ठेकुआ रेसिपी | thekua in hindi | खजूर रेसिपी | बिहारी खस्ता ठेकुआ

0

ठेकुआ रेसिपी | खजूर रेसिपी | बिहारी खस्ता ठेकुआ रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। ये एक पारंपरिक और यूनिक डीप फ्राय स्वीट रेसिपी है, जिसे आटे और चीनी से बनाया जाता है। ये बिहारी क्यूजीन की डिश है और बिहार में इसे शाम के स्नैक्स के रूप में जैसे बिस्कुट और कुकीज की तरह परोसा जाता है। साथ ही इसे प्रसाद के रूप में भी परोसा जाता है। इसे मुख्य रूप से छठ पूजा के वक्त बनाया जाता है और प्रसाद के तौर पर परोसा जाता है।
ठेकुआ रेसिपी

ठेकुआ रेसिपी | खजूर रेसिपी | बिहारी खस्ता ठेकुआ रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। भारत के सभी राज्यों में अलग और अपनी तरह की पारंपरिक रेसिपी सदियों से बनाई जा रही हैं। इनमें से कुछ खट्टी, कुछ मीठी रेसिपी हैं और इनमें से कुछ नाश्ते की भी रेसिपी है। इसी तरह की एक आसान और सरल मिठाई स्नैक रेसिपी है, ठेकुआ रेसिपी या फिर खजूर रेसिपी, जिसे आटे से बनाया जाता है।

ठेकुऐ और खजूर की इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और इसके लिए आपको केवल 3 सामग्रियों की जरूरत है। मुख्य रूप से आटे को आपको पिघली हुई चीनी और घी की सही मात्रा के साथ गूथना है। आटे का सख्त होना जरूरी है, ताकि आप बाद में इसे अपनी पसंद का आकार दे सकें। इसके बाद आपको इसे घी या फिर कुकिंग ऑयल में तब तक डीप फ्राय करना होगा, जब तक ये हल्के भूरे नहीं हो जाते हैं। डीप फ्राय करने की वजह से यह बाकी स्नैक्स या कूकीज और बिस्कुट से अलग हैं, जिन्हें आमतौर पर ऑवन में बेक किया जाता है। साथ ही, ठेकुआ तब अधिक सख्त और करारा हो जाता है, जब ये ठंडा हो जाता है। आप इन्हें 5 से 7 दिनों तक एयरटाइट डब्बों में आसानी से रख सकते हैं।

खजूर रेसिपीठेकुआ की ये रेसिपी बहुत ही सरल है और इसके लिए आपको केवल 4 चीजों की जरूरत है, लेकिन फिर भी आगे बढ़ने से पहले मैं आपको कुछ सुझाव देना चाहूंगी। सबसे पहले, आटा गूथते वक्त आप इसमें नट्स जैसे पिस्ता, बादाम और काजू भी डाल सकते हैं, इससे आपके ठेकुए और भी अधिक क्रंची और स्वादिष्ट बनेंगे। दूसरा, पारंपरिक रेसिपी को गुड़ की चाशनी से बनाया जाता है, जो इसे अधिक स्वादिष्ट और सेहत के लिए लाभकारी बनाता है, लेकिन इस रेसिपी में मैंने चीनी की चाशनी का इस्तेमाल किया है क्योंकि मेरे पास गुड़ नहीं था। अंत में आप इन्हें डीप फ्राय करने से पहले अपनी पसंद का कोई भी आकार दे सकते हैं। मैंने इसे आकार देने के लिए अपने हाथों का इस्तेमाल किया और बाद में कांटे चम्मच से इस पर डिजाइन बना दिया।

आखिर में, मैं आपसे निवेदन करना चाहूंगी कि आप मेरी अन्य कुकीज़ या बिस्कुट व्यंजनों व्यंजनों का संग्रह को भी जरूर देखें, जिन्हें मैं ठेकुआ रेसिपी के साथ पोस्ट कर रही हूं। इनमें मुख्य रूप से नानखटाई, आटा बिस्कुट, ओट कुकीज, पीनट बटर कुकीज, बटर कुकीज, चॉकलेट चिप कुकीज और मधाता खाजा रेसिपी शामिल है। इसके अलावा मैं चाहूंगी कि आप मेरे कुछ अन्य रेसिपी संग्रह को भी जरूर देखें, जैसे

ठेकुआ वीडियो रेसिपी:

Must Read:

खजूर रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

khajur recipe

ठेकुआ रेसिपी | thekua in hindi | खजूर रेसिपी | बिहारी खस्ता ठेकुआ

5 from 14 votes
तैयारी का समय: 10 minutes
पकाने का समय: 40 minutes
कुल समय: 50 minutes
कितने लोगों के लिए: 14 टुकड़े
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: स्नैक्स
पाक शैली: बिहारी
कीवर्ड: ठेकुआ रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान ठेकुआ रेसिपी | खजूर रेसिपी | बिहारी खस्ता ठेकुआ

