हाउ टू मेक रोटी | how to make roti | हाउ टू मेक सॉफ्ट चपाती | फुलका रेसिपी

0

हाउ टू मेक रोटी | हाउ टू मेक सॉफ्ट चपाती | फुलका रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। ये एक आसान रोटी रेसिपी है, जिसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है। कई भारतीय घरों में बनाई जाने वाली ये एक बहुत ही जरूरी रेसिपी में से एक है। इसे दोपहर और रात दोनों वक्त के खाने के लिए बनाया जाता है। मुख्य रूप से इस रेसिपी पोस्ट में बताया गया है कि आप किस तरह से बिना अधिक परेशानी के सॉफ्ट रोटी, सॉफ्ट चपाती या फिर फूला हुआ फुलका बना सकते हैं।
हाउ टू मेक रोटी

हाउ टू मेक रोटी | हाउ टू मेक सॉफ्ट चपाती | फुलका रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। रोटी और चपाती भारत के अधिकतर घरों में बनाई जाती है। इसे मुख्य रूप से दोपहर के खाने और रात के खाने के लिए बनाया जाता है। आज अपनी इस पोस्ट के साथ मैं आपको बताऊंगी कि आप किस तरह से रोटी, चपाती या फुलका बना सकते हैं, वो भी सिर्फ गेहूं के आटे का इस्तेमाल कर के।

हाल ही में मैंने बहुत सी रोटी और चपाती की रेसिपी पोस्ट की है, जिन्हें बची हुई रोटी से बनाया जाता है। पिछले हफ्ते मैंने बची हुई रोटी से रोटी लड्डू और सैंडविच बनाए थे। मुझे लगता है कि इन रेसिपी को देखते हुए कई लोगों ने मुझे सॉफ्ट रोटी, फुलका और चपाती बनाने के लिए निवेदन किया। इस वजह से मैंने गेहूं के आटे से बनाई जाने वाली रोटी की रेसिपी शेयर की है। मैंने कोशिश की है कि मैं इस में आपको 3 तरह की रोटी बनाना सिखाऊं लेकिन मुझे लगता है कि ये अभी अधूरी है। हर एक मां, पत्नी या फिर कुक के अपने कुछ टिप्स होते हैं, रोटी को बेहतर तरीके से बनाने के लिए। मेरा मानना है कि खाना बनाना एक कला है और ये तब और अधिक निखरती है, जब आप अपनी जानकारी बांटते हैं। इसलिए मैं आप सबकी बात सुनने के लिए और अपने तरीके को अपडेट करने के लिए तैयार हूं। मुझे इस रेसिपी पर अपने सुझाव जरूर दें और मैं अपनी कला में सुधार करने की कोशिश करूंगी।

हाउ टू मेक सॉफ्ट चपातीइसके अलावा मैं आपको कुछ अन्य टिप्स और सुझाव देना चाहूँगी, ताकि आप रोटी, चपाती और फुलके को और भी बेहतर तरीके से बना सकें। आटा गूंथना रोटी बनाने का पहला स्टेप है। आटे को गूंथते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे जरूरत से ज्यादा न गूंथे और न ही गूंथते वक्त अधिक दबाव डालें। आप सॉफ्ट और जेंटल तरीके से आटा गूंथे। मैंने आटा गूंथते वक्त बिलकुल भी अतिरिक्त तेल का इस्तेमाल नहीं किया है। मैं जानती हूं कि कुछ लोग आटे में तेल डालना पसंद करते हैं। अगर आपको आटे में तेल डालना हो तो आप डाल सकते हैं। फूला हुआ फुलका बनाने के लिए आप रोटी को बेलकर न रखें। आप रोटी बेलें और तुरंत ही सेक लें। साथ ही आप इसे सेकते वक्त अधिक न पकाएं वर्ना वो तवे से चिपक जाएगी।

