिल्क केक, मालपुआ, रवा बर्फी, तिल की चिक्की, डेट्स लड्डू, पिस्ता बर्फी, बालूशाही, बूंदी लड्डू और पीनट चिक्की जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मेरे अन्य रेसिपीज के संग्रह को भी देखना ना भूलें जैसे,

घेवर वीडियो रेसिपी:

Must Read:

घेवर रेसिपी बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

ghevar recipe

घेवर रेसिपी | ghevar in hindi | घर पर ही बनाइये घेवर | जयपुर घेवर

HEBBARS KITCHEN
आसान घेवर रेसिपी | घर पर ही बनाइये घेवर | जयपुर घेवर
5 from 293 votes
Tweet Share
Prep Time 20 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 50 minutes
Course डेज़र्ट
Cuisine राजस्थान
Servings 7 परोसना

Ingredients
  

घोल/बैटर के लिए

  • ½ कप घी
  • 1 बर्फ का टुकड़ा
  • 2 कप मैदा
  • ½ कप दूध, ठंडा
  • 3 कप पानी, ठंडा
  • 1 टी स्पून नींबू का रस

शक्कर की चाशनी के लिए

  • 1 कप शक्कर
  • ¼ कप पानी

अन्य सामग्री

  • तेल / घी डीप फ्राई करने के लिए
  • सूखे मेवे, सजाने के लिए
  • ¼ टी स्पून इलाइची पाउडर
  • चाँदी का वर्क, सजाने के लिए

Instructions
 

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ½ कप घी लें।
  • अब एक बर्फ का टुकड़ा लें और इसे रगड़ना शुरू करें।
  • घी को गोलाकार गति में रगड़ें जब तक कि घी की कंसिस्टेंसी गाढ़ी और क्रीमी ना हो जाए।
  • इसे 5-6 मिनट या जब तक घी सफ़ेद रंग जैसा ना हो जाए, तब तक रगड़ते रहें।
  • अब इसमें 2 कप मैदा डालकर टुकड़े करते हुए, अच्छे से मसलें।
  • इसे गूंधे नहीं क्योंकि हमें इसका बैटर बनाना है।
  • इसके बाद इसमें ½ कप ठंडा दूध डालें और हल्का सा मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें 1 कप ठंडा पानी डालें और एक गाढ़ा बैटर बना लें।
  • इसमें एक कप पानी और डालें और 5 मिनट के लिए व्हिस्क की मदद से मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें 1 टीस्पून नींबू का रस और एक कप ठंडा पानी और डालें।
  • इसे व्हिस्क करते रहें जब तक कि इसमें से सारी गाँठ ख़त्म नहीं हो जाती।
  • इससे स्मूद कंसिस्टेंसी का घेवर बैटर तैयार हो जाएगा। अब यह बैटर घेवर बनाने के लिए तैयार है। इसे ठंडा रखें, जब तक कि आप इसे फ्राई करने के लिए तैयार होते हैं।
  • एक सॉसपैन(व्यास - 18 सेमी, गहराई - 9 सेमी) या बड़ी कढ़ाई जिसमें एक गोल रिंग रखी हो, के ¾ ऊंचाई तक घी या तेल भरकर गर्म करें।
  • तेल बहुत ज्यादा गर्म होना चाहिए, इसके बाद तेल से सही दूरी(लगभग 10 सेमी) बनाये रखते हुए 2 टेबलस्पून बैटर तेल में डालें।
  • बैटर डालते ही इसमें से तड़के जैसी छींटें पड़ेंगी और फिर झाग सारा किनारों पर आ जाएगा।
  • इसके बाद तेल से दूरी बनाये रखते हुए पतली धार करके 2 टेबलस्पून बैटर इसके बीचों बीच और डालें।
  • ऐसा 10-15 बार करें, लेकिन ये आपके सॉसपैन पर भी निर्भर करता है।
  • .इसके बीच में एक छेद रहना चाहिए।
  • घेवर को मध्यम आँच पर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें।
  • घेवर के किनारों को चाक़ू से हटा कर, इसे तेल में डुबो दें।
  • इसे तब तक फ्राई करते रहें, जब तक कि सारे बुलबुले ख़त्म ना हो जाएँ।
  • अब घेवर को धीरे से बाहर निकाल लें और एक्स्ट्रा तेल को पूरी तरह से निचुड़ने दें। अब इसे अलग रख दें।

शक्कर की चाशनी बनाना:

  • अब 1 कप शक्कर और ¼ कप पानी लेकर शक्कर की चाशनी तैयार करें।
  • शक़्कर को पानी में पूरी तरह घोल लें और 5 मिनट के लिए उबालें।
  • इसे 2 तार की चाशनी बनने तक उबालते रहें।
  • अब इस चाशनी को घेवर के ऊपर डालें या फिर घेवर को चाशनी में डुबोएं।
  • इसे कटे हुए मेवों से सजाएं और इलाइची पाउडर छिड़कें।
  • अंत में घेवर को चांदी पेपर या रबड़ी से सजाएं और यह फिर परोसे जाने के लिए तैयार है।

Tried this recipe?Mention @HebbarsKitchen or tag #hebbarskitchen!

