मैंगो बर्फी रेसिपी | mango burfi in hindi | आम की बर्फी | मैंगो कोकोनट बर्फी

0

मैंगो बर्फी रेसिपी | आम की बर्फी | मैंगो कोकोनट बर्फी रेसिपी फोटो और वीडियो के साथ। यह कोकोनट बर्फी का ही एक प्रकार है जिसे आम के गूदे से बनाया जाता है। यह बहुत मुलायम, स्वादिष्ट और क्रीमी होती है, इसे किसी भी अवसर पर बनाया जा सकता है। वैसे यह रेसिपी काफी अच्छी मिठाई है क्योंकि यह कम मीठी होती है और इसका मीठापन आम के गूदे की मिठास और फ्लेवर पर निर्भर करता है।
मैंगो बर्फी रेसिपी

मैंगो बर्फी रेसिपी | आम की बर्फी | मैंगो कोकोनट बर्फी रेसिपी स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। गर्मियों के दिनों में हमारे देश में कई तरह के रंगबिरंगे मौसमी फल मिलते हैं। हमारे घरों में ये फल काफी पसंद किये जाते हैं और इनसे कई तरह के पेय और मिठाईयां बनाई जाती हैं। ऐसी ही एक मशहूर भारतीय मिठाई है मैंगो कोकोनट बर्फी जोकि आम और नारियल के फ्लेवर के मिश्रण के लिए काफी मशहूर है।

जैसा कि मैंने पहले बताया है, यह रेसिपी नारियल बर्फी का ही एक दूसरा रूप है जिसे आम के साथ बनाया जाता है।  मैंने इसमें शक्कर की मात्रा को कम करके उसी अनुपात में आम के गूदे का इस्तेमाल किया है। जिससे इसे कम शक्कर के साथ बेहतरीन स्वाद मिलता है। पहले तो मैंने मैंगो बर्फी बनाने के लिए सूखे नारियल की जगह दूध पाउडर प्रयोग का प्रयोग करने का सोचा, लेकिन फिर मैंने सूखा नारियल ही चुना क्योंकि दूध पाउडर से बर्फी सख्त हो सकती थी। नारियल के प्रयोग से इसमें नमी बनी रहती है। इसके अलावा आम के गूदे के प्रयोग से ये मिठाई काफी चमकीली और आकर्षक दिखती है। यह बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी आकर्षित करती है।

मैंगो बर्फी

इसके बाद मैं आपको मैंगो बर्फी रेसिपी बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूंगी। मैंने इसमें दुकान से ख़रीदा हुआ सूखा नारियल प्रयोग किया है क्योंकि मुझे ताजा नारियल नहीं मिल रहा था। जैसा कि मैंने कहा है, अगर आपके पास ताजा नारियल है, तो मैं हमेशा ताज़ा कसे हुए नारियल का प्रयोग करने की ही सलाह दूंगी। हमेशा मीठे आमों का ही प्रयोग करें जो कि कम खट्टे हों। इसके लिए तोतापुरी, अल्फांसो, बादामी या नीलम आम बेहतर विकल्प हैं। एक बार बर्फी जम जाए तो मैं उसे एयरटाइट(वायुरोधी) बर्तन में भरकर साफ़ और सूखी जगह रखने की सलाह दूंगी। वैसे आप इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं।

अंत में, मैं चाहूँगी कि मैंगो बर्फी रेसिपी के इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य इंडियन स्वीट संग्रह को भी देखें। इसमें मुख्य रूप से काजू कतली, पिस्ता बादाम बर्फी, केसर बर्फी, गाजर बर्फी, दूध पाउडर बर्फी, बेसन बर्फी, रवा बर्फी, ड्राई फ्रूट बर्फी और हलबाई रेसिपी जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा मेरे अन्य रेसिपीज संग्रह को भी देखें जैसे,

मैंगो बर्फी वीडियो रेसिपी:

Must Read:

रेसिपी कार्ड मैंगो बर्फी रेसिपी के लिए:

mango burfi recipe

मैंगो बर्फी रेसिपी | mango burfi in hindi | आम की बर्फी | मैंगो कोकोनट बर्फी

5 from 2 votes
तैयारी का समय: 5 minutes
पकाने का समय: 15 minutes
कुल समय: 20 minutes
कितने लोगों के लिए: 24 टुकड़े
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: मिठाई
पाक शैली: दक्षिण भारतीय
कीवर्ड: मैंगो बर्फी रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान मैंगो बर्फी रेसिपी | mango burfi in hindi | आम की बर्फी | मैंगो कोकोनट बर्फी

सामग्री

  • 1 कप आम के टुकड़े
  • ½ कप दूध
  • 1 कप शक्कर
  • 3 कप नारियल, कसा हुआ
  • ¼ टी स्पून इलाइची पाउडर

