कुल्चा रेसिपी | kulcha in hindi | अमृतसरी कुल्चा रेसिपी | आलू कुल्चा

0

कुल्चा रेसिपी | अमृतसरी कुल्चा रेसिपी | आलू कुल्चा रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह चपाती रेसिपी पंजाबी पाककला की है, जोकि मैदा में मसालेदार आलू भरकर बनाई जाती है। अमृतसरी नान या कुल्चा आमतौर पर इंडियन तंदूर में बेक किया जाता है लेकिन इस रेसिपी को स्टोव पर तवा रखकर बनाया जाता है।
कुल्चा रेसिपी

कुल्चा रेसिपी | अमृतसरी कुल्चा रेसिपी | आलू कुल्चा रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। यह इंडिया और पाकिस्तान की मशहूर नान रेसिपी है जोकि आमतौर पर छोले मसाला या चना मसाला के साथ खायी जाती है। अमृतसरी कुल्चा आलू के भरावन वाली कुल्चा रेसिपी है जोकि पंजाब के एक शहर अमृतसर की मशहूर ब्रेड रेसिपी है।

मैं कुल्चा रेसिपी को हमेशा मेरे लंच या डिनर के लिए पनीर की करी या सोया चंक/बड़ी करी के साथ बनाती हूँ। जब मुझे पता चला कि पंजाब में नान को सुबह नाश्ते में खाया जाता है तो मुझे बहुत ही अचम्भा हुआ। खासकर आलू कुल्चा रेसिपी सादा या पुदीने के रायते के साथ काफी मशहूर है। मुझे यह आम के अचार के साथ या दाल मखनी के साथ खाना भी पसंद है।

अमृतसरी कुल्चा रेसिपी अब मैं बेहतरीन अमृतसरी कुल्चा रेसिपी बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। मैंने आटे को सादा गुनगुने पानी के साथ गूँधा है, लेकिन आप डौ को गूंधने के लिए गुनगुने दूध का प्रयोग भी कर सकते हैं। इससे कुल्चा बहुत ही नर्म और परतदार बनेगा। कुल्चा को तवा या ओवन में सेकने से पहले हमेशा इसके पीछे की तरफ पानी लगाएं। आलू का भरावन भरना आप पर निर्भर करता है आप इसे बिना भरावन के सादा भी बना सकते हैं।

अंत में, मैं मेरे अन्य इंडियन रोटी व्यंजनों व्यंजनों का संग्रह और पराठा रेसिपीज के संग्रह के बारे में भी बताना चाहूँगी। इनमें मुख्य रूप से गार्लिक नान, रुमाली रोटी, तंदूरी रोटी, मेथी रोटी, केरला परोट्टा, गोभी पराठा और आलू पराठा जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मेरे अन्य रेसिपीज के संग्रह को भी देखें जैसे,

अमृतसरी कुल्चा वीडियो रेसिपी:

Must Read:

अमृतसरी कुल्चा बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

amritsari kulcha recipe

कुल्चा रेसिपी | kulcha in hindi | अमृतसरी कुल्चा रेसिपी | आलू कुल्चा

HEBBARS KITCHEN
आसान कुल्चा रेसिपी | अमृतसरी कुल्चा रेसिपी | आलू कुल्चा
5 from 14 votes
Tweet Share
तैयारी का समय 2 hours
पकाने का समय 30 minutes
कुल समय 2 hours 30 minutes
Course रोटी
Cuisine भारतीय
कितने लोगों के लिए 6 सर्विंग्स

सामग्री
  

मैदा(डौ) तैयार करने के लिए:

  • 2 कप मैदा
  • 1 टी स्पून शक्कर
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • ¼ टी स्पून बेकिंग सोडा
  • नमक , स्वादानुसार
  • ¼ कप दही, ताजा और गाढ़ा
  • 2 टी स्पून तेल
  • गुनगुना पानी आवश्यकतानुसार, गूंधने के लिए

आलू के भरावन के लिए:

  • 2 बड़े आलू, उबले और छिले हुए
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • ½ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर / लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ टी स्पून गरम मसाला पाउडर
  • 1 इंच अदरक, कसा हुआ
  • ¼ टी स्पून अमचूर पाउडर
  • ¼ टी स्पून अजवाइन
  • 2 टेबल स्पून धनिया पत्ता, बारीक कटे हुए
  • नमक , स्वादानुसार

अन्य सामग्री:

  • 2 टी स्पून काले तिल
  • 3 टेबल स्पून धनिया पत्ते, बारीक कटे हुए
  • 2 टेबल स्पून बटर

अनुदेश
 

कुल्चे का मैदा(डौ) तैयार करना:

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा, शक्कर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, दही और तेल लें।
  • अब इन सभी को अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें गुनगुना पानी डालकर 10 मिनट तक गूंध लें।
  • जरूरत हो तो और पानी मिलाते हुए नर्म मैदा(डौ) गूंध लें।
  • अब इसे गीले कपडे से ढक कर 2 घंटे के लिए गर्म जगह पर रख दें।

आलू कुल्चे का भरावन तैयार करना:

  • सबसे पहले एक कटोरे में उबले और छिले हुए आलू लें।
  • अब आलूओं को अच्छे से मसल लें।
  • इसमें हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनिया पत्ते, अजवाइन और नमक मिलाएं।
  • सब कुछ अच्छे से मिलाने के बाद इसे अलग रख दें।

आलू कुल्चा तैयार करना:

  • 2 घंटे बाद डौ को फिर से हल्का सा गूंध लें ताकि डौ के अंदर की सारी हवा निकल जाए।
  • अब एक छोटी बॉल के आकार की लोई तोड़ें।
  • इसे 5 इंच तक गोलाकार बेल लें। अगर मैदा बेलन से चिपके तो बेलन पर तेल लगा लें।
  • इसके बाद इसके बीच में एक छोटी बॉल के आकार जितना आलू का भरावन रखें।
  • अब इसके किनारों को अंदर की तरफ मोड़ना शुरू करें।
  • फिर इसके किनारों को चिपका कर अच्छे से बंद कर दें।
  • अब इसे उल्टा कर लें ताकि इसमें कोई सलवट ना पड़े। 
  • अब इस पर कुछ तिल और धनिया पत्ते छिड़कें।
  • इसके बाद इसे हल्का सा दबाएं और अपने हाथों से फैलाएं।
  • अब इसे उल्टा कर लें, ध्यान रहे कि धनिया पत्ते और तिल नीचे की तरफ रहें।
  • अब इसे धीरे धीरे बेलन की मदद से अंडाकार बेलें। इसे ज्यादा पतला या ज्यादा मोटा ना बनाएं। इसका आकार आपके तवे से बड़ा भी नहीं होना चाहिए।
  • अब इस कुल्चे पर पानी लगाएं। पानी एकसमान रूप से लगना चाहिए, इससे कुल्चा तवे पर अच्छे से चिपक जाता है।
  • इसके बाद इसे हल्के से पलट कर गर्म तवे पर डाल दें। ध्यान रखें कि कुल्चा पानी वाली तरफ से ही तवे पर डाला जाए। नॉनस्टिक तवे का प्रयोग बिलकुल ना करें।
  • इसे हल्के से दबाएं। यह कुल्चे को तवे पर चिपकाने में मदद करता है और जब आप तवे को उल्टा करते हैं तब भी यह चिपका रहता है।
  • अब एक मिनट के बाद, तवे को उल्टा कर दें और कुल्चे को सीधे आँच पर पकाएं, जब तक कि यह सुनहरा भूरा ना हो जाए।
  • इस पर और बटर लगाएं (यह वैकल्पिक है, लेकिन, इससे आपका कुल्चा ज्यादा समय के लिए नर्म बना रहता है।)
  • अब कुल्चे को धीरे से तवे पर से निकाल लें।
  • अंत में, आलू कुल्चे को आपकी मनपसंद करी जैसे कि छोले मसाला या चना मसाला के साथ गर्मागर्म परोसें।

Tried this recipe?Mention @HebbarsKitchen or tag #hebbarskitchen!

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ अमृतसरी कुल्चा कैसे बनाएँ:

कुल्चे का मैदा(डौ) तैयार करना:

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा, शक्कर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, दही और तेल लें।
  2. अब इन सभी को अच्छे से मिलाएं।
  3. अब इसमें गुनगुना पानी डालकर 10 मिनट तक गूंध लें।
  4. जरूरत हो तो और पानी मिलाते हुए नर्म मैदा(डौ) गूंध लें।
  5. अब इसे गीले कपडे से ढक कर 2 घंटे के लिए गर्म जगह पर रख दें।
    कुल्चा रेसिपी

आलू कुल्चे का भरावन तैयार करना:

  1. सबसे पहले एक कटोरे में उबले और छिले हुए आलू लें।
  2. अब आलूओं को अच्छे से मसल लें।
  3. इसमें हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनिया पत्ते, अजवाइन और नमक मिलाएं।
  4. सब कुछ अच्छे से मिलाने के बाद इसे अलग रख दें।

आलू कुल्चा तैयार करना:

  1. 2 घंटे बाद डौ को फिर से हल्का सा गूंध लें ताकि डौ के अंदर की सारी हवा निकल जाए।
  2. अब एक छोटी बॉल के आकार की लोई तोड़ें।
  3. इसे 5 इंच तक गोलाकार बेल लें। अगर मैदा बेलन से चिपके तो बेलन पर तेल लगा लें।
  4. इसके बाद इसके बीच में एक छोटी बॉल के आकार जितना आलू का भरावन रखें।
  5. अब इसके किनारों को अंदर की तरफ मोड़ना शुरू करें।
  6. फिर इसके किनारों को चिपका कर अच्छे से बंद कर दें।
  7. अब इसे उल्टा कर लें ताकि इसमें कोई सलवट ना पड़े।
  8. अब इस पर कुछ तिल और धनिया पत्ते छिड़कें।
  9. इसके बाद इसे हल्का सा दबाएं और अपने हाथों से फैलाएं।
    कुल्चा रेसिपी
  10. अब इसे उल्टा कर लें, ध्यान रहे कि धनिया पत्ते और तिल नीचे की तरफ रहें।
    कुल्चा रेसिपी
  11. अब इसे धीरे धीरे बेलन की मदद से अंडाकार बेलें। इसे ज्यादा पतला या ज्यादा मोटा ना बनाएं। इसका आकार आपके तवे से बड़ा भी नहीं होना चाहिए।
    कुल्चा रेसिपी
  12. अब इस कुल्चे पर पानी लगाएं। पानी एकसमान रूप से लगना चाहिए, इससे कुल्चा तवे पर अच्छे से चिपक जाता है।
    कुल्चा रेसिपी
  13. इसके बाद इसे हल्के से पलट कर गर्म तवे पर डाल दें। ध्यान रखें कि कुल्चा पानी वाली तरफ से ही तवे पर डाला जाए। नॉनस्टिक तवे का प्रयोग बिलकुल ना करें।
    कुल्चा रेसिपी
  14. इसे हल्के से दबाएं। यह कुल्चे को तवे पर चिपकाने में मदद करता है और जब आप तवे को उल्टा करते हैं तब भी यह चिपका रहता है।
    कुल्चा रेसिपी
  15. अब एक मिनट के बाद, तवे को उल्टा कर दें और कुल्चे को सीधे आँच पर पकाएं, जब तक कि यह सुनहरा भूरा ना हो जाए।
    कुल्चा रेसिपी
  16. इस पर और बटर लगाएं (यह वैकल्पिक है, लेकिन, इससे आपका कुल्चा ज्यादा समय के लिए नर्म बना रहता है।)
    कुल्चा रेसिपी
  17. अब कुल्चे को धीरे से तवे पर से निकाल लें।
    कुल्चा रेसिपी
  18. अंत में, आलू कुल्चे को आपकी मनपसंद करी जैसे कि छोले मसाला या चना मसाला के साथ गर्मागर्म परोसें।
    कुल्चा रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • मैदा को नर्म होने तक गूंधे, नहीं तो कुल्चा च्युई हो जाता है।
  • सादा कुल्चा बनाने के लिए आप भरावन को हटा सकते हैं।
  • कुल्चे पर पानी लगाना बहुत जरूरी है। यह नान या कुल्चे को तवे पर चिपका कर रहने में मदद करता है और पलटने के बाद सीधे आँच पर पकाने में भी मदद करता है।
  • आप कुल्चे को बेक करने के लिए तवे की जगह ओवन या तंदूर का प्रयोग भी कर सकते हैं। लेकिन नॉनस्टिक तवा कभी भी प्रयोग न करें क्योंकि पलटते समय कुल्चा इससे फिसल जाएगा।
  • आप इसे किसी भी मनचाहे आकार में बेल सकते हैं। मुझे इसे अंडाकार बनाना ही पसंद है जिससे कि यह रेस्टोरेंट जैसा दिखे।
  • अमृतसरी कुल्चा या आलू कुल्चा गर्मागर्म परोसने पर ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।
5 from 14 votes (14 ratings without comment)