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ घेवर रेसिपी कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में ½ कप घी लें।
  2. अब एक बर्फ का टुकड़ा लें और इसे रगड़ना शुरू करें।
  3. घी को गोलाकार गति में रगड़ें जब तक कि घी की कंसिस्टेंसी गाढ़ी और क्रीमी ना हो जाए।
  4. इसे 5-6 मिनट या जब तक घी सफ़ेद रंग जैसा ना हो जाए, तब तक रगड़ते रहें।
  5. अब इसमें 2 कप मैदा डालकर टुकड़े करते हुए, अच्छे से मसलें।
  6. इसे गूंधे नहीं क्योंकि हमें इसका बैटर बनाना है।
  7. इसके बाद इसमें ½ कप ठंडा दूध डालें और हल्का सा मिलाएं।
  8. इसके बाद इसमें 1 कप ठंडा पानी डालें और एक गाढ़ा बैटर बना लें।
  9. इसमें एक कप पानी और डालें और 5 मिनट के लिए व्हिस्क की मदद से मिलाएं।
  10. इसके बाद इसमें 1 टीस्पून नींबू का रस और एक कप ठंडा पानी और डालें।
  11. इसे व्हिस्क करते रहें जब तक कि इसमें से सारी गाँठ ख़त्म नहीं हो जाती।
  12. इससे स्मूद कंसिस्टेंसी का घेवर बैटर तैयार हो जाएगा। अब यह बैटर घेवर बनाने के लिए तैयार है। इसे ठंडा रखें, जब तक कि आप इसे फ्राई करने के लिए तैयार होते हैं।
  13. एक सॉसपैन(व्यास – 18 सेमी, गहराई – 9 सेमी) या बड़ी कढ़ाई जिसमें एक गोल रिंग रखी हो, के ¾ ऊंचाई तक घी या तेल भरकर गर्म करें।
  14. तेल बहुत ज्यादा गर्म होना चाहिए, इसके बाद तेल से सही दूरी(लगभग 10 सेमी) बनाये रखते हुए 2 टेबलस्पून बैटर तेल में डालें।
  15. बैटर डालते ही इसमें से तड़के जैसी छींटें पड़ेंगी और फिर झाग सारा किनारों पर आ जाएगा।
  16. इसके बाद तेल से दूरी बनाये रखते हुए पतली धार करके 2 टेबलस्पून बैटर इसके बीचों बीच और डालें।
  17. ऐसा 10-15 बार करें, लेकिन ये आपके सॉसपैन पर भी निर्भर करता है।
  18. .इसके बीच में एक छेद रहना चाहिए।
  19. घेवर को मध्यम आँच पर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें।
  20. घेवर के किनारों को चाक़ू से हटा कर, इसे तेल में डुबो दें।
  21. इसे तब तक फ्राई करते रहें, जब तक कि सारे बुलबुले ख़त्म ना हो जाएँ।
  22. अब घेवर को धीरे से बाहर निकाल लें और एक्स्ट्रा तेल को पूरी तरह से निचुड़ने दें। अब इसे अलग रख दें।

शक्कर की चाशनी बनाना

  1. अब 1 कप शक्कर और ¼ कप पानी लेकर शक्कर की चाशनी तैयार करें।
    घेवर रेसिपी
  2. शक़्कर को पानी में पूरी तरह घोल लें और 5 मिनट के लिए उबालें।
  3. इसे 2 तार की चाशनी बनने तक उबालते रहें।
  4. अब इस चाशनी को घेवर के ऊपर डालें या फिर घेवर को चाशनी में डुबोएं।
  5. इसे कटे हुए मेवों से सजाएं और इलाइची पाउडर छिड़कें।
  6. अंत में घेवर को चांदी पेपर या रबड़ी से सजाएं और यह फिर परोसे जाने के लिए तैयार है।

टिप्पणियाँ:

  • हनीकॉम्ब टेक्सचर पाने के लिए बैटर को बहुत ठंडा करके रखें।
  • बैटर के गाढ़ेपन को ठंडा पानी मिलाकर एडजस्ट कर सकते हैं।
  • इसे अच्छे से मिलाएं ताकी घी या दूध फटे नहीं।
  • घेवर एयरटाइट कंटेनर में रखने पर एक महीने तक सुरक्षित रखा रह सकता है और इसे परोसने से पहले ही चाशनी में डुबोएं।
5 from 21 votes (21 ratings without comment)