अनुदेश

  • सबसे पहले एक ब्लेंडर में 1 कप आम और ½ कप दूध लें।
  • अब इसे ब्लेंड करके इसकी प्यूरी बना लें और आप इसमें जरुरत पड़ने पर और दूध मिला सकते हैं।
  • अब इस प्यूरी को एक बड़ी कढ़ाई में डाल दें।
  • इसमें 1 कप शक्कर डालकर तब तक मिलायें, जब तक कि शक्कर इसमें पूरी तरह से घुल ना जाए।
  • अब इसमें 3 कप नारियल(जरुरी हो तो इसे ब्लेंडर में दरदरा पीस लें) और 2 टेबलस्पून केसर युक्त दूध मिलाएँ। अगर आप सूखा नारियल प्रयोग कर रहें हैं तो आप 2.5 कप नारियल को ¼ कप गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें।
  • इसे चलाते रहें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा ना हो जाये। (इसमें लगभग 10 मिनट का समय लगता है।)
  • इसे लगातार चलाते हुए मध्यम आँच पर पकाते रहें। 15 मिनट बाद ये मिश्रण गाढ़ा होने लग जाएगा।
  • 15 मिनट बाद ये नारियल का मिश्रण पैन से अलग होने लगता है।
  • इसे तब तक पकाना जारी रखें जब तक कि ये आकार ना लेने लगे।
  • अब इसमें ¼ टीस्पून इलाइची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब एक प्लेट को चिकना करके उसमें बेकिंग पेपर लगा लें और उसमें इस मिश्रण को डाल दें। (चौड़ाई: 15 सेमी, ऊंचाई: 6 सेमी, लम्बाई: 17 सेमी)
  • अब इसे एक ब्लॉक की तरह सेट कर लें। और इसे 30 मिनट सेट होने के लिए रख दें। इसके अलावा आप इसमें से बॉल के आकार का मिश्रण लेकर उससे मैंगो लड्डू भी बना सकते हैं।
  • अब इसे प्लेट से निकल कर बर्फी के आकार के टुकड़ो में काट लें।
  • अंत में मैंगो बर्फी / मैंगो कोकोनट बर्फी परोसने के लिए तैयार है या फिर आप इसे एयरटाइट(वायुरोधी) बर्तन में भरकर एक सप्ताह तक के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ मैंगो बर्फी कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक ब्लेंडर में 1 कप आम और ½ कप दूध लें।
  2. अब इसे ब्लेंड करके इसकी प्यूरी बना लें और आप इसमें जरुरत पड़ने पर और दूध मिला सकते हैं।
  3. अब इस प्यूरी को एक बड़ी कढ़ाई में डाल दें।
  4. इसमें 1 कप शक्कर डालकर तब तक मिलायें, जब तक कि शक्कर इसमें पूरी तरह से घुल ना जाए।
  5. अब इसमें 3 कप नारियल(जरुरी हो तो इसे ब्लेंडर में दरदरा पीस लें) और 2 टेबलस्पून केसर युक्त दूध मिलाएँ। अगर आप सूखा नारियल प्रयोग कर रहें हैं तो आप 2.5 कप नारियल को ¼ कप गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें।
  6. इसे चलाते रहें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा ना हो जाये। (इसमें लगभग 10 मिनट का समय लगता है।)
  7. इसे लगातार चलाते हुए मध्यम आँच पर पकाते रहें। 15 मिनट बाद ये मिश्रण गाढ़ा होने लग जाएगा।
  8. 15 मिनट बाद ये नारियल का मिश्रण पैन से अलग होने लगता है।
  9. इसे तब तक पकाना जारी रखें जब तक कि ये आकार ना लेने लगे।
  10. अब इसमें ¼ टीस्पून इलाइची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं।
  11. अब एक प्लेट को चिकना करके उसमें बेकिंग पेपर लगा लें और उसमें इस मिश्रण को डाल दें। (चौड़ाई: 15 सेमी, ऊंचाई: 6 सेमी, लम्बाई: 17 सेमी)
  12. अब इसे एक ब्लॉक की तरह सेट कर लें। और इसे 30 मिनट सेट होने के लिए रख दें। इसके अलावा आप इसमें से बॉल के आकार का मिश्रण लेकर उससे मैंगो लड्डू भी बना सकते हैं।
  13. अब इसे प्लेट से निकल कर बर्फी के आकार के टुकड़ो में काट लें।
  14. अंत में मैंगो बर्फी / मैंगो कोकोनट बर्फी परोसने के लिए तैयार है या फिर आप इसे एयरटाइट(वायुरोधी) बर्तन में भरकर एक सप्ताह तक के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं।
    मैंगो बर्फी रेसिपी

टिप्पणियाँ:

  • अच्छे फ्लेवर के लिए ताजा और रसदार नारियल का ही प्रयोग करें।
  • आप आम की मिठास के अनुसार बर्फी के मीठेपन को अपने स्वादानुसार रख सकते हैं।
  • इसे जलने से बचाने के लिए मध्यम आँच पर पकाएं।
  • इसके अलावा सख्त बर्फी बनाने के लिए इसे ज्यादा पकाएं और नर्म बर्फी के लिए कम पकाएं।
  • सबसे ख़ास बात यह है कि मैंगो बर्फी / मैंगो कोकोनट बर्फी को आप कटे हुए मेवों से भी सजा सकते हैं।
5 from 2 votes (2 ratings without comment)