आखिर में मैं आपसे निवेदन करूंगी कि आप मेरी अन्य रोटी व्यंजनों व्यंजनों का संग्रह को भी जरूर देखें, जिन्हें मैं इस हाउ टू मेक रोटी रेसिपी के साथ पोस्ट कर रही हूं। इसमें चूर चूर नान, लॉकी थेपला, गार्लिक नान, लुची, रुमाली रोटी, अक्की रोटी, रागी रोटी, बाजरा रोटी, छोले भटूरू, जोलादा रोटी आदि रेसिपी शामिल है। इसके अलावा मैं अपने कुछ अन्य रेसिपी संग्रह पर भी आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगी. इनमें नीचे दी गई रेसिपी संग्रह शामिल है।

हाउ टू मेक रोटी वीडियो रेसिपी:

Must Read:

हाउ टू मेक रोटी रेसिपी के लिए रेसिपी कार्ड:

how to make roti

हाउ टू मेक रोटी | how to make roti | हाउ टू मेक सॉफ्ट चपाती | फुलका रेसिपी

No ratings yet
तैयारी का समय: 15 minutes
पकाने का समय: 20 minutes
आराम का समय: 20 minutes
कुल समय: 55 minutes
कितने लोगों के लिए: 15 फूलका
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: रोटी
पाक शैली: भारतीय
कीवर्ड: हाउ टू मेक रोटी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान हाउ टू मेक रोटी | हाउ टू मेक सॉफ्ट चपाती | फुलका रेसिपी

सामग्री

  • 3 कप गेहूं का आटा
  • 1 टी स्पून नमक
  • गर्म पानी, आटा गूंथने के लिए
  • तेल, रोटी पकाने के लिए

अनुदेश

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में 3 कप आटा और 1 टीस्पून नमक डालें। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं और आटा गूंथे। पानी की मदद से आटा सॉफ्ट गुंथता है।
  • आटे पर मुक्का मारें और थोड़ा सा पानी छिड़कें।
  • आटे से सॉफ्ट होने और नॉन स्टिकी होने तक उस पर मुक्का मारते रहें। आटा गूंथने के लिए आपको कम से कम 7 मिनट का वक्त लगेगा।
  • अब आटे को किसी एयरटाइट बॉक्स में रख दें और 1 टीस्पून तेल लगा दें।
  • इसे ढक दें और 20 मिनट के लिए रख दें।

फुलके की तैयारी:

  • एक बार फिर से आटा गूंथे और एक छोटा सा बॉल साइज आटा लें और इसे अच्छे से रोल कर लें।
  • इस पर सूखा आटा लगाएं और बेल लें।
  • बिना अधिक दबाव डालें रोटी को बेलें।
  • गर्म तवे पर बेली गई रोटी को रखें। ध्यान रहे कि आप धीमी आंच पर रोटी सेकें।
  • तब तक पकाएं जब तक निचला हिस्सा आधा पक नहीं जाए। इसके बाद रोटी को पलट दें।
  • अब दूसरी साइड से अच्छे से पका लें।
  • अब एक तरफ से आधी पकी हुी रोटी की साइड को गैस पर रखें।
  • गैस की आंच को तब तक बढ़ाएं जब तक रोटी फूल न जाए।
  • इसे पलटें और दोनों तरफ से सेक लें।
  • आखिर में आपका फुलका तैयार है।

रोटी बनाने के लिए:

  • सबसे पहले बेली गई रोटी को गर्म तवे पर रखें।
  • इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक रोटी एक तरफ से पूरी तरह न पक जाए।
  • निचली तरफ से रोटी के पक जाने के बाद इसे पलट दें।
  • एक बार आपकी रोटी फूलने लगे तो इसे हल्के हाथ से दबाएं।
  • और बस आपकी रोटी तैयार है।

चपाती की तैयारी:

