मूंग दाल पीठा रेसिपी | moong dal pitha in hindi | मुग दालेर भाजा पीठे

0

मूंग दाल पीठा रेसिपी | मुग दालेर भाजा पीठे | बंगाली मुगेर पुलि की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह एक क्लासिक बंगाली डेजर्ट रेसिपी है, जोकि हरे चनों, चावल के आटे और शक्कर की चाशनी से बनाई जाती है। यह रेसिपी मशहूर पीठा रेसिपी का ही एक दूसरा प्रकार है, जोकि चावल के आटे या फिर गेहूं के आटे से बनाई जाती है। यह आमतौर पर संक्रांति के समय बनाई जाती है, लेकिन इसे किसी भी अवसर पर या मेहमानों के लिए भी डेजर्ट के तौर पर बनाया जा सकता है।
मूंग दाल पीठा रेसिपी

मूंग दाल पीठा रेसिपी | मुग दालेर भाजा पीठे | बंगाली मुगेर पुलि की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। बंगाली पाककला इसके डेजर्ट या मिठाइयों के लिए जानी जाती है। मुख्य रूप से मिठाइयां दूध और चाशनी में डूबी हुई छेने और सूखे मेवे से बनाई जाती है। लेकिन यह रेसिपी अनोखी है और मूंग दाल से बनाई जाती है और इसे मूंग दाल पीठा कहा जाता है।

मूंग दाल पीठा रेसिपी बहुत हद तक गुलाब जामुन से मिलती जुलती रेसिपी है। लेकिन इसका स्वाद और टेक्सचर बहुत ही अलग है। इसके अलावा मुझे लगता है कि मूंग दाल पीठा गुलाब जामुन की तुलना में ज्यादा सख्त होता है, जोकि इसे लम्बे समय तक सही बनाये रखता है। कोई भी मिठाई जितने समय तक चाशनी में डुबोकर रखी जाती है, यह उतना ही ज्यूस सोख लेती है और नर्म हो जाती है। और इसलिए ये धीरे धीरे अपना आकार खोने लगती हैं। हालाँकि मूंग दाल की विस्कोसिटी/श्यानता ज्यादा होती है और इसलिए इसका आकार बना रहता है। इसके अलावा पीठा को इसके आकार में बनाये रखने के लिए कोई ख़ास तकनीक या नियम नहीं है। इसे आप अपनी मर्ज़ी का कोई भी आकार दे सकते हैं। मैंने इसे फूलों जैसा आकार देने की कोशिश की है। आप इससे गुजिया के आकार में भी बना सकते है। इसके लिए आप गुजिया शेपर भी प्रयोग कर सकते हैं।

मुग दालेर भाजा पीठेअब मैं मशहूर मूंग दाल पीठा बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। डौ बनाने के लिए मूंग दाल पेस्ट में चावल का आटा मिलाएं। अगर फ्राई करते समय डौ टूटे, तो डौ में एक टीस्पून मैदा मिलाएं। मैदा में ग्लूटन होने से ये डौ को टूटने नहीं देता है। मूंग दाल और चावल के आटे का डौ स्मूद होना चाहिए, ताकि डीप फ्राई करने से पहले और बाद में पीठा में दरार नहीं आएं। आप स्मूद बैटर बनाने के लिए व्हिस्क या ब्लेंडर का प्रयोग भी कर सकते हैं। इन्हे धीमी या धीमी से मध्यम आँच पर डीप फ्राई करें। पीठा एकसमान रूप से पकना चाहिए और यह सिर्फ धीमी आँच पर पकाने पर संभव है।

अंत में कहना चाहूँगी कि मूंग दाल पीठा रेसिपी की इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य इंडियन मिठाई बनाने की विधि व्यंजनों का संग्रह को भी देखें। इनमें मुख्य रूप से रसगुल्ला, रसमलाई, मिष्ठी दोई, मिल्क केक, चम चम, राजभोग, बादाम पिस्ता बर्फी, मिल्क पाउडर बर्फी और गुलाब जामुन जैसी कई रेसिपीज शामिल हैं। इसके अलावा, मैं मेरे अन्य रेसिपीज के संग्रह के बारे में भी बताना चाहूँगी जैसे,

मूंग दाल पीठा वीडियो रेसिपी:

Must Read:

