सेवइयां खीर रेसिपी | सेमिया पायसम | सेमिया खीर या वर्मिसेली खीर रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक साधारण डेजर्ट है, जो वर्मिसेली नूडल्स या सेमिया, गाढ़े दूध और सूखे मेवों से बनाया जाता है। यह शायद सबसे आसान इंडियन डेजर्ट रेसिपी है। इसलिए, छोटे बड़े हर अवसर पर कोई भी नौसिखिया या अनुभवी शेफ इसे बना सकता है। खीर रेसिपीज आमतौर पर खाने के दौरान या फिर खाने के बाद ठंडी करके डेजर्ट के तौर पर परोसी जाती हैं।
खीर शब्द संस्कृत के क्षीर शब्द से आया है, जो नॉर्थ इंडिया में बहुत इस्तेमाल किया जाता है। साउथ इंडिया में, पुडिंग रेसिपीज को पायसा या पायसम कहते हैं। लेकिन मेरे शहर में हम इसे शमिगे पायसा या शमिगे परामन्ना कहते हैं। मेरे परिवार में किसी भी छोटे बड़े समारोह पर वर्मिसेली खीर जरूर बनाई जाती है। बचपन से ही मुझे यह रेसिपी काफी पसंद रही है और सेवइयां खीर पहली डेजर्ट रेसिपी थी जो मैंने पहली बार बनाने की कोशिश की थी। भले ही मैं नौसिखिया बावर्ची थी, फिर भी मैं क्रीमी और स्वादिष्ट खीर बना लेती थी।

अब मैं कहूँगी कि सेवइयां खीर रेसिपी के इस पोस्ट के साथ मेरी अन्य इंडियन मिठाई व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से बासुंदी, रबड़ी, रसमलाई, राइस खीर, सेमिया केसरी, स्ट्रॉबेरी पन्ना कोट्टा, पनीर खीर, फ्रूट कस्टर्ड, पान कुल्फी और रसगुल्ला जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मेरी अन्य ऐसी ही और रेसिपीज के संग्रह को भी देखें जैसे,
सेवइयां खीर वीडियो रेसिपी:
सेवइयां खीर रेसिपी बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

सेवइयां खीर रेसिपी | seviyan kheer in hindi | सेमिया पायसम | सेमिया खीर
Ingredients
- 1 टेबल स्पून घी
- 5 काजू, टूटे हुए
- 1 टेबल स्पून किशमिश
- ¾ कप वर्मिसेली/सेमियां
- 4 कप दूध
- ¼ कप चीनी
- ¼ टी स्पून इलाइची पाउडर
Instructions
- सबसे पहले एक तवे पर 1 टेबलस्पून घी गर्म करें और 5 टूटे हुए काजू और 1 टेबलस्पून किशमिश भूनें।
- इन्हे सुनहरा भूरा होने तक भूनें और फिर अलग रख दें।
- अब इसी घी में ¾ कप वर्मिसेली धीमी आँच पर 5 मिनट के लिए भूनें।
- सेमीया को सुनहरा भूरा होने तक भूनें और फिर निकाल कर अलग रख दें।
- एक बड़ी कढ़ाई में 4 कप दूध गर्म करें और समय समय पर चलाते हुए इसे उबालें।
- अब इसमें भुनी हुई वर्सीमेली डालें और अच्छे से मिलाएं।
- इसे 10 मिनट या सेमीया के नर्म होने तक उबालें।
- अब इसमें ¼ कप चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं। अगर आपको इसमें मीठा ज्यादा पसंद है, तो इसमें और चीनी डालें।
- इसे 5 मिनट या खीर के गाढ़े होने तक उबालें।
- अब इसमें भुने हुए काजू – किशमिश और ¼ टीस्पून इलाइची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं।
- अंत में, सेमियाँ खीर को सूखे मेवों से सजाकर ठंडा या गर्म परोसें।
स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ सेमिया पायसम कैसे बनाएं:

टिप्पणियाँ:
- जब खीर ठंडी हो जाती है, तो यह गाढ़ी हो जाती है। इसलिए इसे सही करने के लिए इसमें दूध डालें।
- वर्सीमेली को धीमी आँच पर भूनें, नहीं तो ये जल जाएगी और इसका स्वाद कड़वा हो जायेगा।
- सेमियाँ को दूध उबलने के बाद ही इसमें डालें नहीं तो ये स्टिकी/चिपचिपी हो जाएगी।
- इसमें खोया/ मावा डालने से इसका फ्लेवर बढ़ जाता है।
- सेमियां खीर गर्म या ठंडी परोसने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।