व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी | white sauce pasta in hindi | पास्ता इन व्हाइट सॉस 

0

व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी | पास्ता रेसिपी इन व्हाइट सॉस | क्रीमी व्हाइट पास्ता रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक आसान और मशहूर चीज़ी पास्ता रेसिपी है, जोकि क्रीमी व्हाइट सॉस और नर्म एवं स्वादिष्ट पेने पास्ता से बनाई जाती है। यह रेसिपी इटेलियन व्हाइट पास्ता से काफी मिलती-जुलती है, लेकिन इसे भारतीय स्वाद के अनुसार बनाया गया है। इसे या तो लंच या डिनर में परोसा जा सकता है, या लंचबॉक्स में रखा जा सकता है। ये बच्चों और बड़ों दोनों के लिए ही काफी अच्छी रेसिपी है।व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी

व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी | पास्ता रेसिपी इन व्हाइट सॉस | क्रीमी व्हाइट पास्ता रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। पास्ता रेसिपीज कई प्रकार की होती हैं, जिन्हे भारतीय लोगो ने काफी पसंद किया है, लेकिन इसमें से कोई भी भारतीय रेसिपी नहीं है। पास्ता की दो मुख्य रेसिपीज है, जिन्हे भारतीय लोगो ने खूब सराहा है। उनमें से एक है रेड सॉस पास्ता और दूसरी रेसिपी है व्हाइट सॉस पास्ता जोकि इसके क्रीमी और चीज़ी फ्लेवर के लिए जानी जाती है।

कुछ लोगो को क्रीमी व्हाइट पास्ता रेसिपी के बारे में पता होगा, लेकिन फिर भी कुछ लोगो को इसके बारे में पता नहीं होगा। खासकर भारत में बहुत लोग पास्ता का मतलब सिर्फ लाल रंग का पास्ता ही समझते हैं। इसके अलावा यह पास्ता तीखा, मसालेदार और चटपटा होना चाहिए। व्हाइट सॉस में बनाई गई पास्ता रेसिपी इतनी चटपटी भले ही ना हो, लेकिन क्रीमीनेस और चीज़ी स्वाद इसे स्वादिष्ट बनाता है। मैंने इसमें अच्छी मात्रा में चिली फ्लेक्स, काली मिर्च और हर्ब्स का मिश्रण डाला है, जोकि उन कमियों को पूरा कर देते हैं। हालाँकि मैंने इसका पूरा ध्यान रखा है इसलिए इन्हे जरूरत से ज्यादा मात्रा में ना डालें। इस रेसिपी की ख़ासियत इसका चीज़ी और क्रीमी स्वाद है जो इसे अनोखा बनाता है।

पास्ता रेसिपी इन व्हाइट सॉस अब मैं इस पास्ता रेसिपी को बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। व्हाइट सॉस, मैदा में दूध और मसाले मिलाकर बनाया गया है। इसलिए इसे देर तक रखने पर यह गाढ़ा हो जाता है और इसका गाढ़ापन कम करने के लिए पानी मिलाने की जरूरत भी पड़ सकती है। इसमें आप किसी भी तरह की मनपसंद सब्ज़ियाँ डाल सकते हैं। सब्ज़ियों को बारीक काटना होगा, ताकि ये आसानी से पक जाएं। इस रेसिपी को पेने पास्ता, मैकरोनी, रिगाटोनी या फ्यूजिली से बनाने पर यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। इसे स्पगेटी, लजान्या या ओर्ज़ो ना बनाएं नहीं तो ये सॉस में घुल जाएंगे और इससे रेसिपी पूरी तरह ख़राब हो जाएगी।

अब मैं कहना चाहूँगी कि व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी की इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से चॉकलेट कुकीज़, पाइनएप्पल अपसाइड डाउन केक, चॉकलेट स्विस रोल ऑन पैन, हॉट चॉकलेट, कैपेचीनो, वेजी बर्गर, चॉकलेट कस्टर्ड, कोल्ड कॉफ़ी, ब्रेड पिज़्ज़ा, कपकेक्स जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मैं मेरे अन्य रेसिपीज की श्रेणियों के बारे में भी बताना चाहती हूँ जैसे,