सामग्री

  • कप आटा
  • 2 टेबल स्पून रवा / सूजी, बारीक
  • 1 टी स्पून सौंफ
  • ½ टी स्पून इलायची पाउडर
  • 3 टेबल स्पून सूखा नारियल, कसा हुआ
  • 3 टेबल स्पून घी
  • ½ कप चीनी
  • ½ कप पानी
  • तेल / घी, फ्राय करने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1¾ कप आटा लें और इसमें 2 टेबलस्पून सूजी मिलाएं।
  • अब इसमें 1 टीस्पून सौंफ, ½ टीस्पून इलायची पाउडर और 3 टेबलस्पून सूखा नारियल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें 3 टेबलस्पून घी डालें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें और ध्यान रखें कि आटा शेप में रहे।
  • अब ½ कप गर्म पानी में ½ चीनी को मिला कर चीनी का पानी बना लें।
  • चीनी के घुलने तक इसे अच्छे से हिलाएं। इस पानी को बिलकुल न उबालें।
  • अब चीनी के पानी को ठंडा कर लें और जरूरत अनुसार आटे में डाले।
  • चीनी वाले पानी को डाल कर आटा गूथ लें।
  • अब इसमें से थोड़ा सा आटा लें और इसे सिलेंड्रिकल आकार दें। आप चाहें तो इसे अपनी पसंद का आकार भी दे सकते हैं।
  • अब इसको तिकोना आकार दें और टुथपिक से पत्तियां बनाएं।
  • गर्म तेल में डीप फ्राय करें या फिर बेक करने के लिए 180 डिग्री पर पहले से ही 12 मिनट के लिए ऑवन को हीट कर लें।
  • इसे ध्यान से पलटें क्योंकि ये काफी सॉफ्ट होते हैं।
  • 15 मिनट के लिए फ्राय करें या फिर तब तक जब तक ये दोनों तरफ से हल्के भूरे नहीं हो जाते।
  • अब इन्हें नैप्किन पर ड्रेन कर लें और ठंडा कर लें। गर्म ठेकुए काफी सॉफ्ट होते हैं और ठंडे होने के बाद क्रिस्पी हो जाते हैं।
  • अंत में एक कप गर्म चाय के साथ अपने ठेकुएं का आनंद लें।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ ठेकुआ कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1¾ कप आटा लें और इसमें 2 टेबलस्पून सूजी मिलाएं।
  2. अब इसमें 1 टीस्पून सौंफ, ½ टीस्पून इलायची पाउडर और 3 टेबलस्पून सूखा नारियल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  3. अब इसमें 3 टेबलस्पून घी डालें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें और ध्यान रखें कि आटा शेप में रहे।
  4. अब ½ कप गर्म पानी में ½ चीनी को मिला कर चीनी का पानी बना लें।
  5. चीनी के घुलने तक इसे अच्छे से हिलाएं। इस पानी को बिलकुल न उबालें।
  6. अब चीनी के पानी को ठंडा कर लें और जरूरत अनुसार आटे में डाले।
  7. चीनी वाले पानी को डाल कर आटा गूथ लें।
  8. अब इसमें से थोड़ा सा आटा लें और इसे सिलेंड्रिकल आकार दें। आप चाहें तो इसे अपनी पसंद का आकार भी दे सकते हैं।
  9. अब इसको तिकोना आकार दें और टुथपिक से पत्तियां बनाएं।
  10. गर्म तेल में डीप फ्राय करें या फिर बेक करने के लिए 180 डिग्री पर पहले से ही 12 मिनट के लिए ऑवन को हीट कर लें।
  11. इसे ध्यान से पलटें क्योंकि ये काफी सॉफ्ट होते हैं।
  12. 15 मिनट के लिए फ्राय करें या फिर तब तक जब तक ये दोनों तरफ से हल्के भूरे नहीं हो जाते।
  13. अब इन्हें नैप्किन पर ड्रेन कर लें और ठंडा कर लें। गर्म ठेकुए काफी सॉफ्ट होते हैं और ठंडे होने के बाद क्रिस्पी हो जाते हैं।
  14. अंत में एक कप गर्म चाय के साथ अपने ठेकुएं का आनंद लें।
    ठेकुआ रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • सबसे पहले इसे आधा मैदा और आधा आटे के साथ बनाएं, ताकि आपको अधिक फ्लेकी टेक्स्चर मिले।
  • साथ ही अधिक स्वाद के लिए इसे घी में फ्राय करें।
  • इसके अलावा, इसे धीमी आंच पक फ्राय करें नहीं तो ये क्रिस्प नहीं होंगे।
  • साथ ही, चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये अधिक लाभकारी होता है।
  • अंत में, ठेकुआ को आप एक हफ्ते के लिए एयरटाइट डब्बे में रख सकती हैं।