चीज़ रेसिपी इन 30 मिनट | cheese in 30 minutes in hindi

0

चीज़ रेसिपी इन 30 मिनट | हाउ टू मेक मोज़रेला चीज़ ऐट होम रेसिसी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। रेनेट और कैल्शियम साइट्रिक एसिड मुक्त चीज़़ी मोज़ेरेला चीज़़ बनाने की ये एक आसान और सरल रेसिपी है। यह घर पर तैयार की जाने वाली एक आदर्श रेसिपी है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों जैसे कि पिज्जा, पास्ता और डीप फ्राय स्नैक्स के साथ किया जा सकता है। इस रेसिपी में दूध को जमाने के लिए पूरी तरह से वसा रहित दूध और सफेद सिरका बेहद ज़रूरी है।
चीज़ रेसिपी इन 30 मिनट

चीज़ रेसिपी इन 30 मिनट | हाउ टू मेक मोज़रेला चीज़ ऐट होम रेसिसी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। पनीर या फिर कॉटेज चीज़ एक बहुत की सामान्य सामग्री है, जिसका भारत भर में अलग-अलग व्यंजनों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसके बावजूद भी कई अन्य प्रकार के चीज़ होते हैं, जिन्हें कई भारतीय रेसिपी को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और उन्हें बाजार से खरीदना पड़ता है। इनहीं में से एक मोज़रेला चीज़ है, जिसे मल्टीपरपज चीज़ कहा जा सकता है और इसका इस्तेमाल, बहुसंख्यक व्यंजनों में होता है।

वैसे मैं, बुधवार को एक सामान्य रेसिपी की जगह कुछ अलग रेसिपी जैसे कुकिंग टिप्स, ट्रिक्स और मेथड रेसिपी पोस्ट आपके साथ शेयर करने के बारे में सोच रही हूं। आज मैं आपको 2 सामग्री से मोज़रेला चीज़ रेसिपी बनाना सिखाने वाली हूं। मैं अक्सर ही चीज़ आधारित रेसिपी शेयर करती हूं और मेरे पास होममेड चीज़ रेसिपी के लिए बहुत सी रिक्वेस्ट भी आती हैं। इसलिए मैंने सोचा कि इस बुधवार को मैं आपके साथ मोज़रेला चीज़ रेसिपी शेयर करूंगी। हालांकि, मैं आपको बता दूं कि मेरे लिए भी इसे बनाना आसान नहीं था। मुख्य रूप से इस रेसिपी के लिए सही दूध चुनना बहुत मुश्किल होता है। इस रेसिपी के लिए सही दूध चुनना बहुत ज़रूरी है। आपको अधिकतर चीज़ रेसिपी के लिए बिना क्रीम वाला कच्चा दूध चाहिए होता है। लेकिन मुझे ऑस्ट्रेलिया में ये दोनों ही नहीं मिले। अगर आपके पास कच्चा दूध है, तो आपको इसका ही इस्तेमाल करना चाहिए। खैर, मैं अगले पैराग्राफ में आपको अन्य टिप्स देने वाली हूं।

हाउ टू मेक मोज़रेला चीज़ ऐट होमइसके अलावा मैं आपको होममेड चीज़ रेसिपी के लिए कुछ अन्य टिप्स और सुझाव देना चाहूंगी। सबसे पहले, मैं इस रेसिपी में इस्तेमाल होने वाले समय और तापमान पर बहुत जोर देना चाहूंगी। चीज़ के सही टैक्स्चर को प्राप्त करने के लिए आपको इसी समय और तापमान को फॉलो करना होगा। नहीं तो ये आसानी से पनीर बन जाएगा। दूसरा, आपको इसके लिए फुल क्रीम दूध जिसमें 4% या इससे अधिक फैट वाले दूध का ही इस्तेमाल करना है। इसके लिए आपको सामग्री के सेक्शन में फैट प्रतिशत को देखना होगा। अंत में दूध की क्वालिटी के अनुसार आपको विनेगर यानी कि सिरके की क्वांटिटी को बढ़ाना पड़ सकता है। जब मैं पनीर बनाती हूं तो दूध को फाड़ने के लिए मैं एक चौथाई कप सिरके का इस्तेमाल करती हूं। इसलिए आप परेशान न हों और अगर आपका दूध सही से न फटे तो इसमें और सिरका डाल दें। रेनेट और साइट्रिक एसिड दोनों ही पनीर को मोटा और नरम बनाते हैं।

अंत में, मैं आपसे निवेदन करना चाहूंगी कि आप मेरी अन्य कुकिंग टिप्स व्यंजनों का संग्रह को भी जरूर देखें, जिन्हें मैं चीज़ रेसिपी के साथ पोस्ट कर रही हूं। इनमें मुख्य रूप से मेरी अन्य डिटेल रेसिपी शामिल हैं। जैसे बटरमिल्क, घी, बटरमिल्क और विह्पड क्रीम फ्रॉम क्रीम, बादाम पाउडर, आम पापड़, 5 चीज़ें जो आप रसोई में गलत कर रही हैं और इसे कैसे सुधारें, कैसे कास्ट आयरन के पैन को साफ करें और इसे मैंनटेन करें, हाउ टू मेक पनीर ऐट होम, पूदीने की पत्तियों के 6 फायदे, टूटी फ्रूटी, करी पत्ते के 7 फायदे। इसके अलावा मैं अपने कुछ अन्य रेसिपी संग्रह भी आपको दिखाना चाहूंगी। जैसे,