मूंग दाल पीठा रेसिपी बनाने के लिए रेसिपी कार्ड:

moong dal pitha recipe

मूंग दाल पीठा रेसिपी | moong dal pitha in hindi | मुग दालेर भाजा पीठे

No ratings yet
तैयारी का समय: 10 minutes
पकाने का समय: 40 minutes
भिगोने का समय: 2 hours
कुल समय: 2 hours 50 minutes
कितने लोगों के लिए: 15 टुकड़े
AUTHOR: HEBBARS KITCHEN
कोर्स: मिठाई
पाक शैली: बेंगाली
कीवर्ड: मूंग दाल पीठा रेसिपी
प्रिन्ट रेसिपी पिन रेसिपी
आसान मूंग दाल पीठा रेसिपी | मुग दालेर भाजा पीठे

सामग्री

पीठा के लिए:

  • 2 टी स्पून घी
  • ½ कप मूंग दाल
  • कप पानी
  • 1 कप दूध
  • 1 कप चावल का आटा
  • तेल, तलने के लिए

शक्कर की चाशनी के लिए :

  • कप शक्कर
  • कप पानी
  • ¼ टी स्पून केसर
  • ¼ टी स्पून इलाइची पाउडर

अनुदेश

  • सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में 1 टीस्पून घी लें और ½ कप मूंग दाल को भूनें। मूंग दाल से पानी पूरी तरह से निकाल दें।
  • अब इसे धीमी आँच पर 5 मिनट या इसमें से खुशबू आने तक के लिए भूनें।
  • अब इसमें 1 कप पानी और 1 कप दूध मिलायें और अच्छे से चलाएं।
  • अब इसे प्रेशर कुकर में 4 सीटी आने तक मध्यम आँच पर पकाएं।
  • जब प्रेशर पूरा नोर्मल हो जाए, तब दाल को घोट लें। आप इसके अलावा दाल को ब्लेंड करके भी स्मूद पेस्ट बना सकते हैं।
  • अब इस मूंग दाल पेस्ट को बड़ी कढ़ाई में डाल दें।
  • अब इसमें ½ कप पानी डालें और स्मूद कंसिस्टेंसी आने तक इसे चलाते रहे।
  • अब इसमें 1 कप चावल का आटा मिलाकर अच्छे से मिलाएं।
  • इसे चलाते रहें जबतक मिश्रण पैन से अलग ना होने लग जाए।
  • अब इसे ढककर 5 मिनट तक पकाएं, और ध्यान रखें की आटा पूरी तरह से पक जाए।
  • अब इसमें 1 टीस्पून घी डालें और मिलाते रहें।
  • जब तक डौ पैन से अलग ना होने लग जाए, तब तक इसे मिलाते रहें।
  • अब इस डौ को बड़े कटोरे में निकाल लें।
  • इसे हल्का सा ठंडा होने दे और इसे गूंध कर नर्म नॉनस्टिकी डौ तैयार कर लें और फिर अलग रख दें।

शक्कर की चाशनी तैयार करना:

  • सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में 1½ कप शक्कर, 1½ कप पानी और कुछ रेशे केसर लें।
  • इसे चलाएं और शक्कर को पूरी तरह घोल लें।
  • अब इस शक्कर के पानी को 5 मिनट या इसके गाढ़ा होने तक उबालें।
  • अब इसमें ¼ टीस्पून इलाइची पाउडर डालें, इसे ढक दें और एक तरफ रख दें।

पीठा बनाना और फ्राई करना:

  • अब एक छोटी बॉल के आकार का डौ लें और इसे बेलकर फैला लें।
  • अब एक टूथपिक लेकर उससे इसमें डिज़ाइन बनाएं।
  • अब इन्हे मध्यम गर्म तेल में डीप फ्राई करें।
  • आँच को धीमी रखें और इन्हे ऊपर आने दें।
  • एकबार जब ये तेल में ऊपर आ जाएं, तो समय समय पर चलाते रहे और मध्यम आँच पर फ्राई करें।
  • इन्हे सुनहरा भूरा होने तक तलें।
  • अब पीठा को किचन पेपर पर निकाल लें, ताकि पेपर सारा तेल सोख ले।
  • अब इन्हे गर्म चाशनी में डाल दें और पूरी तरह से चाशनी लगने दें।
  • इसे ढक दें और 2 घंटे या पीठा के चाशनी सोखने तक रखा रहने दें।
  • अंत में, नर्म और ज्यूसी मूंग दाल पीठा को सूखे मेवों से सजाएं।
क्या आपने यह नुस्खा आजमाया?अगर किया तोह एक तस्वीर क्लिक करें और इंस्टाग्राम या ट्विटर पर @hebbars.kitchen या टैग #hebbarskitchen का उल्लेख करें
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करेहमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब और हमारे लेटेस्ट वीडियो रेसिपी के साथ अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ मुग दालेर भाजा पीठे कैसे बनाएं:

  1. सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में 1 टीस्पून घी लें और ½ कप मूंग दाल को भूनें। मूंग दाल से पानी पूरी तरह से निकाल दें।
    मूंग दाल पीठा रेसिपी
  2. अब इसे धीमी आँच पर 5 मिनट या इसमें से खुशबू आने तक के लिए भूनें।
  3. अब इसमें 1 कप पानी और 1 कप दूध मिलायें और अच्छे से चलाएं।
  4. अब इसे प्रेशर कुकर में 4 सीटी आने तक मध्यम आँच पर पकाएं।
  5. जब प्रेशर पूरा नोर्मल हो जाए, तब दाल को घोट लें। आप इसके अलावा दाल को ब्लेंड करके भी स्मूद पेस्ट बना सकते हैं।
  6. अब इस मूंग दाल पेस्ट को बड़ी कढ़ाई में डाल दें।
  7. अब इसमें ½ कप पानी डालें और स्मूद कंसिस्टेंसी आने तक इसे चलाते रहे।
  8. अब इसमें 1 कप चावल का आटा मिलाकर अच्छे से मिलाएं।
  9. इसे चलाते रहें जबतक मिश्रण पैन से अलग ना होने लग जाए।
  10. अब इसे ढककर 5 मिनट तक पकाएं, और ध्यान रखें की आटा पूरी तरह से पक जाए।
  11. अब इसमें 1 टीस्पून घी डालें और मिलाते रहें।
  12. जब तक डौ पैन से अलग ना होने लग जाए, तब तक इसे मिलाते रहें।
  13. अब इस डौ को बड़े कटोरे में निकाल लें।
    मूंग दाल पीठा रेसिपी
  14. इसे हल्का सा ठंडा होने दे और इसे गूंध कर नर्म नॉनस्टिकी डौ तैयार कर लें और फिर अलग रख दें।
    मूंग दाल पीठा रेसिपी

    शक्कर की चाशनी तैयार करना:

  1. सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में 1½ कप शक्कर, 1½ कप पानी और कुछ रेशे केसर लें।
  2. इसे चलाएं और शक्कर को पूरी तरह घोल लें।
  3. अब इस शक्कर के पानी को 5 मिनट या इसके गाढ़ा होने तक उबालें।
  4. अब इसमें ¼ टीस्पून इलाइची पाउडर डालें, इसे ढक दें और एक तरफ रख दें।

    पीठा बनाना और फ्राई करना:

  1. अब एक छोटी बॉल के आकार का डौ लें और इसे बेलकर फैला लें।
  2. अब एक टूथपिक लेकर उससे इसमें डिज़ाइन बनाएं।
  3. अब इन्हे मध्यम गर्म तेल में डीप फ्राई करें।
  4. आँच को धीमी रखें और इन्हे ऊपर आने दें।
  5. एकबार जब ये तेल में ऊपर आ जाएं, तो समय समय पर चलाते रहे और मध्यम आँच पर फ्राई करें।
  6. इन्हे सुनहरा भूरा होने तक तलें।
  7. अब पीठा को किचन पेपर पर निकाल लें, ताकि पेपर सारा तेल सोख ले।
  8. अब इन्हे गर्म चाशनी में डाल दें और पूरी तरह से चाशनी लगने दें।
  9. इसे ढक दें और 2 घंटे या पीठा के चाशनी सोखने तक रखा रहने दें।
  10. अंत में, नर्म और ज्यूसी मूंग दाल पीठा को सूखे मेवों से सजाएं।

टिप्पणियाँ:

  • मूंगदाल को पकाते समय दूध डालने से इसमें अच्छा फ्लेवर आता है।
  • मूंग दाल को अच्छे से पकाएं, ताकि इसकी कंसिस्टेंसी स्मूद और सिल्की रहे।
  • इसे धीमी आँच पर फ्राई करें नहीं तो ये अंदर की तरफ से नहीं पकेगा।
  • मूंग दाल पीठा को फ्रिज में रखने पर ये एक सप्ताह तक सुरक्षित बनी रहती है।