पास्ता रेसिपी इन क्रीमी व्हाइट सॉस वीडियो रेसिपी:

Must Read:

पास्ता रेसिपी इन क्रीमी व्हाइट सॉस बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

white sauce pasta recipe

व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी | white sauce pasta in hindi | पास्ता इन व्हाइट सॉस 

5 from 14 votes
तैयारी का समय: 10 minutes
पकाने का समय: 30 minutes
कुल समय: 40 minutes
कितने लोगों के लिए: 2 सर्विंग्स
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: डिन्नर
पाक शैली: इटालियन
कीवर्ड: व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी | पास्ता इन व्हाइट सॉस

सामग्री

पास्ता उबालने के लिए:

  • 6 कप पानी
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 कप पास्ता, एलिकईडली या पेने

सब्ज़ियाँ पकाने के लिए:

  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 3 लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • ½ प्याज, कटा हुआ
  • ½ गाजर, कटी हुई
  • ½ शिमला मिर्च, कटी हुई
  • 3 टेबल स्पून स्वीट कॉर्न
  • ½ टी स्पून काली मिर्च, पिसी हुई
  • ½ टी स्पून नमक

व्हाइट पास्ता सॉस के लिए:

  • 2 टेबल स्पून बटर
  • 3 टेबल स्पून मैदा
  • 2 कप दूध
  • ½ टी स्पून काली मिर्च, पिसी हुई
  • ½ टी स्पून चिली फ्लेक्स
  • ½ टी स्पून हर्ब्स मिश्रण
  • ½ टी स्पून नमक
  • चीज़, सजाने के लिए

अनुदेश

पास्ता उबालना:

  • सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में 6 कप पानी लें और उसमें 1 टीस्पून नमक डालकर उबालें।
  • जब पानी उबलने लगे, तो उसमें 2 कप पास्ता डाल दें। मैनें एलीकोईडली पास्ता प्रयोग किया है, आप इसकी जगह पेने पास्ता भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • इसे 7 मिनट या पास्ता पूरी तरह से पकने तक उबालें।
  • अब पास्ता को निकाल कर अलग रख लें।

सब्ज़ियाँ पकाना:

  • एक फ्राइंग पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें और 3 लहसुन डालकर हल्का भूनें।
  • अब इसमें ½ प्याज। ½ गाजर, ½ शिमला मिर्च और 3 टेबलस्पून स्वीट कॉर्न डालें।
  • इसे एक मिनट या सब्जियों के सिकुड़ने और इनमें थोड़ा कुरकुरापन बरक़रार रहने तक पकाएं।
  • इसके बाद इसमें ½ टीस्पून काली मिर्च और ½ टीस्पून नमक डालें।
  • अब इसमें सभी मसाले अच्छी तरह से मिलने तक पकाएं और इसके बाद इसे अलग रख दें।

व्हाइट सॉस तैयार करना:

  • पास्ता के लिए व्हाइट सॉस बनाने के लिए 2 टेबलस्पून बटर गर्म करें।
  • अब इसमें 3 टेबलस्पून मैदा डालें और धीमी आँच पर हल्का भूनें।
  • मैदा से खुशबू आने तक इसे भूने और इसका रंग बदलना नहीं चाहिए।
  • अब इसमें 1 कप दूध डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • सॉस गाढ़ा होने तक इसे मिलाएं और इसमें गांठ नहीं बननी चाहिए।
  • इसके बाद इसमें 1 कप दूध और डालें, इसे मिलाना जारी रखें।
  • सॉस के गाढ़ा होने तक इसे मिलाना जारी रखें। अगर जरूरी हो तो व्हिस्क का प्रयोग करें ताकि इसमें गांठ ना बने। सॉस के स्मूद और क्रीमी टेक्सचर होने तक इसे पकाते रहें।
  • अब इसमें ½ टीस्पून काली मिर्च, ½ टीस्पून चिली फ्लेक्स, ½ टीस्पून हर्ब्स का मिश्रण और ½ टीस्पून नमक डालें।
  • सब कुछ अच्छे से मिलने तक इसे मिलाएं।
  • अब पकी हुई सब्जियां इसमें डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब उबला हुआ पास्ता इसमें डालें और धीरे धीरे मिलाएं।
  • अगर सॉस गाढ़ा हो गया है, तो इसमें 2 टेबलस्पून उबले हुए पास्ता का पानी डालें।
  • अब सब कुछ अच्छे से मिलने तक इसे धीरे धीरे मिलाते रहे।
  • अंत में परोसने से पहले व्हाइट सॉस पास्ता को कद्दूकस किये हुए चीज़ से सजाएं।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ व्हाइट सॉस पास्ता कैसे बनाएं:

पास्ता उबालना:

  1. सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में 6 कप पानी लें और उसमें 1 टीस्पून नमक डालकर उबालें।
  2. जब पानी उबलने लगे, तो उसमें 2 कप पास्ता डाल दें। मैनें एलीकोईडली पास्ता प्रयोग किया है, आप इसकी जगह पेने पास्ता भी प्रयोग कर सकते हैं।
  3. इसे 7 मिनट या पास्ता पूरी तरह से पकने तक उबालें।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  4. अब पास्ता को निकाल कर अलग रख लें।

सब्ज़ियाँ पकाना:

  1. एक फ्राइंग पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें और 3 लहसुन डालकर हल्का भूनें।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  2. अब इसमें ½ प्याज। ½ गाजर, ½ शिमला मिर्च और 3 टेबलस्पून स्वीट कॉर्न डालें।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  3. इसे एक मिनट या सब्जियों के सिकुड़ने और इनमें थोड़ा कुरकुरापन बरक़रार रहने तक पकाएं।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  4. इसके बाद इसमें ½ टीस्पून काली मिर्च और ½ टीस्पून नमक डालें।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  5. अब इसमें सभी मसाले अच्छी तरह से मिलने तक पकाएं और इसके बाद इसे अलग रख दें।

    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपीव्हाइट सॉस तैयार करना:

  1. पास्ता के लिए व्हाइट सॉस बनाने के लिए 2 टेबलस्पून बटर गर्म करें।
  2. अब इसमें 3 टेबलस्पून मैदा डालें और धीमी आँच पर हल्का भूनें।
  3. मैदा से खुशबू आने तक इसे भूने और इसका रंग बदलना नहीं चाहिए।
  4. अब इसमें 1 कप दूध डालें और अच्छे से मिलाएं।
  5. सॉस गाढ़ा होने तक इसे मिलाएं और इसमें गांठ नहीं बननी चाहिए।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  6. इसके बाद इसमें 1 कप दूध और डालें, इसे मिलाना जारी रखें।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  7. सॉस के गाढ़ा होने तक इसे मिलाना जारी रखें। अगर जरूरी हो तो व्हिस्क का प्रयोग करें ताकि इसमें गांठ ना बने। सॉस के स्मूद और क्रीमी टेक्सचर होने तक इसे पकाते रहें।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  8. अब इसमें ½ टीस्पून काली मिर्च, ½ टीस्पून चिली फ्लेक्स, ½ टीस्पून हर्ब्स का मिश्रण और ½ टीस्पून नमक डालें।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  9. सब कुछ अच्छे से मिलने तक इसे मिलाएं।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  10. अब पकी हुई सब्जियां इसमें डालें और अच्छे से मिलाएं।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  11. अब उबला हुआ पास्ता इसमें डालें और धीरे धीरे मिलाएं।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  12. अगर सॉस गाढ़ा हो गया है, तो इसमें 2 टेबलस्पून उबले हुए पास्ता का पानी डालें।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  13. अब सब कुछ अच्छे से मिलने तक इसे धीरे धीरे मिलाते रहे।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी
  14. अंत में परोसने से पहले व्हाइट सॉस पास्ता को कद्दूकस किये हुए चीज़ से सजाएं।
    व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • मैदा को धीमी से मध्यम आँच पर भूनें ताकि इसका रंग ना बदले।
  • पास्ता को ज्यादा सेहतमंद बनाने के लिए इसमें आप अपनी मनपसंद सब्ज़ियाँ भी डाल सकते हैं।
  • पास्ता के लिए व्हाइट सॉस को और भी ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए इसमें दूध के साथ क्रीम का प्रयोग करें।
  • व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी में खूब चीज़ डालने से ये ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।