चीज़ इन 30 मिनट वीडियो रेसिपी:

Must Read:

हाउ टू मेक मोज़रेला चीज़ ऐट होम रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

cheese recipe in 30 minutes

चीज़ रेसिपी इन 30 मिनट | cheese in 30 minutes in hindi

5 from 14 votes
तैयारी का समय: 5 minutes
पकाने का समय: 20 minutes
कुल समय: 25 minutes
Servings: 400 गामा
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
Course: चीज़
Cuisine: अंतरराष्ट्रीय
Keyword: चीज़ रेसिपी इन 30 मिनट
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान चीज़ रेसिपी इन 30 मिनट

सामग्री

  • 3 लीटर फुल क्रीम दूध, वसा रहित दूध
  • ½ कप सिरका
  • 1 टेबल स्पून नमक

अनुदेश

  • सबसे पहले 3 लीटर फुल क्रीम दूध लें। ध्यान रहे कि दूध वसा रहित या फिर कच्चा हो।
  • दूध को हल्का गर्म होने तक हिलाते रहें। दूध का तापमान लगभग 45 डिग्री होना चाहिए।
  • अब गैस बंद कर दें और इसमें ½ कप सिरका मिलाएं।
  • अब इसे 25 सेकेंड के लिए घुमाएं। इसे जरूरत से ज्यादा न घुमाएं क्योंकि उससे दही फट सकता है।
  • अब इसे ढक दें और 20 मिनट के लिए या फिर तब तक छोड़ दें जब तक दही पूरी तरह से अलग न हो जाए।
  • चलनी पर रख कर दही को धीरे से निचोड़ें और पानी अलग कर लें।
  • दही में से निकले पानी में 1 टेबलस्पून नमक डालें और अच्छे से मिला लें।
  • पानी को अच्छे से गर्म करें लेकिन उसे उबाले नहीं। पानी का तापमान 80 डिग्री सेलसियस हो।
  • गैस बंद कर दें और इसमें दही को मिला लें।
  • अच्छे से इसे गर्म पानी में 5 मिनट के लिए मिलाएं। अब धीरे से बचे हुए पानी को निकाल दें।
  • अब इसे 5 बार गर्म पानी में डुबोएं।
  • इस स्टेप को तब तक दोहराएं जब तक दही चीज़ी और स्मूथ न हो जाए। इसे ज्यादा खींचे नहीं वरना आपका चीज़ रबड़ जैसा हो जाएगा।
  • अब इसे बर्फ के पानी में मिलाएं और 2 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • चीज़ को क्लिंग रैप करें और 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • आखिर में आपका मोज़रेला चीज़ तैयार है। यदि आप इसे फ्रिज में स्टोर करते हैं तो आप इसे 1 हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ 30 मिनट में चीज़ कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले 3 लीटर फुल क्रीम दूध लें। ध्यान रहे कि दूध वसा रहित या फिर कच्चा हो।
  2. दूध को हल्का गर्म होने तक हिलाते रहें। दूध का तापमान लगभग 45 डिग्री होना चाहिए।
  3. अब गैस बंद कर दें और इसमें ½ कप सिरका मिलाएं।
  4. अब इसे 25 सेकेंड के लिए घुमाएं। इसे जरूरत से ज्यादा न घुमाएं क्योंकि उससे दही फट सकता है।
  5. अब इसे ढक दें और 20 मिनट के लिए या फिर तब तक छोड़ दें जब तक दही पूरी तरह से अलग न हो जाए।
  6. चलनी पर रख कर दही को धीरे से निचोड़ें और पानी अलग कर लें।
  7. दही में से निकले पानी में 1 टेबलस्पून नमक डालें और अच्छे से मिला लें।
  8. पानी को अच्छे से गर्म करें लेकिन उसे उबाले नहीं। पानी का तापमान 80 डिग्री सेलसियस हो।
  9. गैस बंद कर दें और इसमें दही को मिला लें।
  10. अच्छे से इसे गर्म पानी में 5 मिनट के लिए मिलाएं। अब धीरे से बचे हुए पानी को निकाल दें।
  11. अब इसे 5 बार गर्म पानी में डुबोएं।
  12. इस स्टेप को तब तक दोहराएं जब तक दही चीज़ी और स्मूथ न हो जाए। इसे ज्यादा खींचे नहीं वरना आपका चीज़ रबड़ जैसा हो जाएगा।
  13. अब इसे बर्फ के पानी में मिलाएं और 2 मिनट के लिए छोड़ दें।
  14. चीज़ को क्लिंग रैप करें और 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  15. आखिर में आपका मोज़रेला चीज़ तैयार है। यदि आप इसे फ्रिज में स्टोर करते हैं तो आप इसे 1 हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
    चीज़ रेसिपी इन 30 मिनट

टिप्पणियाँ:

  • सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि आप वसा रहित दूध का ही इस्तेमाल करें।
  • साथ ही अगर आपके दूध का तापमान सिरका डालते वक्त अधिक है, तो आप चीज़ नहीं बना पाएंगे और पनीर बन जाएगा।
  • इसके अलावा, अगर आप चीज़ को जरूरत से ज़्यादा स्ट्रेच करते हैं तो इससे आपका चीज़ रबड़ जैसा हो जाएगा।
  • आखिर में मोज़रेला चीज़ का इस्तेमाल आप स्लाइस, ग्रेटेड और क्यूब्ड के रूप में अलग-अलग रेसिपी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
5 from 14 votes (14 ratings without comment)