  • सबसे पहले बॉल साइज आटा लें और इस पर सूखा आटा लगा लें।
  • इसे 5 सेंटीमीटर तक बेलें।
  • अब इस पर ½ चम्मच तेल लगाएं।
  • इसे त्रिकोण आकार में मोड़ें और सूखा आटा लगाएं।
  • इसे बिना अधिक दबाव डाले बेलें।
  • रोटी को पतली से पतली होने तक बेलें।
  • अब रोटी को गर्म तवे पर डालें।
  • इस मध्यम आंच पर पकाएं।
  • रोटी को पलट दें और दोनों साइड से पका लें।
  • इस पर 1 टीस्पून तेल फैला लें।
  • तब तक पकाएं जब तक चपाती दोनों तरफ से अच्छे से न पक जाए।
  • और बस, आपकी चपाती तैयार है।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ रोटी कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में 3 कप आटा और 1 टीस्पून नमक डालें। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  2. अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं और आटा गूंथे। पानी की मदद से आटा सॉफ्ट गुंथता है।
  3. आटे पर मुक्का मारें और थोड़ा सा पानी छिड़कें।
  4. आटे से सॉफ्ट होने और नॉन स्टिकी होने तक उस पर मुक्का मारते रहें। आटा गूंथने के लिए आपको कम से कम 7 मिनट का वक्त लगेगा।
  5. अब आटे को किसी एयरटाइट बॉक्स में रख दें और 1 टीस्पून तेल लगा दें।
  6. इसे ढक दें और 20 मिनट के लिए रख दें।
    हाउ टू मेक रोटी

फुलके की तैयारी:

  1. एक बार फिर से आटा गूंथे और एक छोटा सा बॉल साइज आटा लें और इसे अच्छे से रोल कर लें।
  2. इस पर सूखा आटा लगाएं और बेल लें।
  3. बिना अधिक दबाव डालें रोटी को बेलें।
  4. गर्म तवे पर बेली गई रोटी को रखें। ध्यान रहे कि आप धीमी आंच पर रोटी सेकें।
    हाउ टू मेक रोटी
  5. तब तक पकाएं जब तक निचला हिस्सा आधा पक नहीं जाए। इसके बाद रोटी को पलट दें।
    हाउ टू मेक रोटी
  6. अब दूसरी साइड से अच्छे से पका लें।
    हाउ टू मेक रोटी
  7. अब एक तरफ से आधी पकी हुी रोटी की साइड को गैस पर रखें।
    हाउ टू मेक रोटी
  8. गैस की आंच को तब तक बढ़ाएं जब तक रोटी फूल न जाए।
    हाउ टू मेक रोटी
  9. इसे पलटें और दोनों तरफ से सेक लें।
    हाउ टू मेक रोटी
  10. आखिर में आपका फुलका तैयार है।
    हाउ टू मेक रोटी

रोटी बनाने के लिए:

  1. सबसे पहले बेली गई रोटी को गर्म तवे पर रखें।
  2. इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक रोटी एक तरफ से पूरी तरह न पक जाए।
  3. निचली तरफ से रोटी के पक जाने के बाद इसे पलट दें।
  4. एक बार आपकी रोटी फूलने लगे तो इसे हल्के हाथ से दबाएं।
  5. और बस आपकी रोटी तैयार है।

    चपाती की तैयारी:

  1. सबसे पहले बॉल साइज आटा लें और इस पर सूखा आटा लगा लें।
  2. इसे 5 सेंटीमीटर तक बेलें।
  3. अब इस पर ½ चम्मच तेल लगाएं।
  4. इसे त्रिकोण आकार में मोड़ें और सूखा आटा लगाएं।
  5. इसे बिना अधिक दबाव डाले बेलें।
  6. रोटी को पतली से पतली होने तक बेलें।
  7. अब रोटी को गर्म तवे पर डालें।
  8. इस मध्यम आंच पर पकाएं।
  9. रोटी को पलट दें और दोनों साइड से पका लें।
  10. इस पर 1 टीस्पून तेल फैला लें।
  11. तब तक पकाएं जब तक चपाती दोनों तरफ से अच्छे से न पक जाए।
  12. और बस, आपकी चपाती तैयार है।

टिप्पणियाँ:

  • ध्यान रखें कि आप अच्छी क्वालिटी के आटे का इस्तेमाल करें।
  • आप आटा गूंथते वक्त अधिक दबाव न डालें और रोटी बेलते वक्त भी न डालें।
  • गर्म पानी से आटा सॉफ्ट गुंथता है।
  • रोटी, फुलका और चपाती रेसिपी को आप एयरटाइट डब्बे में कपड़े में लपेट कर रख सकती हैं।